डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
आप एक बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के विनिर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) में महाप्रबंधक (General Manager) के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में प्रबंधन और मज़दूर संघ (Workers’ Union) के बीच तनाव बढ़ गया है। यूनियन ने वेतन वृद्धि, बेहतर सुरक्षा मानकों और संविदा कर्मचारियों के स्थायी समायोजन की माँगें उठाई हैं।
हालाँकि उनकी कुछ माँगें श्रम कल्याण मानदंडों के अनुरूप और न्यायसंगत हैं, जबकि कुछ माँगों से कंपनी की वित्तीय स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसी बीच, आपको पता चलता है कि कुछ प्रभावशाली यूनियन नेता कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये उकसा रहे हैं, जबकि वार्ता की प्रक्रिया अब भी जारी है।
इसी दौरान, कुछ कनिष्ठ कर्मचारी आपसे गोपनीय रूप से मिलते हैं और चिंता प्रकट करते हैं कि यूनियन की आक्रामक रणनीति से उनके कॅरियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और इससे फैक्टरी का लंबे समय तक बंद रहना भी संभव है। साथ ही, मंत्रालय की ओर से भी यह दबाव है कि उत्पादन में कोई बाधा न आये क्योंकि यह इकाई राष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
इन्हीं परिस्थितियों में, एक वरिष्ठ यूनियन नेता आपसे गोपनीय रूप से सौदा करने का प्रस्ताव देता है, यदि आप कुछ निजी लाभ (जैसे: उसके संबंधियों को पदोन्नति में प्राथमिकता और उससे जुड़ी फर्मों को ठेके देना) सुनिश्चित करें, तो वह आंदोलन को शांत कराने में सहयोग देगा।
अब आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि आप मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपें, जिसमें औद्योगिक शांति सुनिश्चित करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और किसी भी प्रकार के अनैतिक समझौते से बचने हेतु व्यावहारिक मार्ग सुझाये जायें।
प्रश्न. इस मामले में सम्मिलित नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये और उनकी विवेचना कीजिये।
प्रश्न. आप श्रमिक कल्याण को संगठनात्मक वहनीयता और जनहित के साथ किस प्रकार संतुलित करेंगे?
प्रश्न. आपको यूनियन नेता द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर किस प्रकार प्रतिक्रिया देनी चाहिये? निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये किन तंत्रों का उपयोग किया जाना चाहिये?
प्रश्न. ऐसी स्थिति में लोक प्रशासन के कौन-से नैतिक मूल्य और सिद्धांत आपके आचरण का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे? (250 words)
01 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न .“भावनात्मक रूप से विवेकपूर्ण नेतृत्व संकट प्रबंधन के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण होता है। ”चर्चा कीजिये कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सार्वजनिक आपात स्थितियों और आपदाओं के दौरान प्रशासनिक प्रभावशीलता किस प्रकार को बढ़ा सकती है। (250 शब्द)
31 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. जॉन रॉल्स ने ‘न्याय को निष्पक्षता’ के रूप में महत्त्व दिया। विश्लेषण कीजिये कि यह सिद्धांत किस प्रकार सरकारी पदाधिकारियों द्वारा सीमित संसाधनों के वितरण में विभिन्न सार्वजनिक हितों के बीच संतुलन बनाने में उपयोगी हो सकता है। (150 शब्द)
31 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. विश्व स्तर पर सबसे बड़ा कपास उत्पादक होने के बावजूद, भारत उत्पादकता में पिछड़ रहा है। भारत में कपास उत्पादकता की प्रमुख चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा इन चुनौतियों के समाधान में हाल ही में आरंभ किये गए ‘कपास उत्पादकता मिशन’ की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
30 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न .एक्ज़िऑम मिशन में भारत की भागीदारी वैश्विक मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग की दिशा में एक परिवर्तन का प्रतीक है। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
