मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश ने उज्जैन भूमि संचय योजना निरस्त
- 29 Dec 2025
- 6 min read
चर्चा में क्यों?
किसानों संगठनों के लगातार विरोध प्रदर्शनों और आंदोलन के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन सिंहस्थ (कुंभ) क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण योजना को निरस्त कर दिया।
मुख्य बिंदु
- पृष्ठभूमि: राज्य सरकार ने वर्ष 2028 के सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत स्थायी अवसंरचना के निर्माण के उद्देश्य से उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में कृषि भूमि अधिग्रहण हेतु भूमि अधिग्रहण नीति शुरू की थी।
- किसान विरोध: भारतीय किसान संघ (BKS) के नेतृत्व में किसानों ने इस नीति का कड़ा विरोध किया।
- सरकार का निर्णय: बढ़ते विरोध और निरंतर प्रतिरोध की स्थितियों को देखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण आदेश को निरस्त कर दिया।
- सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण योजना को निरस्त करने के निर्णय के बाद, किसानों ने अपने प्रस्तावित आंदोलन को रद्द कर दिया।