डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4775
-
सुशासन के प्रमुख संकेतकों पर चर्चा कीजिये और भारत में जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिये रणनीति सुझाइये। (150 शब्द)
06 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भक्ति और सूफी आंदोलनों को अक्सर आध्यात्मिक प्राप्ति के समानांतर मार्ग के रूप में देखा जाता है। इनके मूल सिद्धांतों के बीच तुलना एवं अंतर बताते हुए समाज पर इनके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOFs) के कारणों पर चर्चा कीजिये। GLOFs से संबंधित जोखिमों को कम करने हेतु क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
05 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. करुणा में महानता, समानुभूति में सुंदरता और क्षमा में अनुग्रह है।
03 Aug, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. जब परिवर्तन की वायु प्रवाहित होती है तो उसके लिये कुछ लोग दीवारें बनाते हैं जबकि अन्य पवनचक्कियाँ बनाते हैं। -
तेज़ी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे शहर में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में आपको बुनियादी ढाँचे से जुड़ी चुनौतियों से निपटना होगा। शहर की जल निकासी व्यवस्था भीषण मानसून के कारण चरमरा गई है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। राहत प्रयासों का समन्वय करते समय, आपको एक पॉश इलाके में एक ऊँची इमारत के बेसमेंट में एक जिम के बारे में एक आपातकालीन संकट कॉल प्राप्त होती है।
भारी बारिश और अपर्याप्त जल प्रबंधन के कारण जिम के दरवाज़े से पानी घुस गया तथा बेसमेंट में पानी भर गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई लोग अंदर फँसे हुए हैं। इमारत के निवासियों में दहशत तथा बाहर बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बचाव अभियान चलाने, संपत्ति को अधिक नुकसान से बचाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। SP के रूप में आपको बचाव प्रयासों का कुशलतापूर्वक समन्वय, स्थिति का आकलन करना तथा जलभराव के प्रभाव को कम करने के उपायों को लागू करना चाहिये।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
02 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. बचाव कार्यों को प्रबंधित करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये आपकी तत्काल कार्रवाई क्या होगी?
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कौन-से दीर्घकालिक उपाय लागू किये जा सकते हैं? -
नैतिक निर्णय निर्माण प्रक्रिया में भावनाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। भावनाएँ नैतिक तर्क में बाधक हैं या साधक? (150 शब्द)
01 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहाँ पशुओं के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता है।'- महात्मा गांधी
भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक एवं आर्थिक वास्तविकताओं के संदर्भ में पशु कल्याण के नैतिक आयामों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों और कृषि विकास को बढ़ावा देने की क्षमता पर विचार कीजिये। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियों की पहचान कीजिये। (250 शब्द)
31 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अवैध प्रवासन से भारत की आंतरिक सुरक्षा गंभीर खतरे में है। इस समस्या के कई पहलुओं का परीक्षण कीजिये, जिसमें यह भी शामिल है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक आर्थिक संरचना और जनसांख्यिकीय पैटर्न को कैसे प्रभावित करता है। (250 शब्द)
31 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में "शार्प पॉवर" की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। यह सॉफ्ट और हार्ड पॉवर से किस प्रकार भिन्न है? (150 शब्द)
30 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संदर्भ में शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का विश्लेषण कीजिये। इसके प्रभावी कार्यान्वयन की चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और इस प्रणाली को मज़बूत करने के उपाय सुझाएँ। (250 शब्द)
30 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और उसके बाद के ब्रिटिश राज की आर्थिक नीतियों का परीक्षण कीजिये। इन नीतियों ने भारत के कृषि, औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास को किस प्रकार आकार दिया? (250 शब्द)
29 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय समाज और संस्कृति पर उपभोक्तावाद के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। इसने उपभोग प्रतिरूप, जीवन शैली और सामाजिक आकांक्षाओं को किस प्रकार से नया रूप प्रदान किया? (150 शब्द)
29 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
1. आप जो करने से डरते हैं, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आपको क्या करना चाहिये।
27 Jul, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. किसी विचार से सहमत हुए बिना उस पर विचार करने की क्षमता शिक्षित होने की एक पहचान है। -
आपके नेतृत्व में एक राज्य फुटबॉल टीम राष्ट्रीय कप फाइनल के लिये तैयार हो रही है। आप देखते हैं कि आपकी टीम का शीर्ष स्ट्राइकर, जो टीम की रणनीति और मनोबल के लिये महत्त्वपूर्ण है, चैंपियनशिप गेम से दो दिन पहले प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करते हुए पाया जाता है। इस दवा का पता वर्तमान परीक्षण विधियों द्वारा नहीं लगाया जा सकता है। जब इस बात का पता आपको चलता है, तो वह आपसे बहुत माफी मांगता है तथा विनती करता है कि आप उसकी शिकायत न करें क्योंकि ऐसा करने से उसका कॅरियर बर्बाद हो जाएगा और शायद टीम को अपने सभी टूर्नामेंट जीतने से हाथ धोना पड़ सकता है।
जब आप इस रहस्योद्घाटन से जूझते हैं, तो आपको अपने निर्णय की गंभीरता का एहसास होता है। उसके खेलने से खेल की अखंडता और आपकी व्यक्तिगत नैतिकता प्रभावित होती है, उसके विरुद्ध रिपोर्ट करना आपके देश को उसके पहले राष्ट्रीय कप खिताब से वंचित कर सकता है। प्रशंसकों की उम्मीदें इस मैच पर टिकी हुई हैं और जीतने का आर्थिक प्रभाव आपके राज्य के लिये महत्त्वपूर्ण होगा। आपके द्वारा लिये गए निर्णय का प्रभाव खिलाड़ी और टीम पर पड़ेगा, आपको यह जल्द ही तय करना चाहिये कि उसे खेलना है, कहानी गढ़ते हुए उसे नही खिलाना है या नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट पुलिस को करनी है।
1. इस स्थिति में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
26 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. मुख्य कोच के रूप में आपकी त्वरित कार्रवाई क्या होगी और क्यों?