30 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. उपभोग समानता के मामले में भारत का स्थान उच्च है, फिर भी यहाँ धन का संकेंद्रण बढ़ता जा रहा है। भारत में आर्थिक वृद्धि और न्यायसंगत वितरण के बीच बढ़ते अंतर का विश्लेषण कीजिये। इस अंतर को न्यूनतम करने के लिये किन नीतिगत उपायों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
29 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. “विधायी उत्पादकता में गिरावट संसदीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय सहमति में एक गहरे संकट को दर्शाती है।” भारत में हाल के संसदीय सत्रों के संदर्भ में परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
29 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. आर्थिक राष्ट्रवाद के उदय ने भारत में राजनीतिक राष्ट्रवाद की बौद्धिक नींव कैसे रखी? मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
28 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. वैश्वीकरण ने भारतीय समाज के सांस्कृतिक संरचना को किस प्रकार प्रभावित किया है। क्या यह पारंपरिक मूल्यों के लिये खतरा है या या बहुवाद को प्रोत्साहित करता है? परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
28 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न 1. दृढ़ विश्वास से इतिहास रचे जाते हैं और विवेक उसे बनाए रखता है।
26 Jul, 2025 निबंध लेखन निबंध
प्रश्न 2. यदि कर्म के बिना आदर्श केवल आभूषण हैं, तो आदर्शों के बिना कर्म दुर्घटनाएँ हैं। -
आप ‘XYZ बायोटेक’ के प्रबंध निदेशक हैं, जो भारत में स्थित एक तेज़ी से बढ़ती हुई दवा कंपनी है और जिसका संचालन कई विकासशील देशों में है। आपकी कंपनी ने हाल ही में तेज़ी से उत्परिवर्तित होते किसी उष्णकटिबंधीय रोग (जो उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों की बड़ी आबादी को प्रभावित कर रहा है) के लिये mRNA-आधारित एक सफल वैक्सीन विकसित की है।
इस वैक्सीन ने चरण-III के क्लिनिकल ट्रायल में 94% प्रभावशीलता प्रदर्शित की है और इसमें हज़ारों लोगों की जान बचाने की क्षमता है। हालाँकि, यह वैक्सीन निर्माण में महँगी है क्योंकि इसके लिये विशेष कोल्ड-चेन भंडारण और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से लाइसेंस प्राप्त स्वामित्व बायोटेक्नोलॉजी इनपुट्स की आवश्यकता होती है। आपके निदेशक मंडल द्वारा प्रस्तावित मूल्य निर्धारण रणनीति अनुसंधान एवं विकास निवेश की भरपाई और लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ₹3000 प्रति खुराक तय की गई है, जो लक्षित क्षेत्रों में कई कम आय वाली आबादी के लिये इस वैक्सीन को वहन करने योग्य नहीं बनाता है।
इस बीच, कई गैर-सरकारी संगठन, वैश्विक स्वास्थ्य संगठन और यहाँ तक कि कुछ सरकारें भी आपसे अपने पेटेंट अधिकारों को त्यागने या सस्ते संस्करणों की अनुमति देने के लिये मूल्य निर्धारण में स्तर-आधारित भिन्नता अपनाने या सार्वजनिक क्षेत्र में निर्माण के लिये स्वैच्छिक लाइसेंसिंग देने का आग्रह कर रही हैं।
आप निवेशकों के दबाव में भी हैं, जो नवाचार से उच्च लाभ की अपेक्षा रखते हैं। कुछ हितधारक सुझाव दे रहे हैं कि परीक्षणों को उन देशों में आउटसोर्स कर दिया जाये जहाँ विनियामक मानक कमज़ोर हैं, जबकि अन्य सुझाव देते हैं कि पहले समृद्ध ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित किया जाये और अविकसित/विकासशील देशों में उपलब्धता को टाल दिया जाये। आप इस बात को लेकर द्वंद में हैं, क्योंकि आप सार्वजनिक स्वास्थ्य को एक अधिकार मानते हैं, लेकिन साथ ही अपने शेयरधारकों, कर्मचारियों और कंपनी की दीर्घकालिक संवहनीयता का आप पर दायित्व भी है।प्रश्न:
25 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
1. इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये और उन पर चर्चा कीजिये।
2. ऊपर वर्णित स्थिति पर आपकी तत्काल प्रतिक्रिया क्या होगी?
3. यदि कोई वैश्विक स्वास्थ्य गठबंधन आपके टीके के स्वैच्छिक लाइसेंस की माँग करता है, तो आप नैतिक और रणनीतिक दोनों रूप से किस प्रकार की प्रतिक्रिया देंगे?
