डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
प्रश्न. भारत में उभरती प्रौद्योगिकियों में नवाचार को बढ़ावा देने में सार्वजनिक–निजी भागीदारी (PPP) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत और अमेरिका के बीच सुदृढ़ होता रणनीतिक सहयोग अपनी स्वायत्तता को बनाए रखते हुए आगे बढ़ रहा है। विश्व के बदलते समीकरणों के बीच, इस दोहरी नीति का आपसी संबंधों पर क्या प्रभाव होता है, इसका विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
10 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: संसदीय निगरानी लोकतांत्रिक जवाबदेही का एक केंद्रीय तत्त्व है, किंतु समय के साथ इसकी प्रभावशीलता कमज़ोर हुई है। इसके कारणों पर चर्चा कीजिये तथा विधायी निगरानी को सुदृढ़ करने के उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
10 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: खनिज और ऊर्जा संसाधनों का असमान वैश्विक वितरण विभिन्न महाद्वीपों में औद्योगिक अवस्थिति के स्वरूप को किस प्रकार प्रभावित करता है? उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
09 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: “प्रगतिशील कानूनी ढाँचे के बावजूद, भारत में दिव्यांगजन अब भी संरचनात्मक बहिष्करण का सामना कर रहे हैं।” दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु सरकारी नीतियों और संस्थागत तंत्रों की प्रभावशीलता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
09 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. “ कार्यकुशलता व्यवस्थाओं को बेहतर बनाती है, लेकिन मूल्य समाज को बनाए रखते हैं।”
2. “नैतिक संयम के बिना स्वतंत्रता, असमानता का ही एक अन्य रूप बन जाती है।”
07 Feb, 2026 निबंध लेखन निबंध -
आप एक ऐसे ज़िले के ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) हैं, जहाँ एक प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष एक निश्चित महीने में ‘महायात्रा’ (महान तीर्थयात्रा) का आयोजन होता है, जिसमें पूरे देश से लगभग 10 लाख श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था इस एक माह चलने वाले आयोजन पर अत्यधिक निर्भर है, क्योंकि दुकानदारों, होटल संचालकों और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों की वार्षिक आय का लगभग 70% इसी अवधि में अर्जित होता है।
यात्रा के आरंभ होने से दो सप्ताह पहले पड़ोसी राज्य में एक नए और अत्यधिक संक्रामक वायरस के प्रकार का प्रकोप फैल जाता है। यद्यपि इसकी मृत्यु दर कम है, लेकिन संक्रमण की गति बहुत तीव्र है और यह बुजुर्गों में गंभीर श्वसन कष्ट उत्पन्न करता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक सघन जनसमूह संक्रमण के तीव्र प्रसार का कारण बन सकती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता पर गंभीर दबाव पड़ने की आशंका है।
आपके ज़िले में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण और अस्थिर बनी हुई है:
धार्मिक अभिकर्त्ता: मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि यह यात्रा 200 वर्षों से निरंतर चली आ रही है और इसे रोकना अपशकुन माना जाएगा।
आर्थिक हितधारक: स्थानीय व्यापारियों के संघ ने चेतावनी दी है कि यदि यात्रा रद्द की जाती है, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे, क्योंकि उन्होंने इस मौसम की उम्मीद में बड़े ऋण लिये हैं।
आप विचार-विमर्श कर ही रहे होते हैं कि तभी एक रिपोर्ट आती है, जिसमें बताया जाता है कि आपके ज़िले में वायरस के 5 मामले पहले ही सामने आ चुके हैं। यदि यात्रा पूर्ण पैमाने पर संपन्न होती है, तो आशंका है कि कुछ ही दिनों में ज़िला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ जाएगा। दूसरी ओर, यदि आप इसे रद्द करते हैं, तो कानून-व्यवस्था बिगड़ने और स्थानीय लोगों के लिये आर्थिक तबाही का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
प्रश्न:
1. इस मामले में निहित नैतिक मुद्दों और दुविधाओं की पहचान कीजिये।
06 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. दी गई स्थिति में आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प के गुण और दोषों पर चर्चा कीजिये।
3. इस स्थिति में आप कौन-सा मार्ग अपनाएँगे? अपने निर्णय को नैतिक सिद्धांतों के आधार पर स्पष्ट कीजिये। -
प्रश्न: एक सिविल सेवक का नैतिक आचरण, अधिकार और व्यक्तिगत अंतरात्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर निर्भर करता है। लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के संदर्भ में इस द्वंद्व का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
05 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: लोक प्रशासन में, कानूनी व्यवस्था हमेशा नैतिक सुदृढ़ता सुनिश्चित नहीं करती है। इस विरोधाभास से सिविल सेवकों के लिये उत्पन्न होने वाली नैतिक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)।
05 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. तीव्र आर्थिक वृद्धि के बावजूद, संरचनात्मक असमानताएँ भारत में समावेशी विकास को सीमित करती रहती हैं। समावेशिता में बाधक प्रमुख अवरोधों पर चर्चा कीजिये तथा उन्हें दूर करने में हाल की नीतिगत पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
04 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ अब पारंपरिक कानून-व्यवस्था से अधिक गैर-पारंपरिक खतरों से आकार ले रही हैं। आंतरिक सुरक्षा खतरों के बदलते स्वरूप की जाँच कीजिये तथा भारत की सुरक्षा संरचना की तैयारी पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: परिणाम-आधारित शासन लोक प्रशासन सुधारों में एक केंद्रीय विषय के रूप में उभरा है। इसके महत्त्व, सीमाओं और उन संस्थागत आवश्यकताओं पर चर्चा कीजिये जो बजटीय आवंटनों को मापनीय सामाजिक परिणामों में बदलने के लिये आवश्यक हैं। (250 शब्द)
03 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: भारत की विदेश नीति तेज़ी से वैचारिक जुड़ाव के बजाय व्यावहारिक जुड़ाव द्वारा आकार ले रही है। विश्लेषण कीजिये कि यह दृष्टिकोण प्रमुख शक्तियों और क्षेत्रीय समूहों के साथ भारत के संबंधों को कैसे प्रभावित करता है। (250 शब्द)
03 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: “पीढ़ियों तक सामूहिक स्मृति को सुरक्षित रखने और सामाजिक मूल्यों के संप्रेषण में लोक परंपराओं की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।” (150 शब्द)
02 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: भारत में राष्ट्रवाद का विकास समान राजनीतिक चेतना के बजाय सामाजिक विभेदीकरण द्वारा निर्धारित था। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
02 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सुश्री लीना चटर्जी वर्तमान में एक ऐसे राज्य में प्रमुख सचिव (शहरी विकास) के रूप में कार्यरत हैं, जिसने महत्त्वाकांक्षी जलवायु-अनुकूल आधारभूत संरचना लक्ष्यों के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त की है। एक महत्त्वपूर्ण मेट्रो रेल विस्तार परियोजना, जिसे आंशिक रूप से एक अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी ने वित्तीय सहायता प्रदान की है, अब उन्नत चरण में पहुँच चुकी है।
एक आंतरिक ऑडिट में यह संकेत मिला है कि यद्यपि परियोजना वर्तमान पर्यावरणीय मंज़ूरी के अनुरूप है, यह हाल ही में जारी किये गए जलवायु-अनुकूलन दिशा-निर्देशों के मानदंडों को पूरा नहीं करती, जो अतिरिक्त बाढ़-रोधी उपायों की सिफारिश करते हैं। इन उपायों को शामिल करने से लागत में महत्त्वपूर्ण वृद्धि होगी और परियोजना की पूर्णता कम से कम एक वर्ष विलंबित हो जाएगी। वित्तपोषण एजेंसी ने अनौपचारिक रूप से संकेत दिया है कि निरंतर वित्तपोषण समय पर कार्य पूरा करने पर निर्भर करता है, न कि पूर्व निर्धारित समय से किये गए अनुपालन पर।
साथ ही, जलवायु वैज्ञानिकों और नागरिक समाज समूहों ने चेतावनी दी है कि अद्यतन मानकों की अनदेखी भावी यात्रियों को गंभीर जोखिम में डाल सकती है। राजनीतिक नेतृत्व परियोजना का उद्घाटन आगामी चुनाव चक्र से पहले करने की आवश्यकता पर बल देता है, वहीं वरिष्ठ अधिकारी चेतावनी देते हैं कि अनुमोदन प्रक्रिया को पुनः खोलने से मुकदमेबाजी और प्रशासनिक ठहराव उत्पन्न हो सकता है।
प्रश्न
31 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इस मामले में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
सुश्री चटर्जी के पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के लाभ और हानि का आकलन कीजिये।
सार्वजनिक हित, सततता और प्रशासनिक ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने के लिये सुश्री चटर्जी को कौन-सा कार्यवाही मार्ग अपनाना चाहिये? न्यायसंगत उत्तर दीजिये। -
प्रश्न: लोक प्रशासन में नैतिकता केवल व्यक्तिगत सत्यनिष्ठा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संस्थागत ज़िम्मेदारी भी शामिल है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. जहाँ पारदर्शिता और जवाबदेही नैतिक शासन के आवश्यक स्तंभ हैं, वहीं सत्यनिष्ठा तथा नैतिक साहस के अभाव में इनकी प्रभावशीलता सीमित है। उपयुक्त उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारत में पर्यावरणीय क्षरण का मुद्दा आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के मुद्दों से गहराई से जुड़ा हुआ है। सतत तथा समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने में पर्यावरण संरक्षण उपायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
29 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: भारत ने व्यापक नागरिक अनुप्रयोगों के साथ एक सुदृढ़ और लागत प्रभावी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पारितंत्र विकसित किया है। इस संदर्भ में, सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों के योगदान का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
29 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: संवैधानिक प्रावधानों, कल्याण नीतियों और संस्थागत तंत्रों के संदर्भ में, स्थायी संरचनात्मक असमानताओं के बीच सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में राज्य हस्तक्षेप की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
28 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न: वैश्विक व्यापार के विखंडन के बीच भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करने में भारत-EU FTA की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: फ्राँसीसी क्रांति एक राजनीतिक और सामाजिक क्रांति, दोनों थी। समालोचनात्मक समीक्षा कीजिये। (150 शब्द)
27 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: भारतीय उपमहाद्वीप जलवायु, अपवाह तंत्र और जनसंख्या वितरण को निर्धारित करने में हिमालयी पर्वत शृंखला की भूमिका की समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
27 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध विषय
1. “संस्थाओं का आधार व्यक्ति नहीं, बल्कि मूल्यों का स्थायित्व होता हैं।”
24 Jan, 2026 निबंध लेखन निबंध
2. “संबद्ध विश्व में, सहानुभूति प्रभावी नेतृत्व की नई पहचान बन गई है।“ -
आप एक तेज़ी से शहरीकरण की ओर बढ़ते ज़िले के ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) हैं। राज्य सरकार ने 'सार्वजनिक-निजी भागीदारी' (PPP) मॉडल के तहत किफायती आवास और वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण से जुड़ी एक बड़ी शहरी बुनियादी ढाँचा परियोजना को मंजूरी दी है।
शॉर्टलिस्ट की गई निजी कंपनियों में से एक आपके जीवनसाथी के करीबी रिश्तेदार की है। उस कंपनी का तकनीकी रिकॉर्ड काफी मज़बूत है और उसने सबसे कम वित्तीय बोली लगाई है। हालाँकि नियम स्पष्ट रूप से रिश्तेदारों की भागीदारी पर रोक नहीं लगाते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्टों ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर, वरिष्ठ राजनीतिक अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से संकेत दिया है कि आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन के लिये इस परियोजना को जल्द मंजूरी देना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इस प्रक्रिया में देरी करना या स्वयं को इससे अलग करना परियोजना को धीमा कर सकता है और आप पर अकुशलता के आरोप लग सकते हैं।
आपके अधीनस्थ अधिकारी इस पर विभाजित हैं; कुछ का तर्क है कि योग्यता को प्राथमिकता दी जानी चाहिये, जबकि अन्य चेतावनी देते हैं कि पक्षपात की सार्वजनिक धारणा प्रशासन की विश्वसनीयता को नुकसान पहुँचा सकती है।
प्रश्न:
1. उपरोक्त मामले में शामिल नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।2. ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
3. आप कौन-सा कार्यवाही मार्ग चुनेंगे और अपने निर्णय को नैतिक आधार पर न्यायसंगत ठहराएँ।
4. सार्वजनिक प्रशासन में ऐसे दुविधाओं को रोकने के लिये संस्थागत तंत्रों को कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है?
23 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. नैतिक शासन सुनिश्चित करने में निष्पक्षता और गैर-तरफदारी के महत्त्व की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
22 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. लोक पदों पर निजी संबंधों के परस्पर आच्छादन से उत्पन्न होने वाली नैतिक चुनौतियों की चर्चा कीजिये। हितों के टकराव को संस्थागत रूप से किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है? (150 शब्द)
22 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत की आपदा प्रबंधन प्रणाली ने किस सीमा तक पारंपरिक राहत-केंद्रित दृष्टिकोण को छोड़कर आपदा शमन और अनुकूलन पर आधारित समग्र दृष्टिकोण अपनाया है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस बदलाव की प्रक्रिया और प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
21 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. बढ़ते खाद्य सब्सिडी व्यय के परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की वित्तीय और प्रशासनिक स्थिरता पर विश्लेषण कीजिये। इसके साथ ही, कल्याणकारी लक्ष्यों को बनाए रखते हुए इसकी कार्यकुशलता को कैसे सुधारा जा सकता है, इस पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