3. भविष्य में इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिये खेलों में प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग की निगरानी और रोकथाम की वर्तमान प्रणाली को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है? -
कानून और नैतिकता के बीच संबंधों पर चर्चा कीजिये। वे कैसे एक दूसरे के पूरक और विरोधाभाषी हैं? (150 शब्द)
25 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“प्रसन्नता, व्यक्ति की आत्मा के सद्गुणों के अनुकूल आचरण है।” - अरस्तू
25 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
लोक सेवा के संदर्भ में सद्गुण, आचरण और प्रसन्नता के मध्य संबंधों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द) -
"आपदा प्रतिरोधी आजीविका" की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। भारत के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में इसे कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
वैश्विक बाज़ार में भारत के विनिर्माण क्षेत्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। प्रतिस्पर्द्धा के स्तर में वृद्धि के लिये कौन-सी युक्तियाँ अपनाई जा सकती हैं? (250 शब्द)
24 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार" का सिद्धांत भारत में हाल की नीतिगत पहलों का केंद्र रहा है। इस संदर्भ में देश ने इस दृष्टिकोण को किस हद तक अपनाया है। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक दक्षिण में भारत की भूमिका का परीक्षण कर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मज़बूत करने की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जनसंख्या भूगोल के संदर्भ में वहन क्षमता की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के महानगरों में सामाजिक संरचनाओं और शहरी विकास पर आंतरिक प्रवास के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. किसी निर्णय का महत्त्व इस बात में नहीं होता कि वह कैसे लिया गया, बल्कि इस बात में निहित होता है कि वह लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव छोड़ता है।
20 Jul, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. प्रत्येक सूर्योदय एक आशा के साथ आता है और प्रत्येक सूर्यास्त आत्मचिंतन को प्रेरित करता है। -
आप मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन के कैप्टन हैं। यात्रा के छह महीने बाद, एक महत्त्वपूर्ण जीवन रक्षक प्रणाली खराब हो जाती है। सावधानीपूर्वक जाँच करने के बाद इंजीनियर पाता है कि प्रणाली की मरम्मत की जा सकती है, लेकिन इसके लिये एक विशेष भाग की आवश्यकता है जिसका निर्माण केवल एक दुर्लभ सामग्री के उपयोग के माध्यम से 3D प्रिंट द्वारा किया जा सकता है। इस सामग्री की पर्याप्त मात्रा या तो उस भाग को प्रिंट करने के लिये या आपके चालक दल के किसी सदस्य, जो एक पुरानी बीमारी से पीड़ित, के लिये दवा के उत्पादन के रूप में आवश्यक है।
यदि आप जीवन रक्षक प्रणाली की मरम्मत करने का विकल्प चुनते हैं, तो सभी चालक दल के सदस्य यात्रा के दौरान जीवित रहेंगे, लेकिन चालक दल के एक सदस्य को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दवा का उत्पादन जारी रखते हैं, तो चालक दल का वह सदस्य स्वस्थ रहेगा, लेकिन जीवन रक्षक प्रणाली के कार्य न करने से मिशन विफल हो सकता है तथा सभी लोगों की जान जाने का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है।
प्रश्न में चालक दल का सदस्य आपका सबसे अनुभवी इंजीनियर है, जो मंगल ग्रह पर मिशन की सफलता के लिये महत्त्वपूर्ण है। पृथ्वी से तत्काल सहायता नहीं ली जा सकती क्योंकि वह बहुत दूर है और आपको 24 घंटे के भीतर निर्णय लेना होगा। आपके निर्णय का मिशन, आपके चालक दल के जीवन तथा संभावित रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
1. इस मामले में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
19 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस गंभीर स्थिति में एक नेतृत्वकर्त्ता को गैर दुर्भावनापूर्ण और परोपकार के नैतिक सिद्धांतों को कैसे संतुलित करना चाहिये?
3. आकस्मिक योजना और संसाधन आवंटन में सुधार के लिये इस परिदृश्य से क्या सबक लिया जा सकता है? -
"नैसर्गिक विधि" की अवधारणा और नैतिक तर्क में इसके उपयोग पर चर्चा कीजिये। क्या आप मानते हैं कि प्रकृति में सार्वभौमिक रूप से नैतिक विधि अंतर्निहित हैं? (150 शब्द)
18 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।" - स्वामी विवेकानंद।
कौन-से नैतिक सिद्धांत हमें अपने मूल्यों से समझौता किये बिना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मार्गदर्शन कर सकते हैं? (150 शब्द)
18 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आतंकवाद एवं संगठित अपराध के वित्तपोषण पर मनी लॉन्ड्रिंग का बढ़ता प्रभाव, भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा बन गया है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
चर्चा कीजिये कि भारत दीर्घकालिक स्थिरता प्राप्त करने के लिये विकास के सभी प्रासंगिक क्षेत्रों में जैवविविधता संरक्षण को किस प्रकार मुख्यधारा में ला सकता है। (250 शब्द)
17 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में दिव्यांगजनों (PwD) के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। इन्हें सामाजिक भागीदारी हेतु सशक्त बनाने के लिये प्रभावी उपाय बताइए। (250 शब्द)
16 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय