डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4701
-
आपके नेतृत्व में एक राज्य फुटबॉल टीम राष्ट्रीय कप फाइनल के लिये तैयार हो रही है। आप देखते हैं कि आपकी टीम का शीर्ष स्ट्राइकर, जो टीम की रणनीति और मनोबल के लिये महत्त्वपूर्ण है, चैंपियनशिप गेम से दो दिन पहले प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करते हुए पाया जाता है। इस दवा का पता वर्तमान परीक्षण विधियों द्वारा नहीं लगाया जा सकता है। जब इस बात का पता आपको चलता है, तो वह आपसे बहुत माफी मांगता है तथा विनती करता है कि आप उसकी शिकायत न करें क्योंकि ऐसा करने से उसका कॅरियर बर्बाद हो जाएगा और शायद टीम को अपने सभी टूर्नामेंट जीतने से हाथ धोना पड़ सकता है।
जब आप इस रहस्योद्घाटन से जूझते हैं, तो आपको अपने निर्णय की गंभीरता का एहसास होता है। उसके खेलने से खेल की अखंडता और आपकी व्यक्तिगत नैतिकता प्रभावित होती है, उसके विरुद्ध रिपोर्ट करना आपके देश को उसके पहले राष्ट्रीय कप खिताब से वंचित कर सकता है। प्रशंसकों की उम्मीदें इस मैच पर टिकी हुई हैं और जीतने का आर्थिक प्रभाव आपके राज्य के लिये महत्त्वपूर्ण होगा। आपके द्वारा लिये गए निर्णय का प्रभाव खिलाड़ी और टीम पर पड़ेगा, आपको यह जल्द ही तय करना चाहिये कि उसे खेलना है, कहानी गढ़ते हुए उसे नही खिलाना है या नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट पुलिस को करनी है।
1. इस स्थिति में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
26 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. मुख्य कोच के रूप में आपकी त्वरित कार्रवाई क्या होगी और क्यों?
3. भविष्य में इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिये खेलों में प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग की निगरानी और रोकथाम की वर्तमान प्रणाली को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है? -
“प्रसन्नता, व्यक्ति की आत्मा के सद्गुणों के अनुकूल आचरण है।” - अरस्तू
25 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
लोक सेवा के संदर्भ में सद्गुण, आचरण और प्रसन्नता के मध्य संबंधों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द) -
कानून और नैतिकता के बीच संबंधों पर चर्चा कीजिये। वे कैसे एक दूसरे के पूरक और विरोधाभाषी हैं? (150 शब्द)
25 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वैश्विक बाज़ार में भारत के विनिर्माण क्षेत्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। प्रतिस्पर्द्धा के स्तर में वृद्धि के लिये कौन-सी युक्तियाँ अपनाई जा सकती हैं? (250 शब्द)
24 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"आपदा प्रतिरोधी आजीविका" की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। भारत के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में इसे कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
"अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार" का सिद्धांत भारत में हाल की नीतिगत पहलों का केंद्र रहा है। इस संदर्भ में देश ने इस दृष्टिकोण को किस हद तक अपनाया है। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक दक्षिण में भारत की भूमिका का परीक्षण कर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मज़बूत करने की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के महानगरों में सामाजिक संरचनाओं और शहरी विकास पर आंतरिक प्रवास के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जनसंख्या भूगोल के संदर्भ में वहन क्षमता की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. किसी निर्णय का महत्त्व इस बात में नहीं होता कि वह कैसे लिया गया, बल्कि इस बात में निहित होता है कि वह लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव छोड़ता है।
20 Jul, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. प्रत्येक सूर्योदय एक आशा के साथ आता है और प्रत्येक सूर्यास्त आत्मचिंतन को प्रेरित करता है। -
आप मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन के कैप्टन हैं। यात्रा के छह महीने बाद, एक महत्त्वपूर्ण जीवन रक्षक प्रणाली खराब हो जाती है। सावधानीपूर्वक जाँच करने के बाद इंजीनियर पाता है कि प्रणाली की मरम्मत की जा सकती है, लेकिन इसके लिये एक विशेष भाग की आवश्यकता है जिसका निर्माण केवल एक दुर्लभ सामग्री के उपयोग के माध्यम से 3D प्रिंट द्वारा किया जा सकता है। इस सामग्री की पर्याप्त मात्रा या तो उस भाग को प्रिंट करने के लिये या आपके चालक दल के किसी सदस्य, जो एक पुरानी बीमारी से पीड़ित, के लिये दवा के उत्पादन के रूप में आवश्यक है।
