डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
निबंध:
प्रश्न. 1. जब मनुष्य प्रकृति पर नियंत्रण कर लेता है, तो सभ्यता आगे बढ़ती है, परंतु वह तब अवनति की ओर जाती है जब मनुष्य अपनी ही प्रकृति को भूल जाता है।
प्रश्न. 2. आज शक्ति हथियारों में नहीं, बल्कि आख्यानों में निहित है।
13 Sep, 2025 निबंध लेखन निबंध -
केस स्टडी:
अर्जुन एक IAS अधिकारी हैं जो एक पिछड़े ज़िले में जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में नियुक्त हैं। हाल ही में इस ज़िले को ‘आकांक्षी ज़िला’ घोषित किया गया है तथा इसे शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसंरचना विकास हेतु विशेष निधि प्राप्त हो रही है।
नियमित समीक्षा के दौरान अर्जुन को पता चलता है कि शिक्षा हेतु प्राप्त बड़ी राशि का एक हिस्सा मध्य-स्तरीय अधिकारियों द्वारा एक नये VIP गेस्ट हाउस के निर्माण में लगा दिया गया है। इसके पीछे यह तर्क दिया गया है कि मंत्रियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार दौरे के लिये बेहतर आवास सुविधाओं की आवश्यकता होती है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से ज़िले को अधिक ध्यान और परियोजनाएँ मिल सकेंगी।
जब अर्जुन इस पर आपत्ति जताते हैं तो अधिकारी तर्क देते हैं कि:
I. इस परियोजना को राजनीतिक समर्थन प्राप्त है और इसे रोकने से प्रभावशाली नेताओं की नाराज़गी हो सकती है।
II. गेस्ट हाउस ‘तकनीकी दृष्टि से जनहित’ में है।
II. इस दुरुपयोग को उजागर करने से राजनीतिक प्रतिशोध के कारण अन्य योजनाओं में विलंब हो सकता है।
इसी बीच अर्जुन को स्थानीय नागरिक समाज समूहों से शिकायत मिलती है कि कई विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल और शिक्षक जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। अर्जुन पाते हैं कि निधि का इस प्रकार दुरुपयोग जारी रहने पर बच्चों की शिक्षा प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होगी तथा असमानता और भी बढ़ेगी।
यदि वे इसका विरोध करते हैं तो राजनीतिक नेताओं से संबंध बिगड़ने, स्थानांतरण की संभावना और ज़िले में उनके कार्य की निरंतरता पर संकट उत्पन्न हो सकता है। यदि वे चुपचाप इसे स्वीकार कर लेते हैं तो बच्चों के मूल अधिकारों का हनन होगा।
प्रश्न:
A. इस प्रकरण में अर्जुन किन नैतिक दुविधाओं का सामना कर रहे हैं?
B. यदि आप युवा लोक सेवकों को इस प्रकरण पर मार्गदर्शन दे रहे हों, तो ऐसी परिस्थितियों से निपटने हेतु आप किन नैतिक सिद्धांतों एवं नेतृत्व गुणों पर विशेष बल देंगे?
C. प्रशासनिक यथार्थवाद और नैतिक उत्तरदायित्व के बीच संतुलन बनाते हुए, अर्जुन के लिये सर्वाधिक उपयुक्त कार्रवाई क्या हो सकती है?
12 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. क्या कर्त्तव्य का कठोर पालन कभी करुणा पर हावी हो सकता है? कांट के नैतिक सिद्धांत और लोक प्रशासन के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
11 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. क्या सच्ची निष्पक्षता समानुभूति के साथ सह-अस्तित्व में रह सकती है या क्या समानुभूति अनिवार्य रूप से पूर्वाग्रह को जन्म देती है? लोक सेवा के संदर्भ में समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
11 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. विश्लेषण कीजिये कि डेटा भारत की अर्थव्यवस्था में किस प्रकार ‘उत्पादन का नया तत्त्व’ बनकर उभरा है। इसके नियमन, स्वामित्व और गोपनीयता के संदर्भ में कौन-कौन सी चुनौतियाँ सामने आती हैं? (250 शब्द)
10 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “हिमालयी क्षेत्र भारत के लिये एक साथ ‘जलस्तंभ’ और ‘आपदा का केंद्र’ दोनों है।” ग्लेशियरों के विगलन और जलविद्युत क्षमता के विस्तार के आलोक में इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
10 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज़ के रूप में BRICS किस हद तक सफल रहा है? ऐसे कौन-से उपाय हैं जिनसे भारत, बिना अपने मूल हितों को कमज़ोर किये इस समूह में अपनी भागीदारी को मज़बूत कर सकता है? (250 शब्द)
09 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “सामाजिक न्याय क लिये दान की नहीं, बल्कि अभिगम्यता और गरिमा की आवश्यकता होती है।” दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के आलोक में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिये भारत के प्रयासों का मूल्यांकन कीजिये।
09 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय
(150 शब्द) -
प्रश्न 2. “दोनों विश्व युद्ध विचारधारा से कम तथा भूगोल एवं संसाधनों से अधिक संबद्ध थे।” समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
08 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न 1. “भू-आकृतियाँ स्थिर नहीं होतीं, वे पृथ्वी की प्रक्रियाओं का जीवंत अभिलेख होती हैं।” भारतीय परिप्रेक्ष्य से उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
08 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
प्रश्न. 1. “हर अंतिम रेखा एक नई दौड़ की शुरुआत होती है।”
प्रश्न. 2. “शिक्षा के बिना ज्ञान नष्ट हो जाता है, ज्ञान के बिना विकास अवरुद्ध हो जाता है।”
06 Sep, 2025 निबंध लेखन निबंध -
केस स्टडी
आप एक महानगर के ज़िलाधिकारी हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रेडिक्टिव पुलिसिंग प्रणाली लागू की है, जिसका उद्देश्य अपराध की पूर्वानुमानित रोकथाम है। इसके लिये नागरिकों से संबंधित बिग डाटा, जैसे: CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, ऑनलाइन गतिविधियों के पैटर्न आदि का विश्लेषण किया जा रहा है।
हालाँकि इस प्रणाली ने सड़क अपराधों को कम करने और प्रतिक्रिया समय में सुधार करने में प्रारंभिक सफलता तो दिखाई है, फिर भी कई चिंताएँ सामने आई हैं। नागरिक समाज समूहों और डिजिटल अधिकार कार्यकर्त्ताओं का आरोप है कि यह तकनीक सीमांत समुदायों को असमान रूप से निशाना बनाती है, जिससे भेदभाव और प्रोफाइलिंग जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। आम नागरिकों ने बिना सहमति लिये डाटा संग्रहण और सामूहिक निगरानी (Mass Surveillance) की संभावना पर आपत्ति जताई है।
इसी बीच गृह विभाग आप पर दबाव डाल रहा है कि सभी थानों में इस प्रणाली का विस्तार किया जाये, क्योंकि यह दक्ष, कम लागत वाली और विधि-व्यवस्था के लिये लाभकारी बताई जा रही है। दूसरी ओर, कुछ पुलिस अधिकारी अनौपचारिक रूप से यह चिंता जता रहे हैं कि AI पर अंध-निर्भरता के कारण उनकी व्यावसायिक समझ और विवेक (Discretion) कमज़ोर हो सकता है।
आपसे अपेक्षा की गई है कि आप राज्य सरकार के लिये एक रिपोर्ट तैयार करें जिसमें सार्वजनिक सुरक्षा तथा मूल अधिकारों के संरक्षण की दोहरी अनिवार्यताओं को संतुलित किया गया हो।
प्रश्न:
(a) प्रेडिक्टिव पुलिसिंग को लेकर उठी चिंताओं पर आपकी तत्काल प्रतिक्रिया क्या होगी?
(b) इस मामले में निहित नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कर उनकी विवेचना कीजिये।
(c) यदि आपसे सार्वजनिक सुरक्षा हेतु AI के उपयोग को उचित ठहराने के लिये कहा जाये, तो आप कौन-से तार्किक और नैतिक तर्क प्रस्तुत करेंगे?
(d) एक लोकसेवक के रूप में आप कौन-से ठोस उपाय सुझाएँगे ताकि शासन में AI का प्रयोग करते समय उत्तरदायित्व, निष्पक्षता तथा नागरिकों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके?
05 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न 2. “अंतरात्मा आत्मा की आवाज़ है, समाज की प्रतिध्वनि नहीं।” लोक सेवकों के लिये निर्णय लेने में अंतरात्मा की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
04 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न 1. लोक सेवा को प्रायः करुणा और लगाव-मुक्तता के बीच संतुलन के रूप में वर्णित किया जाता है। उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन का विश्लेषण कीजिये।
04 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न 2. 21वीं सदी में तकनीकी संप्रभुता राष्ट्रीय शक्ति की आधारशिला के रूप में उभर रही है। परीक्षण कीजिये कि भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में बने रहते हुए अर्द्धचालक (Semiconductors), अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा महत्त्वपूर्ण खनिजों में किस प्रकार आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकता है। (250 शब्द)
03 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न 1. क्या तटबंध और बाँध (Embankments) जैसे संरचनात्मक उपाय बाढ़ की दीर्घकालिक समस्या का समाधान प्रदान करते हैं, अथवा वे नई सुभेद्यताएँ उत्पन्न कर देते हैं? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
03 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न 1. “भारत में संघवाद एक निश्चित व्यवस्था नहीं, बल्कि संघ और राज्यों के बीच एक सतत् समन्वय है।” हाल के वित्तीय और राजनीतिक घटनाक्रमों के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
02 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न 2. “व्यापारिक शुल्क (Trade Tariffs) अब केवल आर्थिक सुरक्षा कवच नहीं रहे, बल्कि 21वीं सदी में ये भू-राजनीतिक हथियारों के रूप में उभरकर नए गठबंधनों और प्रतिद्वंद्विताओं को नया रूप दे रहे हैं।” भारतीय परिप्रेक्ष्य में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
02 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न 1. शास्त्रीय नृत्य शैली भक्ति, कथावाचन और सौंदर्यबोध के भंडार हैं। नाट्य शास्त्र के संदर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
01 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न 2. भारत के वस्त्र उद्योग का भौगोलिक केंद्र गंगा-यमुना के मैदानी क्षेत्र से हटकर प्रायद्वीपीय भारत में क्यों स्थानांतरित हुआ, इसकी विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
01 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
प्रश्न. 1. हमारी महानतम कीर्ति कभी न गिरने में नहीं, अपितु हर बार गिरकर उठने में है। (1200 शब्द)
प्रश्न. 2. संतुष्टि प्राप्ति में नहीं, प्रयास में निहित है। पूर्ण प्रयास ही पूर्ण विजय है। (1200 शब्द)
30 Aug, 2025 निबंध लेखन निबंध -
आप मध्य भारत के एक खनिज-समृद्ध जनजातीय ज़िले में ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) के पद पर नियोजित हैं। यह ज़िला लौह अयस्क, बॉक्साइट और कोयले के महत्त्वपूर्ण भंडारों से समृद्ध है, जिससे यह खनन गतिविधियों का केंद्र बना है। हालाँकि, हाल के वर्षों में, अवैध खनन की गतिविधियाँ अनियंत्रित हो गई हैं, जिससे गंभीर पर्यावरणीय क्षति हुई है जिसमें बिना अनुमति के वनोन्मूलन किया जा रहा है, पिच्छिल विसर्जन के कारण नदियाँ विषाक्त हो रही हैं और कृषि भूमि बंजर होती जा रही है।
स्थानीय समुदाय, विशेषकर जनजातीय समूह, अपनी आजीविका के लिये वनों और नदियों पर निर्भर हैं। अब उन्हें स्वच्छ जल, वनोपज और उपजाऊ मृदा का अभाव है, जिससे असंतोष जनित हो रहा है। नागरिक समाज संगठनों ने ऐसे मामलों का दस्तावेज़ीकरण किया है जहाँ महिलाओं और साथ ही नाबालिगों सहित श्रमिकों को उचित सुरक्षा उपकरणों के बिना असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य करने के लिये विवश किया जाता है। बारंबार जनित होने वाली दुर्घटनाओं, श्वसन संबंधी रोगों और क्षति के लिये प्रतिकर के अभाव से मानवीय संकट और बढ़ गया है।
