दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तराखंड

दिव्य कला मेला 2026 उत्तराखंड में

  • 27 Feb 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

दिव्य कला मेला का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य समाज कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजनों के लिये कार्यरत विभिन्न संगठनों के सहयोग से किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • भागीदारी: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित 30वें दिव्य कला मेले में भाग लिया।
    • उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई सीमा नहीं, बल्कि संकल्प, अनुकूलन और रचनात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिये गरिमा, अवसर और समान भागीदारी पर बल दिया।
  • लाभों का वितरण: राज्यपाल ने दिव्यांगजनों के उद्यमों को समर्थन देने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को रियायती ऋण के चेक वितरित किये।
  • समावेशी विकास: मेले में आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका को रेखांकित किया गया, जो दिव्यांगजनों के लिये रचनात्मकता, नवाचार और उत्पादन में योगदान देने के नए अवसर सृजित कर रही है।
  • महत्त्व: इस आयोजन में पूरे देश के दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया, जिससे आत्मनिर्भरता, सामाजिक समावेशन तथा स्थानीय उद्यमों के समर्थन का संदेश सुदृढ़ हुआ।
    • दिव्य कला मेला स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बढ़ावा देने संबंधी प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।

और पढ़ें: दिव्य कला मेला 2025, कृत्रिम बुद्धिमत्ता

close
Share Page
images-2
images-2