यदि आप जीवन रक्षक प्रणाली की मरम्मत करने का विकल्प चुनते हैं, तो सभी चालक दल के सदस्य यात्रा के दौरान जीवित रहेंगे, लेकिन चालक दल के एक सदस्य को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दवा का उत्पादन जारी रखते हैं, तो चालक दल का वह सदस्य स्वस्थ रहेगा, लेकिन जीवन रक्षक प्रणाली के कार्य न करने से मिशन विफल हो सकता है तथा सभी लोगों की जान जाने का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है।
प्रश्न में चालक दल का सदस्य आपका सबसे अनुभवी इंजीनियर है, जो मंगल ग्रह पर मिशन की सफलता के लिये महत्त्वपूर्ण है। पृथ्वी से तत्काल सहायता नहीं ली जा सकती क्योंकि वह बहुत दूर है और आपको 24 घंटे के भीतर निर्णय लेना होगा। आपके निर्णय का मिशन, आपके चालक दल के जीवन तथा संभावित रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
1. इस मामले में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
19 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस गंभीर स्थिति में एक नेतृत्वकर्त्ता को गैर दुर्भावनापूर्ण और परोपकार के नैतिक सिद्धांतों को कैसे संतुलित करना चाहिये?
3. आकस्मिक योजना और संसाधन आवंटन में सुधार के लिये इस परिदृश्य से क्या सबक लिया जा सकता है? -
"नैसर्गिक विधि" की अवधारणा और नैतिक तर्क में इसके उपयोग पर चर्चा कीजिये। क्या आप मानते हैं कि प्रकृति में सार्वभौमिक रूप से नैतिक विधि अंतर्निहित हैं? (150 शब्द)
18 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।" - स्वामी विवेकानंद।
कौन-से नैतिक सिद्धांत हमें अपने मूल्यों से समझौता किये बिना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मार्गदर्शन कर सकते हैं? (150 शब्द)
18 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चर्चा कीजिये कि भारत दीर्घकालिक स्थिरता प्राप्त करने के लिये विकास के सभी प्रासंगिक क्षेत्रों में जैवविविधता संरक्षण को किस प्रकार मुख्यधारा में ला सकता है। (250 शब्द)
17 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आतंकवाद एवं संगठित अपराध के वित्तपोषण पर मनी लॉन्ड्रिंग का बढ़ता प्रभाव, भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा बन गया है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत-फ्राँस संबंधों के महत्त्व तथा संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। इनके बीच सहयोग बढ़ाने हेतु उपाय बताइए। (250 शब्द)
16 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में दिव्यांगजनों (PwD) के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। इन्हें सामाजिक भागीदारी हेतु सशक्त बनाने के लिये प्रभावी उपाय बताइए। (250 शब्द)
16 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वेदांत और योग विचारधाराओं के मूल सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए बताइए कि इसने भारतीय समाज को किस प्रकार प्रभावित किया है। (150 शब्द)
15 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वैश्वीकरण ने विभिन्न भौगोलिक प्रक्रियाओं को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। वैश्वीकरण से संबद्ध भौगोलिक चुनौतियाँ और अवसर क्या हैं? (250 शब्द)
15 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. शक्ति वह अदृश्य धारा है जो मानवीय अंतर्संबंध के परिदृश्य को आकार देने के क्रम में कुछ पहलुओं को नष्ट करती है एवं अन्य को मज़बूत बनाती है।
13 Jul, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. स्वतंत्रता, उत्तेजना एवं प्रतिक्रिया के बीच का वह स्थान है जो प्रत्येक सचेत विकल्प के साथ विस्तारित एवं संकुचित होता है। -
आप एक छोटे शहर के एक प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल के नवनियुक्त प्रिंसिपल हैं। इस स्कूल के उन्नयन की सख्त ज़रूरत है - यहाँ की विज्ञान प्रयोगशालाएँ पुरानी हो चुकी हैं, कंप्यूटर रूम में केवल कुछ ही मशीनें कार्य की स्थिति में हैं और लाइब्रेरी की क्षमता भी सीमित है।
आपने 15 अगस्त के समारोह हेतु एक स्थानीय राजनेता को स्कूल में आमंत्रित किया और इस दौरान उन्होंने स्कूल के उन्नयन हेतु निधि देने की घोषणा की। हालाँकि बाद में एक निजी बैठक में उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि स्कूल के उन्नयन एवं संबंधित उपकरणों की खरीद का ठेका उनके एक रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी को दिया जाए। हालाँकि इस कंपनी को निम्न गुणवत्ता की सामग्री की आपूर्ति हेतु जाना जाता है।
प्रस्तावित निधि से होने वाले सुधारों से संभावित रूप से छात्रों के लिये शैक्षिक अवसरों की वृद्धि होगी। कुछ शिक्षक तथा अभिभावक ऐसी परिस्थितियों में इस प्रकार की निधि को स्वीकार करने का विरोध करते हैं जबकि अन्य तर्क देते हैं कि छात्रों की ज़रूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिये। इस संदर्भ में आपका निर्णय स्कूल के भविष्य एवं इसकी प्रतिष्ठा के साथ सैकड़ों छात्रों की शिक्षा को प्रभावित करेगा।
1. इस मामले में शामिल प्रमुख हितधारक कौन हैं?
