दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV): सितम्बर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ भारत के प्रधानमंत्री ने 200 साल पुराने श्रीकृष्ण मंदिर के पुनर्विकास संबंधी परियोजना की शुरुआत की:

    उत्तर : मनामा (बहरीन की राजधानी)। भारतीय प्रधानमंत्री ने अपनी बहरीन यात्रा के दौरान बहरीन की राजधानी मनामा में 200 साल पुराने कृष्ण मंदिर के पुनर्विकास संबंधी परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना की लागत 4.2 मिलियन डॉलर है।

  • 2. उन देशों की पहचान कीजिये जिनकी नौसेनाओं ने त्रिपक्षीय अभ्यास SITMEX में भाग लिया:

    उत्तर : भारत, सिंगापुर और थाईलैंड। SITMEX-2019, त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना (IN), रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (RSN) और रॉयल थाईलैंड नेवी (RTN) ने भाग लिया। इस सैन्याभ्यास का आयोजन पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार में हुआ।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में सबसे प्राचीन प्रजाति की खोपड़ी ‘MRD-VP-1/1’ पाई गई है:

    उत्तर : इथियोपिया। हाल ही में वैज्ञानिकों ने इथियोपिया (Ethiopia) में मानव की लगभग 3.8 मिलियन वर्ष पुरानी खोपड़ी (Skull) की खोज की। यह खोपड़ी ऑस्ट्रेलोपिथेकस एनामेंसिस (Australopithecus Anamensis) नामक प्रजाति से संबंधी है जो ऑस्ट्रेलोपिथेकस समूह (Australopithecus Group) का सबसे पुराना ज्ञात सदस्य है।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसके तेल उत्पादन केंद्र पर हूति (Houthi) विद्रोहियों ने ड्रोन से हमला किया:

    उत्तर : सऊदी अरब। हाल ही में सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको (Arabian American Oil Company-ARAMCO) पर ड्रोन से हवाई हमले हुए हैं, जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ार काफी हद तक प्रभावित हुआ है। अरामको पर हुए हवाई हमले की ज़िम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने ली है, जो कि यमन सरकार और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य बलों के विरुद्ध लड़ रहे हैं।

  • 5. उस द्वीपीय देश की पहचान कीजिये जिसने चीन की ‘वन चाइना’ नीति के समर्थन के लिये ताइवान के साथ अपने आधिकारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की है:

    उत्तर : सोलोमन द्वीप। सोलोमन द्वीप की सरकार ने ताइवान के साथ आधिकारिक संबंधों को समाप्त करने की घोषणा की है और अब वह चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करेगा। सोलोमन द्वीप ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच स्थित है तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यह युद्ध का स्थल था। इसकी राजधानी होनियारा (Honiara) है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow