डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
प्रश्न.1. सत्य आपको मुक्त करेगा, परंतु पहले यह आपको दुखी करेगा। (1200 शब्द)
प्रश्न.2. जीवन का उद्देश्य है अपनी क्षमता/प्रतिभा को पहचानना और जीवन का अर्थ है उसे समाज को अर्पित करना। (1200 शब्द)
23 Aug, 2025 निबंध लेखन निबंध -
आप उत्तर भारत के एक प्रमुख तीर्थस्थल में ज़िला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं, जहाँ प्रत्येक वर्ष एक प्रमुख त्यौहार के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस त्यौहार के मुख्य दिन, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के समीप भगदड़ की एक दुखद घटना होती है, जिसमें 50 से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु हो जाती है और सैकड़ों घायल हो जाते हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि भीड़ प्रबंधन में अकुशलता, अपर्याप्त बैरिकेडिंग और यातायात डायवर्जन में लापरवाही के कारण यह अफरा-तफरी मची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय विक्रेताओं ने प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था, जबकि प्रभावशाली धार्मिक संगठनों ने ‘भक्तों की असुविधा’ का हवाला देते हुए भीड़ नियंत्रण के सख्त उपायों का विरोध किया। राजनीतिक नेताओं ने भी प्रशासन पर अधिकतम प्रवेश की अनुमति देने का दबाव डाला था, क्योंकि चुनाव से पहले प्रतिबंध जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकते थे।
आपकी आंतरिक जाँच से कई स्तरों पर खामियाँ सामने आती हैं, जिनमें: पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण के लिये मानक संचालन प्रक्रियाओं की अनदेखी की, VIP के लिये विशेष प्रवेश पास जारी करने में भ्रष्टाचार हुआ तथा स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के बीच तालमेल न होने के कारण आपातकालीन चिकित्सा सहायता में विलंब हुआ।
मीडिया ने इस घटना को ‘मानव निर्मित त्रासदी’ बताया है, साथ ही पीड़ित परिवार जवाबदेही और न्याय की माँग कर रहे हैं। ऐसे में एक जाँच आयोग गठित किये जाने की आवश्कता है और आपको भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने हेतु एक व्यापक रिपोर्ट एवं कार्ययोजना तैयार करने का कार्यभार सौंपा गया है।
- इस मामले से जुड़े नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये तथा उनकी विवेचना कीजिये।
- धार्मिक भावनाओं, राजनीतिक दबाव और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने उत्तरदायित्व के बीच आप किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
- आप अधिकारियों में किस प्रकार जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे तथा किस प्रकार पीड़ितों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करेंगे?
- भगदड़ की दीर्घकालिक रोकथाम के लिये प्रमुख उपाय प्रस्तावित कीजिये तथा उन नैतिक मूल्यों का उल्लेख कीजिये जिनके आधार पर आप कार्यवाही करेंगे। (250 शब्द)
-
प्रश्न. “विश्वसनीयता विश्वास से आती है और निरंतरता धैर्य से बनी रहती है।” लोक प्रशासन के उदाहरणों के साथ इस कथन का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
21 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “लोक सेवा में सच्ची लैंगिक समानता न केवल तब प्राप्त होती है जब महिलाएँ प्रशासनिक व्यवस्था में प्रवेश करती हैं, बल्कि तब भी प्राप्त होती है जब प्रशासनिक व्यवस्था स्वयं सत्यनिष्ठा के मानकों से समझौता किये बिना उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप ढलती है।” प्रशासन में महिला अधिकारियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का परीक्षण कीजिये और उनकी दक्षता बढ़ाने तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखने के लिये सुधारों का सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
21 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “देखभाल कार्य अर्थव्यवस्था का अदृश्य ढाँचा है।” देखभाल कार्य को मान्यता देने और उसे एकीकृत करने से श्रम बाज़ारों में किस प्रकार बदलाव लाया जा सकता है तथा महिला श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) किस प्रकार बढ़ सकती है? (150 शब्द)
20 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “नार्को-टेररिज़्म युवाओं के विरुद्ध एक मौन युद्ध है।” नार्को-टेररिज़्म भारत की जनांकिकीय लाभांश को किस प्रकार प्रभावित करता है, इसका विश्लेषण कीजिये। साथ ही, युवाओं को इस संकट से बचाने के लिये निवारक तथा पुनर्वासात्मक उपायों का भी सुझाव दीजिये।
20 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा
(250 शब्द) -
