इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (I): अप्रैल 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस जल निकाय की पहचान कीजिये जो फिलीपीन सागर के साथ लूजॉन जलडमरूमध्य द्वारा जुड़ा हुआ है?

    उत्तर : दक्षिण चीन सागर। दक्षिण चीन सागर दक्षिण पूर्व एशिया में पश्चिमी प्रशांत महासागर का एक भाग है। यह चीन के दक्षिण, वियतनाम के पूर्व और दक्षिण, फिलीपींस के पश्चिम तथा बोर्नियो द्वीप के उत्तर में स्थित है। यह पूर्वी चीन सागर के साथ ताइवान जलडमरूमध्य/जलसंधि (Taiwan Strait) द्वारा और फिलीपीन सागर के साथ लुज़ॉन जलडमरूमध्य (Luzon Strait) द्वारा जुड़ा हुआ है। सीमावर्ती राज्यों और क्षेत्रों (उत्तर से दक्षिणावर्त) में शामिल हैं: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, चीन गणराज्य (ताइवान), फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, सिंगापुर और वियतनाम।

  • 2. रासायनिक हमले के कारण हाल ही में चर्चा में रहा ‘हमा क्षेत्र’ (Hama region) कहाँ अवस्थित है?

    उत्तर : सीरिया। हाल ही में रासायनिक हथियार निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons- OPCW) ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरिया की वायु सेना ने वर्ष 2017 में सीरिया के पश्चिमी हमा क्षेत्र के एक गाँव पर तीन रासायनिक हमले किये थे।

  • 3. रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) का मुख्यालय कहाँ है?

    उत्तर : हेग, नीदरलैंड। रासायनिक हथियार निषेध संगठन अर्थात् ऑर्गनाइज़ेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र संस्था (संयुक्त राष्ट्र संघ से स्वतंत्र) है, यह रासायनिक हथियार कन्वेंशन (Chemical Weapons Convention- CWC) के प्रावधानों को क्रियान्वित करती है। रासायनिक हथियार निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons—OPCW) 29 अप्रैल, 1997 को अस्तित्व में आया तथा इसका मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में स्थित है। यह संस्था दुनिया भर में रासायनिक हथियारों को नष्ट करने और उनकी रोकथाम के लिये काम करती है। यह रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल, उत्पादन एवं भंडारण का निषेध करती है। वर्ष 2013 में OPCW को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

  • 4. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

    उत्तर : ल्यों, फ्राँस। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (International Criminal Police Organization- Interpol) एक अंतर-सरकारी संगठन है जो 194 सदस्य देशों के पुलिस बलों के मध्य समन्वय स्थापित करने में मदद करता है। इंटरपोल सदस्य देशों में पुलिस को महत्त्वपूर्ण अपराध-संबंधी जानकारी साझा करने के संदर्भ में सहयोग या अलर्ट हेतु नोटिस जारी करता है।

  • 5. भारत ने किस देश को कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता प्रदान करने के लिये ‘ऑपरेशन संजीवनी’ की शुरुआत की है?

    उत्तर : मालदीव। हाल ही में भारत ने कोविड 19 (COVID 19) के खिलाफ लड़ाई में मालदीव को सहायता प्रदान करने हेतु ‘ऑपरेशन संजीवनी’ की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के ज़रिये भारत ने मालदीव को 6.2 टन आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की। इन दवाओं को मालदीव पहुँचाने का कार्य भारतीय वायु सेना के विमान हरक्यूलिस C-130J-30 द्वारा किया गया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow