डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
किन परिस्थितियों में आपको लगता है कि झूठ बोलना उचित है? क्या इन परिस्थितियों में झूठ बोलने से आप अपराध बोध की भावना से ग्रस्त होते हैं?
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में जैव विविधता में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जैव विविधता अधिनियम, 2002 इस गिरावट से संबंधित चिंताओं से पार पाने में विफल रहा है, स्पष्ट करें।
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मातृत्व लाभ अधिनियम 2017 पारित कर महिलाओं की स्थिति को अधिक सशक्त करने का प्रयास किया गया है, इस अधिनियम में किये गए संशोधनों का उल्लेख करते हुए इसे और बेहतर बनाने के उपाय बताइये।
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त उच्च शिक्षा वित्तीयन एजेंसी (Higher Education Finance Agency: HEFA) के बारे में विस्तार से उल्लेख करते हुए उच्च शिक्षा में सुधार के लिये इसके महत्त्व पर प्रकाश डालें।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सूचना और उपभोक्तावाद के इस युग में मीडिया द्वारा चित्रित महिलाओं की छवि, उनके प्रति हमारे ‘सामाजिक अभिवृत्ति’ को गहरे तौर पर प्रभावित करती है। चर्चा करें।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘फोटोकॉपी का अधिकार’शिक्षण सामग्री तक विद्यार्थियों की पहुँच बढ़ाकर उनमें ज्ञान और शिक्षा की संवृद्धि में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय के एक निर्णय के आलोक में इस कथन पर समीक्षात्मक टिप्पणी करें।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीयों के जीवन, संस्कृति और गतिविधियों का कोई ऐसा पक्ष नहीं है, जिसका प्रतिबिंब अभिलेखों में नहीं मिलता, चर्चा कीजिये।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल के वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC: International Criminal Court) की प्रतिष्ठा में गिरावट आई है और कुछ देशों ने इसकी सदस्यता त्याग दी है। इस न्यायालय को कमज़ोर करने वाले प्रमुख बिंदु कौन-कौन से हैं तथा किस प्रकार इसे अधिक मज़बूत किया जा सकता है?
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसी विशिष्ट परिस्थिति में हम किन मानदंडों पर किसी व्यक्ति की क्रिया को नैतिक या अनैतिक ठहरा सकते हैं? दैनिक जीवन में आने वाली नैतिक दुविधाओं को आप किस प्रकार सुलझाएंगे?
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
यद्यपि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन विज्ञान एवं तकनीकी अनुसंधान में उनकी संख्या अब भी काफी कम है। इस स्थिति के कारणों को स्पष्ट करते हुए इसके समाधान के उपाय सुझाएँ।
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ऐसा देखा जाता है कि वलित पर्वत प्रायः महाद्वीपों के किनारे पर अवस्थित हैं । विश्व में वलित पर्वतों एवं भूकंप तथा ज्वालामुखी के वितरण के अंतर्संबंध को स्पष्ट कीजिये ।
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education Act) के लागू होने के इतने वर्षों पश्चात् भी इसका कार्यान्वयन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। इसके कारणों को स्पष्ट करते हुए उपयुक्त सुझावों का वर्णन करें।
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"जो लोग धर्म को राजनीति से अलग करते हैं, वे यह नहीं जानते कि धर्म क्या होता है।" कथन के संदर्भ में, भारत में लोगों की राजनीतिक अभिवृत्ति में धर्म की भूमिका तथा उसके परिणामों का परीक्षण करे।
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"भारत में विद्यमान जलवायवीय भौगोलिक-सामाजिक-आर्थिक विविधताएँ ‘खाद्य प्रसंस्करण उद्योग’ के विकास कि लिये असीमित संभावनाएँ पैदा करती हैं।" स्पष्ट करें।
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में विशाखा दिशा-निर्देशों को मील का पत्थर माना जाता है| इस कथन के आलोक में विशाखा दिशा-निर्देशों एवं उनके महत्त्व को स्पष्ट कीजिये|
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सार्वजनिक क्षेत्र की नियुक्तियों एवं विधायिका के सभी स्तरों पर महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने के प्रयास को महिलाओं के संपूर्ण विकास की दिशा में एक प्रगतिशील कदम कहा जा सकता है किंतु ऐसी अनेक चुनौतियाँ विद्यमान हैं जो इसके लाभों की सीमित कर सकती हैं। स्पष्ट करें।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय उपमहाद्वीप का ‘उत्तरी प्रहरी’ हिमालय अपनी विशिष्टताओं के कारण भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा है। चर्चा कीजिये।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एक लोकसेवक से सदैव अपेक्षित रहता है कि वह सार्वजनिक निधियों का उचित, तर्कपूर्ण एवं न्यासंगत उपयोग व वितरण करे। यह तभी संभव है जब व्यवस्था भ्रष्टाचार रहित हो। इस संदर्भ में लोकसेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से निपटने के लिये नवाचारी उपायों को सुझाएँ।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण विकास को उल्लेखनीय गति दी जा सकती है। ग्रामीण विकास में पशुपालन के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए सुझाव दें कि इस क्षेत्र को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है?
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यद्यपि भारत में सिविल सेवाओं ने स्वतंत्रता पश्चात परिस्थितियों के प्रबंधन में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इनके कार्य-निष्पादन में कुछ चिंताएँ उजागर हुई हैं। इन चिंताओं को स्पष्ट करते हुए इनके लिये उचित समाधान सुझाएँ।
18 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समावेशी विकास को परिभाषित कीजिये। यह कहना कहाँ तक तर्कसंगत है कि भारत में विकास समावेशी नहीं है। विकास के समावेशी न होने क्या प्रभाव होते हैं? स्पष्ट करें।
18 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
औषधियों की ऑनलाइन बिक्री से संबंधित चिंताजनक मुद्दों को देखते हुए सरकार को क्या अग्रगामी कदम उठाने चाहियें? चर्चा करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय मृदा की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए मृदा अपरदन के प्रभावों का वर्णन करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में कृषि सब्सिडी को समाप्त करने की बजाय युक्तिसंगत एवं विवेकपूर्ण करना उचित कदम कहा जाएगा। इस संदर्भ में भारत को भविष्य में क्या रणनीति अपनानी चाहिये? स्पष्ट करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 पारित करना एक सराहनीय कदम है लेकिन इससे श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी की उपेक्षा की आशंका भी पैदा हुई है।" इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस कथन का विश्लेषण करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organization)’ के उद्देश्यों को स्पष्ट करते उसके समक्ष प्रस्तुत होने वाली चुनौतियों का वर्णन करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हड़प्पा काल की सामाजिक विशिष्टताओं का वर्णन करते हुए तत्कालीन समाज में उपस्थित ‘प्रगतिशील’ तत्वों का उल्लेख करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय तमिल मछुआरों को मछली पकड़ने के दौरान अक्सर श्रीलंकाई नौसेना की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। दोनों देशों के मध्य ऐसे मुद्दों के समाधान के लिये विकसित किये गए संस्थागत तंत्र का उल्लेख करते हुए संधारणीय मत्स्यन और वैकल्पिक आजीविका के लिये उपाय सुझाएँ।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता’ के संदर्भ में भारत के पंचशील सिद्धांतों को सदैव सराहना मिली है किंतु इन आदर्शों के कारण विदेश नीति में आई कठोर यर्थाथवाद की कमी के कारण देश ने भारी कीमत भी चुकाई है। इस संबंध में अपना मत प्रकट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में कृषि सब्सिडी (Agriculture Subsidies) को ‘आवश्यक बुराई’ क्यों माना गया है? स्पष्ट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