प्रश्न. “न्यायिक स्वतंत्रता और न्यायिक उत्तरदायित्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।” भारत में इस संतुलन को बनाए रखने में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
19 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “रणनीतिक स्वायत्तता अब गुटनिरपेक्षता नहीं, बल्कि बहु-संरेखण बन गई है।” चर्चा कीजिये कि भारत किस प्रकार ग्लोबल साउथ के परिप्रेक्ष्य का नेतृत्व करते हुए पश्चिमी देशों के साथ सहयोग को गहरा कर सकता है। (250 शब्द)
19 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “भारत का जल-संकट, कमी से अधिक कुप्रबंधन का परिणाम है।” असंवहनीय कृषि पद्धतियों, असमान शहरी उपभोग और बार-बार होने वाले अंतर-राज्यीय नदी विवादों के संदर्भ में इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. “भारत में फारसी साहित्यिक संस्कृति एक सेतु थी, सीमा नहीं।” मध्यकालीन भारत के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
18 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. 1. नैतिकता का चाप चाहे कितना ही लंबा क्यों न हो, उसका अंतिम झुकाव सदैव न्याय की ओर होता है।
प्रश्न. 2. बुराई की विजय के लिये केवल इतना ही पर्याप्त है कि अच्छे लोग कुछ न करें।
16 Aug, 2025 निबंध लेखन निबंध -
प्रश्न. नैतिक आघात (Moral Injury) की संकल्पना की समीक्षा कीजिये तथा विधि-प्रवर्तन एवं प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत पेशेवरों पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
14 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "लोक प्रशासन में नैतिकता व्यक्तिगत सद्गुण, व्यावसायिक निष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतिच्छेदन पर कार्य करती है।" चर्चा कीजिए। लोक प्रशासन में नैतिकता व्यक्तिगत सद्गुण, पेशेवर सत्यनिष्ठा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व, इन तीनों के अंतर्संबंधों पर कार्य करती है। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
14 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत के असंगठित क्षेत्र को औपचारिक बनाने की प्रक्रिया में मौजूद संरचनात्मक, वित्तीय और विनियामक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये, साथ ही इसके रोज़गार सृजन की क्षमता को बनाए रखने की आवश्यकता की भी विवेचना कीजिये।
13 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
(250 शब्द) -
प्रश्न. “अंतर्राष्ट्रीय वार्ताओं में जलवायु न्याय और कार्बन बाज़ार की अवधारणाएँ महत्त्वपूर्ण हो गई हैं।” इन अवधारणाओं पर भारत की स्थिति और समतामूलक सतत् विकास के लिये इनकी प्रासंगिकता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
13 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. भारत के उपराष्ट्रपति की संवैधानिक भूमिका की समीक्षा कीजिये। आकलन कीजिये कि यह पद भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में संघीय व्यवस्था को बनाए रखने और उसे प्रोत्साहित करने में कितनी प्रभावी भूमिका निभाता है। (150 शब्द)
12 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “प्रगति की राहों में अस्पृश्यता की छाया अभी भी मंडरा रही है।” हाथ से मैला ढोने की प्रथा के विरुद्ध कानूनों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
12 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. “वैश्वीकरण वस्तुओं का निर्यात करता है और मूल्यों का आयात करता है।” भारत में पारिवारिक व्यवस्था और परंपरागत मूल्य संरचनाओं पर वैश्विक सांस्कृतिक प्रवाहों के प्रभाव का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
11 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. वर्ष 1850 और 1947 के दौरान औपनिवेशिक भारत में जनजातीय और कृषक आंदोलनों के विकास की क्रमिक प्रक्रिया का विवरण दीजिये। राष्ट्रवादी राजनीति को आकार देने में उनकी भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
11 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. 1. ऐसे जियो जैसे कल ही मरना है। ऐसे सीखो जैसे हमेशा जीना है। (1200 शब्द)
प्रश्न. 2. हम वही बनते हैं जो हम बार-बार करते हैं। इसलिये उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं, बल्कि एक आदत है। (1200 शब्द)
09 Aug, 2025 निबंध लेखन निबंध -
आप प्रमुख उत्तर भारतीय शहर (जो यमुना नदी के किनारे स्थित है) में नगर निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। यह नदी शहर की जीवनरेखा है, जो घरेलू, औद्योगिक तथा कृषि उपयोग के लिये जल प्रदान करती है। हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों में यमुना नदी अशोधित सीवेज, औद्योगिक अपशिष्टों और धार्मिक सामग्री के विसर्जन के कारण अत्यधिक प्रदूषित हो गई है। हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण की एक हालिया रिपोर्ट में आपके निगम की सीवेज ट्रीटमेंट के लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहने और अवैध औद्योगिक अपशिष्टों को अनुमति देने के लिये आलोचना की गई है।
