डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4701
-
नैतिक अहंकार और नैतिक परोपकारिता व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णय लेने को कैसे प्रभावित करते हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समकालीन सार्वजनिक सेवा के संदर्भ में गांधीवादी नैतिकता के सिद्धांतों को कैसे लागू किया जा सकता है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के लिये स्वच्छ और सतत् ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु ऊर्जा की व्यवहार्यता का मूल्यांकन कीजिये। परमाणु ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
आक्रामक प्रजातियों के पारिस्थितिक और आर्थिक प्रभावों की व्याख्या कीजिये तथा उनके नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु रणनीतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने और हाशिए पर पड़े समूहों को सशक्त बनाने के लिये डिजिटल प्रौद्योगिकियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इस पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण सहभागी लोकतंत्र और ज़मीनी स्तर पर विकास के लिये महत्त्वपूर्ण है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
02 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पूर्वी और पश्चिमी घाट भारत की दो प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ हैं, जो विभिन्न तरीकों से भारत की जलवायु तथा कृषि को प्रभावित करती हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
गुप्तोत्तर काल में विखंडित राजनीतिक परिदृश्य के साथ क्षेत्रीय राज्यों का उदय हुआ। इस विखंडन के लिये ज़िम्मेदार कारकों पर चर्चा कीजिये और उपमहाद्वीप के सांस्कृतिक विकास पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. हम एक साथ पर्यवेक्षक और प्रेक्षित की भूमिका में होते हैं, जिससे आत्म-धारणा के पुनरावलोकन से हमारी वास्तविकताओं का चित्रण होता है।
29 Jun, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. चेतना एक ऐसा कैनवास एवं उसमें रूपांकन हेतु प्रयुक्त ब्रश है, जिसमें प्रत्येक विचार से संबंधित वास्तविकताओं का चित्रण होता है। -
आप एक सूखाग्रस्त क्षेत्र के ज़िला कलेक्टर हैं। सरकार ने हज़ारों किसानों को लाभ पहुँचाने हेतु एक बड़ी सिंचाई परियोजना के लिये धन आवंटित किया है। हालाँकि प्रारंभिक सर्वेक्षण के दौरान, यह पता चला है कि इस परियोजना के लिये 500 लोगों के एक छोटे से आदिवासी समुदाय को उनकी पैतृक भूमि से विस्थापित करना होगा। समुदाय के पास औपचारिक भूमि स्वामित्त्व के दस्तावेज़ नहीं हैं, लेकिन वे पीढ़ियों से वहाँ रह रहे हैं। वे भूमि से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए है, जिसका हवाला देते हुए वहाँ से वह जाने को तैयार नहीं हैं।
जैसे ही आपको पता चलता है कि कुछ प्रभावशाली स्थानीय राजनेता और व्यवसायी सिंचाई परियोजना से काफी लाभ उठाने की चेष्टा रखते हैं। वे आप पर प्रक्रिया में तेज़ी लाने तथा आदिवासी समुदाय के साथ बातचीत को कम करने का दबाव बना रहे हैं। इस बीच, पर्यावरण कार्यकर्त्ताओं के एक समूह ने स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर परियोजना के संभावित नकारात्मक प्रभाव के बारे में चिंता जताई है, विशेष रूप से मछली की एक दुर्लभ प्रजाति पर जो केवल उस नदी में पाई जाती है जिसका सिंचाई के लिये उपयोग किया जाएगा। आपको स्थिति को संवेदनशीलता के साथ संभालना होगा और प्रतिस्पर्द्धी हितों को संतुलित करना होगा।
