डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
प्रश्न. डेटा, एल्गोरिदम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से प्रभुत्व वाले इस युग में मानव गरिमा, जवाबदेही तथा निष्पक्षता की सुरक्षा के लिये नैतिक ढाँचों को किस प्रकार विकसित होना चाहिये? (150 शब्द)
05 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में न्यायिक सक्रियता अनेक बार कार्यपालिका की निष्क्रियता से उत्पन्न रिक्तता को पूरा करती है, तथापि इसके साथ नीतिगत सीमाओं के अतिक्रमण का खतरा भी निहित रहता है। उपयुक्त उदाहरणों के साथ विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
03 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: ऊर्जा परस्पर-निर्भरता और प्रवासी भारतीयों से प्राप्त विप्रेषण लंबे समय से पश्चिम एशिया के साथ भारत की संलग्नता का आधार रहे हैं। विवेचना कीजिये कि उभरते भू-राजनीतिक पुनर्संरेखण और क्षेत्रीय संघर्ष इस क्षेत्र में भारत की सामरिक स्वायत्तता को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। (250 शब्द)
03 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. राजनीतिक सत्ता में परिवर्तन, आर्थिक अधिशेष के स्वरूप में बदलाव तथा संस्थागत संरक्षण के बदलते स्वरूप ने भारत में दरबारी परंपराओं से समुदाय-आधारित कला रूपों की ओर कलात्मक अभिव्यक्ति को किस प्रकार रूपांतरित किया? परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
02 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. तटरेखा के प्रकारों में भिन्नता, बंदरगाहों की स्थिति और तटीय शहरीकरण को कैसे प्रभावित करती है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध विषय
1. गरीबी, क्रांति और अपराध की जननी है।
28 Feb, 2026 निबंध लेखन निबंध
2. जिसके पास जीने का एक 'उद्देश्य' (क्यों) है, वह लगभग किसी भी 'परिस्थिति' (कैसे) को सहन कर सकता है। -
सुश्री दीप्ति एक तटीय ज़िले की ज़िलाधिकारी (District Magistrate) हैं, जो हाल ही में बाढ़ के साथ आए एक भीषण चक्रवात से प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं, विद्युत और संचार सेवाएँ बाधित हैं तथा हजारों परिवार विस्थापित हो चुके हैं। प्रारंभिक आकलन से कच्चे मकानों, मत्स्यन उपकरणों और खड़ी फसलों को व्यापक क्षति होने का संकेत मिलता है।
राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और ज़िला प्रशासन के पास सीमित राहत सामग्री, अस्थायी आश्रय, खाद्य पैकेट, पेयजल और चिकित्सा टीमें उपलब्ध हैं, जो तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये अपर्याप्त हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र दूरस्थ गाँव हैं, जहाँ मुख्यतः सीमांत मछुआरे और जनजातीय समुदाय निवास करते हैं।
इसी दौरान, एक प्रभावशाली शहरी क्षेत्र जिसे अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है, वह सेवाओं की तत्काल बहाली और मुआवजे के लिये राजनीतिक एवं मीडिया दबाव बना रहा है। स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि मांग कर रहे हैं कि "जनता का विश्वास बनाए रखने के लिये" राहत शिविरों को प्रमुख शहरी केंद्रों में स्थापित किया जाए।
इसके अतिरिक्त, यह आरोप भी सामने आ रहे हैं कि स्थानीय अधिकारी राजनीतिक रूप से जुड़े समूहों को राहत वितरण में प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि दूरस्थ गाँवों में वास्तविक पीड़ित उपेक्षित रह गए हैं। संकटग्रस्त परिवारों को दर्शाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिससे जन आक्रोश बढ़ रहा है और प्रशासन की कड़ी निगरानी हो रही है।
ऐसी स्थिति में, सुश्री दीप्ति को सीमित संसाधनों के आवंटन, राहत की प्राथमिकता निर्धारण और सुधारात्मक कार्रवाई पर तत्काल निर्णय लेने हैं, वह भी अत्यधिक समय दबाव में पारदर्शिता, समानता एवं जनविश्वास बनाए रखते हुए।
प्रश्न
27 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
1. इस मामले में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे सम्मिलित हैं?
2. सुश्री दीप्ति के पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प के गुण और दोषों का परीक्षण कीजिये।
3. सुश्री दीप्ति के लिये सबसे नैतिक कार्यवाही क्या होनी चाहिये? आपदा नैतिकता, संवैधानिक मूल्यों तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व के आलोक में अपने उत्तर को तर्कसंगत रूप से प्रमाणित कीजिये। -
प्रश्न: “लोक सेवा में, सहानुभूति कोई 'कोमल गुण' नहीं है, बल्कि एक परिवर्तनकारी प्रशासनिक शक्ति है। शासन की प्रभावशीलता बढ़ाने में सहानुभूति की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: नियम आचरण का मार्गदर्शन कर सकते हैं, परंतु मूल्य नैतिकता को स्थायी आधार प्रदान करते हैं। नैतिक शासन को बढ़ावा देने में नियमों और मूल्यों की सापेक्ष भूमिका पर चर्चा कीजियेए। (150 शब्द)
26 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: सीमावर्ती राज्यों में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ भूगोल, अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति की जटिल अंतःक्रिया से निर्धारित होती हैं। उपयुक्त उदाहरणों के साथ परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
25 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: भारत के कृषि सुधारों में बाज़ार की कार्यकुशलता और किसानों की आय की स्थिरता के बीच एक अंतर्विरोध दिखाई देता है। वर्तमान सरकारी योजनाओं के आलोक में इस कथन की समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
25 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. बहुध्रुवीय विश्व में भारत–फ्रांस साझेदारी ने किस सीमा तक भारत को अपनी रणनीतिक और तकनीकी निर्भरताओं में विविधता लाने में सहायता की है? (250 शब्द)
24 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. डिजिटल शासन ने राज्य के अंदर शक्ति का केवल विकेंद्रीकरण ही नहीं, बल्कि पुनर्वितरण भी किया है। विश्लेषण कीजिये कि प्रौद्योगिकी जवाबदेही और विवेकाधिकार को किस प्रकार नया स्वरूप प्रदान करती है। (250 शब्द)
24 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया तीव्र गति से आर्थिक विकास, प्रौद्योगिकी के विस्तार तथा निरंतर बनी रहने वाली सामाजिक पदानुक्रमों की पारस्परिक अंतःक्रिया से रूपायित हो रही है। परीक्षण कीजिये कि यह अंतःक्रिया सामाजिक गतिशीलता और असमानता को कैसे प्रभावित करती है। (250 शब्द)
23 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. शीत युद्ध मात्र सैन्य शक्ति की प्रतिस्पर्द्धा नहीं था, बल्कि विकास के वैकल्पिक मॉडलों के बीच चला एक व्यापक वैचारिक संघर्ष भी था। नवस्वतंत्र राष्ट्रों पर इसके प्रभावों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
23 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध विषय
"स्वतंत्रता की असली परीक्षा आत्म-नियंत्रण (स्व-नियमन) की क्षमता में निहित है।"
21 Feb, 2026 निबंध लेखन निबंध
“केवल खड़े होकर पानी निहारने से आप समुद्र पार नहीं कर सकते” -
श्री कुनाल मेहरा एक तीव्र गति से औद्योगीकरण कर रहे ज़िले के ज़िला कलेक्टर हैं, जिसने हाल ही में राज्य की ईज़-ऑफ-डूइंग-बिज़नेस पहल के तहत बड़े पैमाने पर निजी निवेश आकर्षित किया है। 3,000 से अधिक स्थानीय श्रमिकों को रोज़गार देने वाली एक बड़ी विनिर्माण इकाई ने संचालन शुरू कर दिया है और इसे एक आदर्श सफलता-कथा के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
