इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    प्रशासकीय विवेक (Administrative Discretion) से क्या अभिप्राय है? यह क्यों आवश्यक है? इसके प्रभावों की चर्चा करें।

    05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    विवेक को वस्तुतः एक विज्ञान या तर्क करने की शक्ति के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसके अंतर्गत सत्य और असत्य, उचित और अनुचित, प्रतिबिम्ब और वास्तविकता आदि के बीच विभेद करने की क्षमता समाहित है। इसके अतिरिक्त इसमें अपनी इच्छा और व्यक्तिगत लगाव के विपरीत कार्य नहीं करने की भी आज़ादी शामिल है। प्रशासनिक संस्थाएँ इसके अंतर्गत सिद्धांतों, मानदंडों और शर्तों को विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों के अनुसार व्यावहारिक रूप प्रदान करते हैं। इस तरह किसी विशेष परिस्थिति में प्रशासनिक संस्थाओं या प्रशासकों द्वारा अपने निर्णय के अनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता ही प्रशासकीय विवेक कहलाता है।

    प्रशासकीय विवेक की आवश्यकता

    • लोक सेवक या प्रशासनिक अधिकारी लोक नीति के संचालन में केवल सहायक की भूमिका में नहीं होते हैं बल्कि वे लोक कल्याण से सम्बंधित मुद्दों- भोजन,वस्त्र,आवास आदि के बारे में निर्णय भी लेते हैं। 
    • वस्तुतः लोक नीतियों के निर्माण में विधायी शक्तियों का प्रयोग होता है जो निश्चित नियमों और सार्वभौमिक आधार पर निर्धारित होते हैं। किन्तु लोक नीतियों को व्यावहारिक रूप देने के लिये और उसे परिस्थिति के अनुकूल बनाने के लिये विवेक की आवश्यकता होती है।

    प्रशासकीय विवेक का सकारात्मक प्रभाव

    • प्रशासकीय विवेक के कारण ही  लोक नीतियों का श्रेष्ठ समायोजन(प्राथमिकता आदि के निर्धारण में) संभव हो पाता है। इसके अभाव में लोक कल्याण से सम्बंधित योजनाएँ महज़ शुष्क कानून सिद्ध होंगी।
    • प्रशासकीय विवेक के प्रभाव से प्रशासनिक संस्थाओं का सरल और बेहतर संचालन सुनिश्चित हो पाता है।

    प्रशासकीय विवेक का नकारात्मक प्रभाव

    • प्रशासकीय विवेक विकल्पों की बहुलता की स्थिति में नैतिक बाधाएँ भी उत्पन्न करता हैं। साथ ही यदा-कदा अन्य समकक्ष संस्थाओं या व्यक्तियों से टकराव को उत्पन्न करता है। 
    • यह कहा जाता है कि विवेक निरंकुशता को बढ़ावा प्रदान करता है ऐसे में यह विवेकहीनता की ओर अग्रसर हो जाता है। 

    निष्कर्षतः प्रशासकीय विवेक लोक प्रशासन में सृजनात्मकता व नवाचार, प्रशासन के मानवीय पक्षों आदि को बढ़ावा देता है जो प्रशासन को परिस्थितियों के अनुकूल लोचशील या दृढ़ बनाने में मददगार है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2