A. इस मामले में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
28 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
B. इस स्थिति में ज़िला कलेक्टर के तौर पर आपको किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है?
C. विकास संबंधी लक्ष्यों और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के बीच संतुलन सुनिश्चित करते हुए इस स्थिति को संबोधित करने के लिये आप क्या कदम उठाएंगे, इसकी रूपरेखा बताइये।
D. आप इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित करेंगे? -
आंतरिक मूल्य की अवधारणा यह बताती है कि मनुष्यों के लिये प्रकृति का मूल्य उसकी उपयोगिता से स्वतंत्र है। पर्यावरण नीति निर्माण के संबंध में इस परिप्रेक्ष्य के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सद्गुण नैतिकता एवं परिणामवाद के बीच अंतर एवं तुलना पर प्रकाश डालिये। आपके अनुसार सिविल सेवक में मज़बूत नैतिक चरित्र निर्माण हेतु कौन सा दृष्टिकोण सबसे मूल्यवान है? (150 शब्द)
27 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अनियोजित विकास तथा भीड़भाड़ के कारण शहरी क्षेत्र आपदा जोखिमों के प्रति अधिक संवेदनशील होते जा रहे हैं। शहरी बुनियादी ढाँचे एवं समुदायों को आपदाओं के प्रति अधिक अनुकूलित बनाने हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
26 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
मूल्यांकन कीजिये कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम किस प्रकार से भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार हैं। इसके साथ ही इनकी वित्तीय एवं परिचालन बाधाओं को दूर करने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
26 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में वृद्धजनों की संख्या में वृद्धि क्यों हो रही है? वृद्धजनों की संवेदनशीलता पर चर्चा करते हुए उन्हें सशक्त बनाने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
25 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में संघवाद की अवधारणा एवं विकासयात्रा की व्याख्या कीजिये। भारत में गठबंधन राजनीति के पुनरुत्थान के बाद भारत के संघीय ढाँचे को मज़बूत करने के क्रम में विद्यमान प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते हुए इनके समाधान हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
25 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गांधीवादी चरण के दौरान राष्ट्रवादी आंदोलन को मज़बूत एवं समृद्ध बनाने में अनेक वर्गों ने योगदान दिया था। विस्तार से चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"जाति व्यवस्था को नई पहचान एवं सांगठनिक रूप मिलने के आलोक में इसे भारत में समाप्त नहीं किया जा सकता है।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आप एक तटीय ज़िले के ज़िला कलेक्टर हैं। आपके ज़िले में 48 घंटों के भीतर एक भयंकर चक्रवात आने की आशंका है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें 150 किमी./घंटा की वायु की गति, भारी वर्षा और संभावित चक्रवाती लहरों की चेतावनी दी गई है। आपके ज़िले की आबादी लगभग 5 लाख है, जिसमें से 2 लाख लोग निचले तटीय क्षेत्रों में निवास करते हैं, जहाँ बाढ़ का खतरा अधिक है। ज़िले में सीमित निकासी केंद्र हैं, जबकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कम समय में स्थानांतरित करना और रसद प्रदान करना महत्त्वपूर्ण चुनौती है। ज़िला अस्पताल निचले इलाके में स्थित हैं जहाँ 200 मरीज़ों की व्यवस्था है, जिनमें से 50 मरीज़ पहले से ही ICU में हैं। उन्हें स्थानांतरित करना जोखिम भरा होगा।
इसके अतिरिक्त एक बड़ा मछुआरा समुदाय है, जो अपनी नावों और घरों को छोड़ने के लिये अनिच्छुक है, क्योंकि उन्हें अपनी अनुपस्थिति में लूटपाट का भय है। उनमें से कई लोग मौसम के पूर्वानुमान की गंभीरता पर भी संदेह करते हैं, यदि विगत अनुभवों के आधार पर देखा जाए तो चक्रवात की चेतावनियाँ बड़ी घटनाओं में तब्दील नहीं हुई हैं।
- इस मामले में कौन-कौन से मुख्य हितधारक शामिल हैं?
- आप लोगों की सुरक्षा और निकासी सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कौन-से कदम उठाएँगे, मूलतः उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिये?
- आप अपने तटीय ज़िले में आपदा की तैयारी और लचीलेपन को बेहतर बनाने के लिये कौन-से दीर्घकालिक उपाय लागू कर सकते हैं?
-
देखभाल नैतिकता (Ethics of Care) एवं न्याय नैतिकता (Ethics of Justice) के विरोधाभाषी दृष्टिकोणों का परीक्षण कीजिये। चर्चा कीजिये कि कोई सिविल सेवक उन परिस्थितियों से किस प्रकार निपट सकता है जब ये नैतिक सिद्धांत परस्पर विरोधी प्रतीत होते हैं। (150 शब्द)
20 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोकतंत्र में अधिकारों तथा कर्त्तव्यों के बीच संबंधों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। कभी-कभी व्यक्तिगत अधिकारों एवं सामाजिक कर्त्तव्यों के बीच किस प्रकार टकराव देखा जाता है? (150 शब्द)
20 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में अनुवांशिक रूप से संशोधित जीवों के लिये विनियामक ढाँचे का विश्लेषण कीजिये। अनुवांशिक संशोधन प्रौद्योगिकी से संबंधित संभावित लाभों और जोखिमों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
समावेशी विकास हासिल करने के लिये वित्तीय समावेशन महत्त्वपूर्ण है। भारत में वित्तीय समावेशन में हुई प्रगति और उसके समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अफ्रीकी देशों के साथ भारत के जुड़ाव के रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये तथा यह भारत की व्यापक विदेश नीति के उद्देश्यों के साथ किस प्रकार संरेखित है। (150 शब्द)
18 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करने में दबाव समूहों या हित समूहों की भूमिका की व्याख्या कीजिये। उनके प्रभाव के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय आहार में स्थानीय भूगोल तथा कृषि से प्रभावित स्वाद एवं व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
परिवहन तथा आर्थिक विकास के संदर्भ में अंतर्देशीय जलमार्गों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। भारत में नदियों के माध्यम से होने वाले नौवहन से संबंधित भौगोलिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. प्रत्येक समस्या एक उपहार है - समस्याओं के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते।
15 Jun, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. कोई भी महान मस्तिष्क उन्मत्तता के बिना अस्तित्व में नहीं आया है। -
रियासी के पुलिस अधीक्षक के रूप में आपको तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादी हमले के बारे में एक दुखद सूचना मिली है। इस हमले में नौ नागरिकों की जान चली गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण हालिया वर्षों में कायम सापेक्षिक शांति भंग हो गई है।
इस समय क्षेत्र में होने वाले हमलों के कारण लोगों में अशांति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि यह क्षेत्र आगामी विधानसभा चुनावों के लिये तैयार है। अब आप स्वयं को एक महत्त्वपूर्ण मोड़ पर पाते हैं, जहाँ आपको तत्काल राहत उपायों और आतंकवादी गतिविधियों के इस पुनरुत्थान को संबोधित करने के लिये एक व्यापक रणनीति तैयार करने का कार्य सौंपा गया है, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आपका कर्त्तव्य है।
हालाँकि राजनीतिक तनाव भी बहुत अधिक है और आपकी प्रतिक्रिया में कोई भी चूक संपूर्ण केंद्रशासित प्रदेश के लिये दूरगामी परिणाम उत्पन्न कर सकती है।
- इस मामले में कौन-कौन से मुख्य हितधारक शामिल हैं?
- पुलिस अधीक्षक के तौर पर आपकी तात्कालिक कार्रवाई क्या होगी?
- आतंकवादी गतिविधियों के पुनः उभरने से निपटने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिये आपकी दीर्घकालिक रणनीति क्या होगी?
-
लोक सेवकों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग से संबंधित नैतिक चिंताओं का विश्लेषण कीजिये। लोक सेवा मूल्यों के आधार पर नैतिक आचरण हेतु दिशा-निर्देश प्रस्तुत कीजिये। (150 शब्द)
13 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न