कार्यभार ग्रहण करते ही आप पाते हैं कि कई वस्त्र व रंगाई इकाइयाँ रात के समय गुप्त रूप से नदी में अशोधित अपशिष्ट उत्सर्जित कर रही हैं। आपके अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई सीवेज उपचार संयंत्र या तो काम नहीं कर रहे हैं या अपनी क्षमता से बहुत कम पर काम कर रहे हैं, जिसका एक कारण रखरखाव के अनुबंधों में व्याप्त भ्रष्टाचार है। धार्मिक संगठन सांस्कृतिक परंपराओं का हवाला देते हुए नदी में मूर्तियाँ और पुष्पांजलि विसर्जित करना जारी रखे हुए हैं और इनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की रोक का विरोध कर रहे हैं और जन-भावनाओं को भड़का रहे हैं।
पर्यावरण कार्यकर्त्ता एक अभियान चला रहे हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है, जबकि स्थानीय मीडिया ने त्वचा रोगों के बढ़ते मामलों और जलीय जीवन के नुकसान को सीधे नदी की स्थिति से जोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं, राजनीतिक नेतागण आपको आगामी चुनावों तक प्रवर्तन में धीमी गति से आगे बढ़ने की सलाह देते हैं और चेतावनी देते हैं कि उद्योगों या धार्मिक समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई से अशांति भड़क सकती है। इस बीच, सरकार ने आपको नदी पुनरुद्धार के लिये एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
- इस मामले से जुड़े नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये और उन पर चर्चा कीजिये।
- आप पर्यावरणीय दायित्व को राजनीतिक और सांस्कृतिक दबावों के साथ किस प्रकार संतुलित करेंगे?
- आप औद्योगिक अनुपालन में जवाबदेही तथा सीवेज ट्रीटमेंट के संचालन में पारदर्शिता किस प्रकार सुनिश्चित करेंगे?
- सतत् नदी प्रबंधन के लिये प्रमुख उपायों का सुझाव दीजिये और आपका मार्गदर्शन करने वाले नैतिक मूल्यों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
-
प्रश्न . “नैतिकता के बिना ज्ञान निरर्थक है और ज्ञान के बिना नैतिकता भयावह होती है।” विश्लेषण कीजिये कि लोक सेवा में नैतिक सच्चरित्रता और व्यावसायिक दक्षता के बीच संतुलन क्यों आवश्यक है। (150 शब्द)
07 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न 1. “एक लोक सेवक को राजनीतिक रूप से तटस्थ होना चाहिये, लेकिन नैतिक रूप से उदासीन नहीं।” उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
07 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये कि भारत में जलवायु परिवर्तन किस प्रकार बादल फटने की घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता को प्रभावित कर रहा है। साथ ही यह भी मूल्यांकन कीजिये कि भारत की आपदा प्रबंधन रूपरेखा इन घटनाओं से निपटने के लिये कितनी सक्षम है। (250 शब्द)
06 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. “अनियंत्रित प्रगति का पहला शिकार नदी की शुद्धता होती है।” भारत में नदियों के प्रदूषण को रोकने के लिये प्रभावी अपशिष्ट जल शोधन लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न . "छोटे गठबंधन, मूक लंगर की तरह, क्षेत्रीय बहुध्रुवीयता को स्थिर करते हैं।" एक बहुध्रुवीय होते विश्व में रणनीतिक संतुलन के दृष्टिकोण से भारत–यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) संबंधों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
05 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. 42वें संशोधन के माध्यम से प्रस्तावना में 'समाजवादी' एवं 'पंथनिरपेक्ष' शब्दों को जोड़े जाने की संवैधानिक वैधता तथा समकालीन प्रासंगिकता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
05 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न . “पृथ्वी की जलवायु प्रणाली में महासागरों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।” भारतीय मौसम पैटर्न पर महासागरीय धाराओं और एल नीनो जैसी घटनाओं के प्रभाव का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
04 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. भारत की स्थापत्य विरासत समन्वयवाद की भावना को दर्शाती है। इंडो-इस्लामिक और औपनिवेशिक स्थापत्यकला के संदर्भ में चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. 1. खुशी कोई वस्तु नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है; यह कोई बाह्य साधन नहीं, बल्कि एक आंतरिक क्षमता है। (1200 शब्द)
प्रश्न. 2. सुविधा को स्वचालित करने में, हमने अपने विवेक को आउटसोर्स कर दिया है। (1200 शब्द)
02 Aug, 2025 निबंध लेखन निबंध