4. एक कर्त्तव्यनिष्ठ लोक-हितैषी कार्यकारी के रूप में, एक संतुलित रणनीति का सुझाव दीजिये जो नवाचार, सामर्थ्य और नैतिक सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करे। -
प्रश्न. "प्रक्रियात्मक सत्यनिष्ठा सुशासन की आधारशिला है, फिर भी ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं जहाँ नियमों का सख्ती से पालन न्याय की भावना का उल्लंघन कर सकता है।” ऐसी परिस्थितियों में, क्या एक प्रशासनिक अधिकारी को प्रक्रियात्मक नियमों से हटकर वास्तविक (सार्थक) न्याय को प्राथमिकता देनी चाहिये? लोक प्रशासन से प्रासंगिक उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
24 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “यद्यपि लोक सेवकों के लिये एक दृढ़ नैतिक दिशानिर्देश आवश्यक है, तथापि कठोर नैतिक निरपेक्षता कभी-कभी शासन की व्यावहारिक माँगों के साथ असंगत भी हो सकती है।” जटिल प्रशासनिक परिस्थितियों में आदर्शवाद और प्रभावी निर्णय लेने के बीच संतुलन बनाने में लोक सेवकों की सहायता करने में नैतिक व्यावहारिकता की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
24 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न.“एक ऐसे देश में जहाँ वंचना अनेक रूपों में विद्यमान है, वहाँ आर्थिक नीति का आरंभ मध्य बिंदु से नहीं, बल्कि हाशिये से होना चाहिये।” भारत में गरीबी उन्मूलन रणनीतियों के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “यद्यपि भारत का नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण आवश्यक है, लेकिन फिर भी पर्याप्त नहीं है।” बड़े पैमाने पर सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं में पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक समझौतों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति की भूमिका द्विसदनीय प्रणाली की मूल भावना का संवाहक है।” संघीय संरचना में संतुलन स्थापित करने हेतु इस संवैधानिक पद की भूमिका का विश्लेषण कीजिये तथा इसके व्यावहारिक प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. "हिंद-प्रशांत केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण है।" चीन की आक्रामकता और विकसित होते क्षेत्रीय गठबंधनों की पृष्ठभूमि में भारत की हिंद-प्रशांत रणनीति का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. "भारत में सीमांत समुदायों को केवल आर्थिक वंचना ही नहीं, बल्कि बहुस्तरीय असुरक्षाओं का भी सामना करना पड़ता है।" उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
21 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रारंभिक चरण को आकार देने में उदारवादियों और क्रांतिकारी राष्ट्रवादियों की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। विश्लेषण कीजिये कि क्या उनके दृष्टिकोण एक-दूसरे के परस्पर पूरक थे या विरोधाभासी? (250 शब्द)
21 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न 1. सही और गलत के बीच की रेखा परिप्रेक्ष्य की स्याही से खींची जाती है।
प्रश्न 2. विज्ञान भले ही तारों की व्याख्या कर सकता है, लेकिन केवल तर्क ही हमारे पथ का मार्गदर्शन कर सकता है।
19 Jul, 2025 निबंध लेखन निबंध -
विक्रम, राज्य सरकार के किसी विभाग में कार्यरत एक पर्यावरण अधिकारी हैं जो निर्माण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरणीय नियमों की निगरानी और उनके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिये ज़िम्मेदार है। हाल ही में, एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी ने शहर के बाह्य क्षेत्र में एक नए आवासीय परिसर का प्रस्ताव रखा है और विक्रम के विभाग को इस परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन करने का काम सौंपा गया है। कंपनी ने आवश्यक पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है, जिसमें कहा गया है कि निर्माण का स्थानीय पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।
रिपोर्ट की समीक्षा करते समय, विक्रम को कई विसंगतियाँ और चूक नज़र आती हैं। स्थानीय वन्यजीवों, मृदा की गुणवत्ता और जल स्रोतों पर पड़ने वाले प्रभाव के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण विवरणों को या तो कम दर्शाया गया है या पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया है। विक्रम के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि निर्माण का स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन डेवलपर्स ने एक स्थानीय चैरिटी को एक बड़ा दान दिया है जिससे विक्रम का विभाग जुड़ा हुआ है। इस चैरिटी ने पूर्व में में कई पर्यावरणीय पहलों को वित्त पोषित किया है, साथ ही विक्रम को पता है कि यह चैरिटी, विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा तथा भविष्य में और अधिक वित्तीय संसाधन आकर्षित करेगा।
इसके अतिरिक्त, विक्रम के वरिष्ठ अधिकारी, जो विभाग के प्रमुख हैं, ने सार्वजनिक रूप से इस परियोजना की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास के लिये अत्यंत आवश्यक बताया है तथा संकेत दिया है कि यदि पर्यावरणीय रिपोर्ट अनुकूल पाई जाती है तो रियल एस्टेट कंपनी को शीघ्र स्वीकृति मिल सकती है।
विक्रम पर्यावरणीय नियमों का पालन करने के अपने कर्त्तव्य, दीर्घकालिक पारिस्थितिक परिणामों को लेकर अपनी चिंता और अपने विभाग के लिये भविष्य में वित्त पोषण के अवसरों के बदले में विकास का समर्थन करने के दबाव के बीच उलझा हुआ महसूस कर रहे हैं।
(a) पर्यावरणीय समीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिये विक्रम को इस स्थिति में क्या करना चाहिये ?
(b) यदि रियल एस्टेट कंपनी विसंगतियों के बावजूद विक्रम पर रिपोर्ट को स्वीकृति देने का दबाव डालती है, तो वह अपने निर्णय को किस प्रकार उचित ठहरा सकता है?
(c) इस मामले में व्यक्तिगत हित और बाह्य दबाव पर्यावरणीय नैतिकता से किस प्रकार समझौता करते हैं तथा भविष्य की परियोजनाओं में इस तरह के टकराव को रोकने के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं?
18 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. "लोक सेवा में सतत् नैतिक व्यवहार के लिये न केवल दृढ़ विश्वास, बल्कि मानसिक दृढ़ता की भी आवश्यकता होती है।" 'नैतिक श्रांति' की प्रवृत्ति पर चर्चा कीजिये तथा यह बताइये कि सिविल सेवा में इसका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है। (150 शब्द)
17 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "करुणा के बिना सत्यनिष्ठा कठोरता है, और सत्यनिष्ठा के बिना करुणा दुर्बलता है।" लोक सेवा में सत्यनिष्ठा और करुणा के बीच संतुलन के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। उपयुक्त उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
17 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है"। भारत के उभरते सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
16 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न ."भारत में आपदाएँ प्रायः केवल प्राकृतिक आपदाओं का परिणाम नहीं होतीं, बल्कि वे विकास संबंधी विकल्पों का परिणाम भी होती हैं।" परीक्षण कीजिये कि अनियोजित शहरीकरण ने आपदा जोखिम को बढ़ाने में किस प्रकार योगदान दिया है। (250 शब्द)
16 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. “संवैधानिक संशोधनों के माध्यम से परिकल्पित जिस लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का वादा किया गया था, वह विभिन्न बाधाओं के कारण अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है।” इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
15 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न 2. "भारत में सामाजिक न्याय की संकल्पना समानता, सकारात्मक कार्रवाई और सामाजिक सशक्तीकरण के सिद्धांतों से गहनता से जुड़ी हुई है।" इस पर चर्चा कीजिये कि भारतीय संविधान किस प्रकार सामाजिक न्याय, (विशेषतः वंचित समुदायों के संदर्भ में) सुनिश्चित करता है। (250 शब्द)
15 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. स्वतंत्रता, समानता और राष्ट्रवाद के आदर्शों ने 18वीं व 19वीं शताब्दियों में क्रांतियों की दिशा तय करने तथा वैश्विक व्यवस्था को पुनर्परिभाषित करने में किस प्रकार योगदान दिया। (250 शब्द)
14 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. समग्र भारत में मृदा के प्रकारों में क्षेत्रीय विविधताएँ फसल की गहनता और भूमि क्षरण के पैटर्न को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? (250 शब्द)
14 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. 1. भविष्य उन लोगों का होता है जो परिवर्तन के अनुकूल ढल सकते हैं, न कि उनका जो इसका विरोध करते है
प्रश्न. 2. जितना अधिक हम संसार को 'हम' और 'वे' में बाँटते हैं, हम उतना ही अधिक 'हम सब' की भावना से कटते जाते हैं।
12 Jul, 2025 निबंध लेखन निबंध





