इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स 2020

दिवस 31

  • 20 Aug 2020
  • 4 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

मानचित्र कार्य

प्रत्येक वर्ष UPSC द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं जो समाचारों में प्रमुखता से रहे हों तथा मानचित्र पर आधारित हों। मानचित्र आधारित इन प्रश्नों में किसी भी सागर/महासागर, स्थान, नदी इत्यादि के स्थान के बारे में पूछा जा सकता है। नीचे दिये गए प्रत्येक लिंक में आपको पाँच ऐसे स्थानों का उल्लेख मिलेगा जो उस विशिष्ट माह के दौरान समाचारों में रहे हों।

महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय अवस्थिति

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2018)

क्षेत्र जो कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित होते हैं   -   देश

1- केटालोनिया                                      -    स्पेन

2- क्रीमिया                                          -    हंगरी

3- भिंडानाओ                                       -    फिलीपींस

4- ओरोमिया                                        -    नाइजीरिया

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 3 और 4

(c) केवल 1 और 3

(d) केवल 2 और 4


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2018)

कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित शहर          देश

1- अलेप्पो                                   -    सीरिया

2- किरकूक                                 -    यमन

3- मोसूल                                   -    फिलिस्तीन

4- मज़ार-ए-शरीफ़                        -    अफगानिस्तान

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1 और 4

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 3 और 4


प्र. भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है? (2017)

1- जॉर्डन

2- इराक

3- लेबनान

4- सीरिया

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3 और 4

(d) केवल 1, 3 और 4


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2016)

समाचारों में कभी-कभी उल्लिखित समुदाय : किसके मामले में

1- कुर्द : बांग्लादेश

2- मधेसी : नेपाल

3- रोहिंग्या : म्याँमार

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 3


प्र. दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्यसागर तक फैला नहीं है? (2015)

(a) सीरिया

(b) जॉर्डन

(c) लेबनान

(d) इजराइल


प्र. टर्की किनके मध्य स्थित है? (2014)

(a) काला सागर और कैस्पियन सागर

(b) काला सागर और भूमध्य सागर

(c) स्वेज की खाड़ी और भूमध्य सागर

(d) अकाबा की खाड़ी और मृत सागर


प्र. निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारत और पूर्वी एशिया के बीच नौ संचालन समय (नेविगेशन टाइम) और दूरी अत्यधिक कम किये जा सकते हैं? (2011)

1- मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मलक्का जलडमरूमध्य को अधिक गहरा बना कर।

2- सियाम खाड़ी और अंडमान सागर के बीच क्रा भू संधि जलडमरूमध्य के पार नई नहर खोल कर।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

  क्षेत्र जो प्रायः समाचारों में आता है : देश

1- चेचन्या : रशियन फेडरेशन

2- दारफुर : माली

3- स्वात घाटी : इराक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. दक्षिण-पूर्वी एशिया में दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर नीचे दिये गए नगरों का सही स्थिति क्रम क्या है? (2014)

1- बैंकॉक

2- हनोई

3- जकार्ता

4- सिंगापुर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) 4-2-1-3

(b) 3-2-4-1

(c) 3-4-1-2

(d) 4-3-2-1


प्र. कभी-कभी समाचार पत्रों में उल्लिखित पदत “टू-स्टेट सोल्यूशन” किसकी गतिविधियों के संदर्भ में आता है? (2018)

(a) चीन

(b) इज़राइल

(c) इराक

(d) यमन


प्र. हाल ही में एक जन-विद्रोह शृंखला, जिसे 'अरब स्प्रिंग' कहा गया, मूलतः किस देश से शुरू हुई? (2014)

(a) मिस्र (ईजिप्ट)

(b) लेबनॉन

(c) सीरिया

(d) ट्यूनीशिया


प्र. ददाब नामक एक बहुत बड़ा शरणार्थी शिविर जो हाल ही में समाचारों में था, कहाँ स्थित है? (2009)

(a) इथियोपिया

(b) केन्या

(c) सोमालिया

(d) सूडान


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2009)