ज़िला प्रशासन में कार्यरत एक कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता गोपनीय रूप से श्री मेहरा से संपर्क करता है तथा दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत करता है, जिनसे संकेत मिलता है कि कंपनी नियमित रूप से प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर रही है विशेष रूप से भूजल प्रदूषण और खतरनाक अपशिष्ट के अनुचित निपटान के मामले में। अभियंता यह भी स्वीकार करता है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के दबाव में निरीक्षण रिपोर्टों की अनदेखी की है। यह मुखबिर आशंकित है कि यदि उसकी पहचान उजागर हुई, तो उसे प्रतिशोध, स्थानांतरण या करियर में ठहराव का सामना करना पड़ सकता है।
यदि श्री मेहरा औपचारिक जाँच के आदेश देते हैं या इकाई को बंद कर देते हैं, तो इससे रोज़गार में कमी, निवेशकों की तीखी प्रतिक्रिया तथा उन्हें ‘विकास-विरोधी’ कहे जाने जैसे आरोप लग सकते हैं। राजनीतिक कार्यपालिका अनौपचारिक रूप से यह संकेत देती है कि राज्य की निवेश छवि को नुकसान से बचाने के लिये इस मामले को “आंतरिक रूप से सुलझा लिया जाएँ”।इसी बीच, स्थानीय किसानों द्वारा फसल उत्पादन में गिरावट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायतें सामने आने लगी हैं, जिनका संबंध औद्योगिक प्रदूषण से हो सकता है। मीडिया की रुचि बढ़ रही है और नागरिक समाज संगठन जवाबदेही तथा पारदर्शिता की माँग कर रहे हैं।
ऐसी स्थिति में श्री मेहरा को पर्यावरणीय न्याय, आर्थिक विकास और संस्थागत अखंडता के बीच संतुलन बनाते हुए मुखबिर की शिकायत से निपटने का निर्णय लेना है।
20 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
प्रश्न
1. इस मामले में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे सम्मिलित हैं?
2. श्री मेहरा के सामने कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के गुण-दोष का मूल्यांकन कीजिये।
3. श्री मेहरा के लिये सर्वाधिक उपयुक्त कार्यवाही क्या होनी चाहिये? अपने उत्तर को नैतिक सिद्धांतों और संवैधानिक मूल्यों के संदर्भ में स्पष्ट कीजिये। -
प्रश्न. “लोक सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक नैतिक प्रतिबद्धता है।” इस दृष्टि से सिविल सेवाओं के नैतिक आधारों की समीक्षा कीजिये। (150 शब्द)
19 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "साहस के बिना सत्यनिष्ठा एक निष्क्रिय गुण बनकर रह जाती है और सत्यनिष्ठा के बिना साहस एक खतरनाक महत्त्वाकांक्षा बन जाता है।" लोक प्रशासन के संदर्भ में चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “भारत में सतत आपदा जोखिम न्यूनीकरण में सामुदायिक भागीदारी किस प्रकार योगदान देती है?” उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
18 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. “भारत की विकास प्राथमिकताओं के परिप्रेक्ष्य में जलवायु कार्रवाई तथा पारिस्थितिक स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करने से जुड़ी चुनौतियों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।” (250 शब्द)
18 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “भारतीय संघवाद एक ऐसे परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है जिसमें प्रतिस्पर्द्धी संघवाद का उदय हो रहा है।” इस परिवर्तन की प्रकृति और इसके निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “परिवर्तनशील वैश्विक शक्ति संतुलन के परिप्रेक्ष्य में वैश्विक शासन संस्थाओं के सुधार हेतु भारत की भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।” (150 शब्द)
17 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत में ब्रिटिश आर्थिक पुनर्संरचना ने किस हद तक स्वदेशी उद्योगों को नष्ट किया और वैश्विक पूंजीवादी हितों की सेवा हेतु अर्थव्यवस्था को पुनः आकार दिया? विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. धर्म भारतीय प्रदर्शन कलाओं का संरक्षक और संवर्धक दोनों रहा है। विश्लेषण कीजिये कि किस प्रकार धार्मिक संस्थानों और आंदोलनों ने भारत में संगीत, नृत्य तथा रंगमंच के विकास को आकार दिया। (250 शब्द)
16 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध विषय
1. "क्षमताएँ अवसर उत्पन्न करती हैं, लेकिन चरित्र परिणाम निर्धारित करता है।"
2. "त्वरित प्रतिक्रियाओं के इस युग में, विचारशील संयम क्रांतिकारी है।"
14 Feb, 2026 निबंध लेखन निबंध -
सुश्री रिया मल्होत्रा एक उप मंडल अधिकारी (SDM) के रूप में एक पिछड़े, सूखा-प्रवण विकासखंड में कार्यरत हैं, जहाँ जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), पेंशन तथा MGNREGA जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर निर्भर है।
एक नियमित निरीक्षण के दौरान, सुश्री मल्होत्रा को स्थानीय PDS प्रणाली में गंभीर अनियमितताओं का पता चलता है। कई उचित मूल्य दुकान संचालक निम्न-स्तरीय राजस्व और आपूर्ति अधिकारियों की कथित मिलीभगत से सब्सिडी वाले खाद्यान्न को खुले बाज़ार में बेच रहे हैं। डिजिटल अभिलेखों में अनुपालन दर्शाया गया है, लेकिन स्थल सत्यापन और लाभार्थियों के बयान वास्तविक पात्र परिवारों के व्यापक बहिष्करण की ओर संकेत करते हैं।
यदि तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाती है, जैसे कि डीलरों और अधिकारियों का निलंबन, तो अल्पावधि में हज़ारों कमज़ोर परिवारों की खाद्यान्न आपूर्ति बाधित होने का जोखिम है। इसके अतिरिक्त, कुछ आरोपी अधिकारी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माने जाते हैं और सुश्री मल्होत्रा को अनौपचारिक संदेश मिलते हैं कि “विवाद से बचने के लिये मामले को संवेदनशील ढंग से संभालें।”
इसी बीच, नागरिक समाज संगठन एवं स्थानीय मीडिया इस मुद्दे को उजागर करने लगे हैं और प्रशासन की पारदर्शिता तथा न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रश्न उठा रहे हैं। खेती के मंदी के मौसम में कल्याणकारी सेवाओं के वितरण में रुकावट आने से भुखमरी और सामाजिक संकट बढ़ने की गंभीर आशंका है।
सुश्री मल्होत्रा को ऐसा निर्णय लेना है जो न्याय सुनिश्चित करे, कमज़ो वर्गों की रक्षा करे और प्रशासनिक ईमानदारी को बनाए रखे।
प्रश्न
1. इस मामले में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
13 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. सुश्री मल्होत्रा के सामने कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के गुण-दोष का परीक्षण कीजिये।
3. सुश्री मल्होत्रा को कौन-सा कदम उठाना चाहिये? अपने उत्तर को नैतिक मूल्यों, लोकहित और प्रशासनिक ज़िम्मेदारी के संदर्भ में उचित ठहराइए। -
प्रश्न: “क्या लोक प्रशासन में राजनीतिक तटस्थता और प्रतिबद्ध संवैधानिकता सह-अस्तित्व में रह सकती हैं?” उपयुक्त तर्कों के साथ विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
12 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: “अभिवृत्ति प्रशासनिक व्यवहार की अदृश्य प्रेरक होती है।” चर्चा कीजिये कि लोक अधिकारियों की अभिवृत्ति किस प्रकार नीतिगत परिणामों को प्रभावित करती है। (150 शब्द)
12 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “भारतीय कृषि अब भी अत्यधिक इनपुट-आधारित है और पर्यावरणीय दबावों से जूझ रही है।” जलवायु-अनुकूल और संधारणीय कृषि प्रणालियों की ओर बदलाव में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। ( 250 शब्द)
11 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





