बिहार Switch to English
IIT पटना में सुपर कंप्यूटर 'परम रुद्र' का शुभारंभ
चर्चा में क्यों?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना में बिहार के प्रथम सुपर कंप्यूटर ‘परम रुद्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
मुख्य बिंदु
- मिशन: परम रुद्र को राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत विकसित किया गया।
- उद्देश्य: इसका प्रमुख उद्देश्य उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) अवसंरचना का विस्तार करना और उन्नत अनुसंधान गतिविधियों को समर्थन प्रदान करना है।
- अनुप्रयोग एवं क्षेत्र: यह सुपर कंप्यूटर जटिल गणनाओं के लिये सक्षम है, जिनमें कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोबायोलॉजी, मटेरियल डिज़ाइन, मॉलिक्यूलर इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लूइड मैकेनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और क्वांटम कंप्यूटिंग शामिल हैं।
- स्वदेशी प्रणाली: परम रूद्र स्वदेशी रूप से विकसित सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है, जिससे उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।
मध्य प्रदेश Switch to English
उज्जैन में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ सुविधा विकसित करने की योजना की घोषणा की।
मुख्य बिंदु
- परियोजना स्थल: उज्जैन के नानखेड़ा स्टेडियम में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ का निर्माण किया जाएगा।
- एस्ट्रो टर्फ: यह कृत्रिम घास की सतह आधुनिक हॉकी के लिये प्रयोग की जाती है, जो समान खेल परिस्थितियों और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
- उद्घाटन एवं निधि आवंटन: कार्यक्रम के दौरान लगभग 129 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
- युवा एवं डिजिटल पहल: मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिये ‘प्रोजेक्ट स्वाध्याय (सभी के लिये कोडिंग)’ शुरू किया और उद्योगों को उद्यमिता एवं रोज़गार अवसरों से जोड़ने के लिये ‘उत्कर्षउज्जैन.कॉम’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का अनावरण किया।
- सिंहस्थ 2028: उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियाँ चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश Switch to English
पार्वती-अरगा पक्षी अभयारण्य इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने जैव विविधता की रक्षा और उत्तरदायी पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिये उत्तर प्रदेश में स्थित पार्वती-अरगा पक्षी अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) घोषित किया है।
मुख्य बिंदु
- अवस्थित: पार्वती-अरगा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में स्थित है।
- प्राधिकरण: यह घोषणा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री द्वारा की गई।
- उद्देश्य : इस निर्णय का उद्देश्य जैव विविधता को सशक्त बनाना, प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के आवासों का संरक्षण करना तथा अभयारण्य को उत्तरदायी पारिस्थितिकी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
- क्षेत्रफल एवं आवास: यह अभयारण्य लगभग 1,084 हेक्टेयर में विस्तृत है और सर्दियों के मौसम में मध्य एशिया तथा तिब्बत से आने वाले प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है।
- वैधानिक आधार: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत घोषित।
- इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ): यह अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों जैसे संरक्षित क्षेत्रों के आसपास का बफर क्षेत्र है, जहाँ पर्यावरण तथा जैव विविधता के संरक्ष्ण के लिये विकासात्मक गतिविधियों को नियंत्रित किया जाता है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हंपी को हार्दिक बधाई दी।
मुख्य बिंदु
- स्थल: यह चैंपियनशिप दोहा, कतर में आयोजित की गई।
- पदक विजेता: अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हंपी।
- अर्जुन एरिगैसी ने पुरुष वर्ग में और कोनेरू हंपी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025: इस चैंपियनशिप में 13-चरणीय स्विस प्रणाली प्रारूप के अंतर्गत रैपिड समय-नियंत्रण अपनाया जाता है, जिसमें खिलाड़ियों की उच्च गति में निर्णय क्षमता और कौशल की परीक्षा होती है।
- स्वर्ण पदक (पुरुष वर्ग): मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)।
- स्वर्ण पदक (महिला वर्ग): जू वेनजुन (चीन)।
.png)

%20(1).gif)



.jpg)







PCS परीक्षण