इसके साथ ही, खनन गतिविधियाँ इस क्षेत्र में रोज़गार और राजस्व सर्जक हैं। हज़ारों परिवार खनन से संबद्ध नौकरियों पर निर्भर हैं और खनन के आकस्मिक समापन से बेरोज़गारी और अशांति की संभावना हो सकती है। स्थानीय राजनेता, जिनमें से कुछ के इनमें प्रत्यक्ष व्यावसायिक हित हैं, आप पर खनन कंपनियों के प्रति उदारवादी रुख अपनाने का दबाव डालते हैं। खनन और पुलिस विभागों के कई अवर स्तर के अधिकारी कथित रूप से इसमें शामिल हैं और उल्लंघनों की अनदेखी करने के लिये रिश्वत लेते हैं।
गैर-सरकारी संगठनों की याचिकाओं पर कार्रवाई करते हुए, न्यायपालिका ने अब ज़िला प्रशासन को अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिये एक व्यापक योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मीडिया द्वारा प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए अभियान आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे आपके कार्यालय पर सार्वजनिक दबाव बढ़ गया है। हालाँकि, सख्त कार्रवाई करने राजनीतिक विरोध, धमकियों और आर्थिक अव्यवस्था जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
A. इस मामले में शामिल प्रमुख नीतिपरक मुद्दों की पहचान कीजिये।
B. आप आर्थिक हितों, राजनीतिक दबावों और पर्यावरण संरक्षण एवं श्रम कल्याण के प्रति अपने कर्तव्य के बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
C. इस मामले में भ्रष्टाचार का निवारण करने के लिये प्रशासन में उत्तरदायित्व और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आप क्या उपाय करेंगे?
D. उन नीतिपरक मूल्यों का उल्लेख कीजिये जो आपका मार्गदर्शन करेंगे। (250 शब्द)
29 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न: जैन धर्म ने स्याद्वाद (सापेक्ष कथनपद्धति का सिद्धांत) और अनेकान्तवाद (अनेक दृष्टिकोणों का सिद्धांत) पर बल दिया। बहुलतावादी समाज में लोकतांत्रिक विमर्श और सहिष्णुता को सुदृढ़ करने में इनकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
28 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: सुन त्ज़ु ने कहा था, "युद्ध की सर्वोच्च कला बिना लड़े शत्रु को परास्त करना है।" वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में यह कहाँ तक लागू होता है? (150 शब्द)
28 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “आज सीमाएँ जितनी भौतिक हैं, उतनी ही डिजिटल भी हो चुकी हैं।” साइबर घुसपैठ और डिजिटल जासूसी के प्रति भारत की कमज़ोरियों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही एक समन्वित साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल सॉवरेनिटी रणनीति सुझाइये। (250 शब्द)
27 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. कार्बन फार्मिंग और पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) किस हद तक भारत को जलवायु अनुकूलन तथा निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता प्रदान कर सकती है? विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
27 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न 2. भारत–अफ्रीका साझेदारी ऐतिहासिक एकजुटता और समकालीन डिजिटल, व्यापार तथा जलवायु सहयोग की समकालीन माँगों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करती है। इस संतुलन को संस्थागत रूप देने में अवसरों तथा चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
26 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न 1. “संघ के मुख्य विधिक सलाहकार के रूप में भारत के महान्यायवादी सरकार के विधि-पालन की रक्षा सुनिश्चित करते हैं।” इस पद की संवैधानिक स्थिति, शक्तियों तथा सीमाओं का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
26 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. क्या 'गिग इकॉनमी' ने भारत में युवाओं को वास्तव में सशक्त बनाया है, या इसने सामाजिक सुरक्षा से वंचित अनिश्चित श्रमिकों का एक नया वर्ग तैयार किया है? उपयुक्त उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. मौर्य साम्राज्य का उदय केवल एक राजनीतिक सुदृढ़ीकरण ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और बौद्धिक परिवर्तन भी था। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास





