डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
भारत की पुलिस व्यवस्था में एक बड़े सुधार की आवश्यकता क्यों है ? इसके लिये उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा करें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता से क्या अभिप्राय है? अंतर्राष्ट्रीय मामलों के अंतर्गत आने वाले नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पितृसत्ता, पुरुष द्वारा नियंत्रित समाज का निर्माण करती है। उसी प्रकार नारीवाद (feminism), महिला द्वारा नियंत्रित समाज का निर्माण कर, क्या पुनः असंतुलन स्थापित नहीं कर देगा? विचार प्रस्तुत करें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भू-तापीय ऊर्जा क्या है ? भारत में भू-तापीय ऊर्जा की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इसके पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डालें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"स्पॉइल्स सिस्टम (Spoils System)", जो हाल ही में काफी चर्चा में रहा था, क्या है? यह प्रशासनिक दक्षता को कैसे प्रभावित करता है? स्पॉइल्स सिस्टम से बचने के लिये प्रशासनिक भर्ती में कौन-से सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिये?
10 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या सामाजिक नियमों को नैतिकता का मापदंड माना जा सकता है ? चर्चा करें।
10 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की सफलता के मार्ग में आने वाली प्रमुख बाधाएँ कौन-कौन सी हैं? उल्लेख करें।
10 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैदिक काल से लेकर मध्य काल तक भारतीय साहित्य के क्षेत्र में कई कवयित्रियों व लेखिकाओं का भी योगदान रहा है। चर्चा करें।
10 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
क्या बच्चों के रिएलिटी टी.वी. कार्यक्रमों पर पाबंदी लगनी चाहिये? इस मुद्दे के नैतिक आयामों पर चर्चा करें।
09 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में ग्रामीण-शहरी लिंकेज के विकास के समक्ष क्या बाधाएँ हैं? भारत में ग्रामीण-शहरी लिंकेज की संभावनाओं पर भी चर्चा करें ।
09 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वे कौन-सी परिस्थितियाँ थीं, जिन्होंने भारत में वामपंथी विचारधारा के विकास में सहायक तत्त्वों की भूमिका निभाई? एक आंदोलन के रूप में इसका विकास कैसे हुआ ?
09 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा (AAGC) कौन से उद्देश्यों पर केन्द्रित है ? भारत के दृष्टिकोण से यह क्यों महत्त्वपूर्ण है?
09 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में एक रिपोर्ट के आँकड़ों से यह उजागर हुआ है कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility: CSR) के प्रावधान अपने उद्देश्यों की पूर्ति में असफल रहे हैं। चर्चा करें। साथ ही यह भी बताएँ कि इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिये क्या प्रयास किये जाने चाहियें?
08 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
साइबर स्पेस में भारत की सुभेद्यता की स्थिति को स्पष्ट करते हुए भारत को साइबर खतरों से बचाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा करें।
08 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आप यह मानते हैं कि विविधता भारत की कमज़ोरी है? अपना मत स्पष्ट करें।
08 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
कॉरपोरेट शासन व्यवस्था क्या है? इसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालें।
07 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आधुनिक उपभोक्ता वैसे तो पॉवरलूम की तरफ ज़्यादा आकर्षित हैं, परंतु हथकरघा (हैंडलूम) का आज भी विशिष्ट स्थान है। हथकरघा उद्योग का महत्त्व बतलाते हुए, इसके विकास हेतु किये जाने वाले प्रयासों पर चर्चा करें।
07 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का परिणाम, इंग्लैंड के लिये चाहे जो कुछ भी रहा हो, परन्तु विश्व इतिहास के लिये यह एक महत्त्वपूर्ण घटना थी”। इस कथन के समर्थन में तर्क प्रस्तुत करें।
07 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या कारण है कि बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली पूर्ववर्ती विभिन्न पेंशन योजनाएँ वांछित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकीं? इस क्षेत्र में किये गए नए प्रयास कौन-से हैं?
07 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय चुनाव प्रक्रिया में नोटा-विकल्प (None of The Above) का क्या औचित्य है? नोटा को लेकर हालिया विवाद के आलोक में इसकी संवैधानिकता पर प्रकाश डालें।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रशासकीय विवेक (Administrative Discretion) से क्या अभिप्राय है? यह क्यों आवश्यक है? इसके प्रभावों की चर्चा करें।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानक समय से क्या अभिप्राय है? क्या भारत की मानक समय- व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है? अपना मत प्रकट करें ।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय प्रदूषण समूची मानव जाति के लिये चिंता का विषय है। महासागरों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण के उपाय सुझाएँ।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के आँकड़ों से वयस्कों में तम्बाकू के इस्तेमाल में कमी के संकेत मिलते हैं, परन्तु अपेक्षित परिणामों की प्राप्ति के लिये इस दिशा में और क्या प्रयास किये जा सकते हैं ?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपको सरकार द्वारा रेलवे परियोजना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और एक विशेष क्षेत्र, जहाँ अभी तक रेल नहीं पहुँची है, का कार्यभार सौंपा गया है। ज्ञात हो की यह पर्यावरणीय दृष्टि से एक संवेदनशील क्षेत्र है, जो पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिये भी काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा परियोजना को मंज़ूरी दी जा चुकी है, लेकिन स्थानीय समुदायों और पर्यावरणविदों द्वारा इसका तीव्र विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सरकार से आपको यह आदेश प्राप्त हुआ है कि स्थानीय समुदाय की आजीविका, पर्यावास व संस्कृति और पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना एक मध्यम मार्ग निकालकर परियोजना को निर्धारित समय- सीमा में पूरा किया जा सके। एक परियोजना अधिकारी के रूप में आप इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर होने की क्या आवश्यकता है ? इसके लिये अब तक किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिये।
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तमाम प्रयासों के बावजूद जनसँख्या नियंत्रण आज भी देश के समक्ष चुनौती बना हुआ है। इसके क्या कारण हैं ? इन प्रयासों में कौन से सुधार संभव हैं ?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नैतिक दुविधाओं से आप क्या समझते हैं? एक लोक सेवक को किन-किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है ?
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश के विभिन्न भागों में किसानों के हालिया प्रदर्शनों ने सरकारों पर कृषि ऋण माफी का दबाव बनाया है । क्या ऋण माफी कृषि समस्याओं को सुलझाने का उपाय हो सकता है ? चर्चा करें ।
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"यदि भौगोलिक कारक पर्यटन को प्रेरित करते हैं, तो वहीं वे पर्यटन में बाधा भी डालते हैं" । भारतीय तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में चर्चा करें ।
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