  प्रसिद्ध स्थान - देश

1- कान : फ्राँस

2- डवोस : डेनमार्क

3- रोलाँ गारो : द नीदरलैंड्स

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल और 3

(d) 1, 2 और 3


महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अवस्थिति

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. तीस्ता नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

1- तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है।

2- रंगीत नदी का उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है।

3- तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित में से कौन-सी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है/नदियाँ हैं? (2016)

1- दिबांग

2- कमेंग

3- लोहित

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2013)

     राष्ट्रीय उद्यान : उद्यान से होकर बहने वाली नदी

1- कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान : गंगा

2- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान : मानस

3- साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान : कावेरी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 1 और 3

(d) कोई नहीं


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018)

1- बैरेन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो भारतीय राज्य-क्षेत्र में स्थित है।

2- बैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के लगभग 140 किमी. पूर्व में स्थित है।

3- पिछली बार बैरेन द्वीप ज्वालामुखी में 1991 में उद्गार हुआ था तब से यह निष्क्रिय बना हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) 1 और 3


प्र. तिब्बत में निकलने वाली ब्रह्मपुत्र, ईरावदी और मैकांग नदियाँ अपने ऊपरी पाटों में संकीर्ण और समांतर पर्वत श्रेणियों से होकर प्रवाहित होती हैं। इन नदियों में ब्रह्मपुत्र भारत में प्रविष्ट होने से ठीक पहले अपने प्रवाह में एक यू-टर्न ("U" turn) लेती है। यह यू-टर्न क्यों बनता है? (2011)

(a) वलित हिमालय श्रेणियों के उत्थान के कारण

(b) भू-वैज्ञानिकीय तरूण हिमालय के अक्षसंघीय नमन के कारण

(c) तृतीय कल्पीय वलित पर्वत-मालाओं में भू-विवर्तनीक विक्षोभ के कारण

(d) इस संदर्भ में उपर्युक्त (a) और (b) दोनों कारण तर्कसंगत हैं


प्र. भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है? (2015)

(a) असम और राजस्थान

(b) अरूणाचल प्रदेश और राजस्थान

(c) असम और गुजरात

(d) अरूणाचल प्रदेश और गुजरात


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

           पहाड़ियाँ        :       क्षेत्र

1- कार्डामॅम पहाडि़याँ    :   कोरोमण्डल तट

2- कैमूर पहाडि़याँ       :   कोंकण तट

3- महादेव पहाडि़याँ     :   मध्य भारत

4- मिकिर पहाडि़याँ     :   पूर्वोत्तर भारत

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3 और 4

(d) केवल 2 और 4


प्र. निम्नलिखित द्वीपों के युग्मों में से कौन-सा एक 'दश अंश जलमार्ग' (Ten Degree Channel) द्वारा आपस में पृथक किया जाता है? (2014)

(a) अंडमान एवं निकोबार

(b) निकोबार एवं सुमात्रा

(c) मालदीव एवं लक्षद्वीप

(d) सुमात्रा एवं जावा


प्र. भारत का एक विशेष राज्य निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त हैः (2012)

1- यह उसी अक्षांश पर स्थित है, जो उत्तरी राजस्थान से होकर जाता है।

2- इसका 80% से अधिक क्षेत्र वन आवरणन्तर्गत है।

3- 12% से अधिक वनाच्छादित क्षेत्र इस राज्य के रक्षित क्षेत्र इस राज्य के रक्षित क्षेत्र नेटवर्क के रूप में है।

निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा ऊपर दी गई सभी विशेषताओं से युक्त है?

(a) अरूणाचल प्रदेश

(b) असम

(c) हिमाचल प्रदेश

(d) उत्तराखण्ड


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

          आर्द्रभूमि : नदियों का संगम

1- हरिक आर्द्रभूमि : व्यास और सतलुज का संगम

2- केवलादेव घना : बनास और चम्बल का संगम राष्ट्रीय उद्यान

3- कोलेरू झील : मुसी और कृष्णा का संगम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2