बिहार
IIT पटना में सुपर कंप्यूटर 'परम रुद्र' का शुभारंभ
- 30 Dec 2025
- 7 min read
चर्चा में क्यों?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना में बिहार के प्रथम सुपर कंप्यूटर ‘परम रुद्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
मुख्य बिंदु
- मिशन: परम रुद्र को राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत विकसित किया गया।
- उद्देश्य: इसका प्रमुख उद्देश्य उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) अवसंरचना का विस्तार करना और उन्नत अनुसंधान गतिविधियों को समर्थन प्रदान करना है।
- अनुप्रयोग एवं क्षेत्र: यह सुपर कंप्यूटर जटिल गणनाओं के लिये सक्षम है, जिनमें कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोबायोलॉजी, मटेरियल डिज़ाइन, मॉलिक्यूलर इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लूइड मैकेनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और क्वांटम कंप्यूटिंग शामिल हैं।
- स्वदेशी प्रणाली: परम रूद्र स्वदेशी रूप से विकसित सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है, जिससे उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।