इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): फरवरी, 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. कैरेबियन सागर में अवस्थित उस छोटे द्वीप की पहचान कीजिये जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) स्टार्ट-अप्स के इंटरनेट एड्रेस के हब के रूप में प्रसिद्ध है:

    उत्तर : एंगुइला। कैरेबियन सागर में स्थित द्वीप एंगुइला, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की दो नवीनतम प्रवृत्तियों: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और वैनिटी यूआरएल (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) अथवा इंटरनेट एड्रेस का वित्तीय लाभार्थी है।

  • 2. उस जल निकाय की पहचान कीजिये जो इराक के साथ सीमा साझा करता है:

    उत्तर : फारस की खाड़ी। फारस की खाड़ी अरब सागर का विस्तार है, जो मध्य-पूर्व के केंद्र में स्थित है। यह होर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जुड़ता है। टिगरिस तथा यूफ्रेट्स पश्चिमी एशिया में एक प्रमुख नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं और फारस की खाड़ी में जाकर गिरती हैं।

  • 3. दक्षिणी अमेरिका में स्थित सबसे ऊँची चोटी को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : माउंट एकांकागुआ। 6962 मीटर की ऊँचाई के साथ माउंट एकांकागुआ दक्षिण अमेरिका में स्थित सबसे ऊँची चोटी और पश्चिमी गोलार्द्ध में उच्चतम बिंदु है। यह दक्षिणी एंडीज़ (जो दुनिया की सबसे लंबी पर्वत शृंखला है तथा दक्षिण अमेरिका के समग्र पश्चिमी तट पर फैली हुई है) में स्थित है।

  • 4. सीरिया में स्थित उस प्राचीन सांस्कृतिक स्थल को चिह्नित कीजिये जिसके प्राचीन स्मारक गृहयुद्ध के चलते नष्ट हो रहे हैं:

    उत्तर : इदलिब। इदलिब प्रांत सीरिया के 14 प्रांतों में से एक है। यह उत्तर-पश्चिमी सीरिया में स्थित है तथा सीरिया और तुर्की के बीच सीमा का निर्धारण करता है। इदलिब में हैती, असीरिया, ग्रीक, रोमन, बाइजेंटाइन और अरब के साथ कई अन्य सभ्यताएँ पाई गई हैं। 190 से अधिक मानव निर्मित प्राचीन टीले, कब्रें, महल, चर्च, मठ, धर्मशालाएँ और अन्य आवास यहाँ मौजूद हैं, जो गृहयुद्ध के कारण नष्ट हो रहे हैं।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ बाल्यावस्था में होने वाले निमोनिया पर विश्व का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था:

    उत्तर : बार्सिलोना (स्पेन)। निमोनिया को वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडा का हिस्सा बनाने के लिये बाल्यावस्था में होने वाले निमोनिया पर विश्व के पहले सम्मेलन (ग्लोबल फोरम ऑन चाइल्डहुड न्यूमोनिया) का आयोजन बार्सिलोना (स्पेन) में किया गया था। यह स्वास्थ्य तथा बच्चों से जुड़े 9 प्रमुख संगठनों की एक पहल है, जिसमें अन्य के साथ-साथ यूनिसेफ, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी (Gavi) शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2