12 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस स्थिति में निहित नैतिक दुविधाएँ कौन सी हैं?
3. इस निधि के संबंध में आप क्या निर्णय लेंगे। इसके पीछे अपना तर्क बताइए? -
शांति का आशय संघर्ष का अभाव नहीं है, बल्कि इसका आशय संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की क्षमता से है।" संघर्षों को नैतिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने हेतु कौन से गुण एवं दृष्टिकोण आवश्यक हैं? (150 शब्द)
11 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आधारभूत मूल्यों की अवधारणा को समझाते हुए बताइए कि प्रशासनिक प्रणाली में नैतिक निर्णय निर्माण के क्रम में किस प्रकार से इनका अनुप्रयोग किया जा सकता है। (150 शब्द)
11 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) की भूमिका में सुधार के लिये बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
10 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
कृषि विकास हेतु अनुकूल वातावरण बनाने वाले नीतिगत सुधारों को अपनाने से भारत अपने राष्ट्रीय विकास की पूर्ण क्षमता का दोहन कर सकेगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विकसित हो रहे व्यापार ढाँचे के आलोक में भारत, आत्मनिर्भरता एवं घरेलू आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्रीय व्यापार समझौतों में अपनी भागीदारी को किस प्रकार संतुलित कर सकता है? (250 शब्द)
09 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राजनीतिक अस्थिरता को रोकने तथा दलीय अनुशासन को बढ़ावा देने में दल-बदल विरोधी कानून की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
09 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"कला के लिये कला" बनाम "सामाजिक परिवर्तन के लिये कला।" समकालीन भारतीय कला के संदर्भ में इस विमर्श पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
LGBTQ+ समुदाय के समक्ष आने वाली सामाजिक एवं विधिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके अधिकारों तथा समावेशन को बढ़ावा देने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
08 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आप एक ऐसे शहर के पुलिस अधीक्षक हैं, जहाँ एक प्रमुख धार्मिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में सीमित आधारभूत अवसंरचना वाले पवित्र स्थल पर दस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। सावधानीपूर्वक योजना बनाने के बावजूद, मुख्य मंदिर के प्रवेश द्वार के पास तीर्थयात्रियों की अचानक वृद्धि के कारण भगदड़ मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बहुत अधिक जनहानि तथा कुछ लोग घायल हुए हैं।
मंदिर परिसर के आस-पास की संकरी गलियाँ भीड़भाड़ से भरी हुई हैं, जिससे आपातकालीन वाहनों का क्षेत्र तक पहुँचना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें तेज़ी से फैल रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भगदड़ की वजह आतंकवादी हमला था, जिससे लोगों में दहशत और सांप्रदायिक तनाव की संभावना बढ़ गई। अगले कुछ घंटों में आपकी कार्रवाई आगे की दुर्घटनाओं तथा स्थिति को और अधिक बढ़ने से रोकने में निर्णायक होगी।
1. इस मामले में शामिल प्रमुख हितधारकों की पहचान कीजिये।
05 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. आगे की दुर्घटनाओं को रोकने और भगदड़ के बाद की स्थिति को संभालने के लिये तत्काल क्या उपाय किये जाने चाहिये?
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और बड़ी सार्वजनिक सभाओं में सुरक्षा बढ़ाने के लिये लागू की जाने वाली दीर्घकालिक रणनीतियों पर चर्चा कीजिये।