इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): दिसंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. वर्ष 2020 में G20 की अध्यक्षता के लिये चुने जाने वाले पहले अरब देश की पहचान कीजिये:

    उत्तर : सउदी अरब। 1 दिसंबर, 2019 को सऊदी अरब को वर्ष 2020 में G20 की अध्यक्षता के लिये चुना गया और सउदी अरब इस समूह की अध्यक्षता के लिये चुना जाने वाला पहला अरब राष्ट्र बना। सउदी अरब ने यह पदभार जापान से ग्रहण किया। वह 21 और 22 नवंबर, 2020 को अपनी राजधानी रियाद में जी 20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।

  • 2. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क (UNFCCC) के अंतर्गत शीर्ष निकाय कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ के 25वें सत्र का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

    उत्तर : मैड्रिड (स्पेन)। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क (UNFCCC) के अंतर्गत शीर्ष निकाय कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ के 25वें सत्र का आयोजन मैड्रिड (स्पेन) में किया जा रहा है। COP के इस सत्र की शुरुआत 2 दिसंबर, 2019 को हुई तथा यह 13 दिसंबर, 2019 को संपन्न होगा।

  • 3. 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

    उत्तर : ब्रासीलिया, ब्राज़ील। 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 नवंबर, 2019 को ब्रासीलिया, ब्राज़ील में किया गया। वर्ष 2019 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम "एक अभिनव भविष्य के लिये आर्थिक विकास" (Economic Growth for an Innovative Future) थी।

  • 4. हाल ही में समाचारों में रहा ‘तुलागी द्वीप’ कहाँ स्थित है?

    उत्तर : सोलोमन द्वीपसमूह। तुलागी द्वीप, सोलोमन द्वीपसमूह के अंतर्गत दक्षिणी प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया तथा अमेरिका के मध्य अवस्थित है। हाल ही में बीजिंग स्थित एक कंपनी ने गुप्त समझौते के तहत तुलागी द्वीप (Tulagi Island) और उसके आसपास के क्षेत्र के लिये विशेष विकास अधिकार (Exclusive Development Rights) प्राप्त किये हैं। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान (वर्ष 1942) द्वारा नष्ट किये जाने से पहले यह ब्रिटिश सोलोमन द्वीप की प्रशासनिक राजधानी (वर्ष 1893 से) थी।

  • 5. हाल ही में समाचारों में रही ‘न्यू स्टार्ट ट्रीटी’ किन देशों के बीच हस्ताक्षरित है?

    उत्तर : 5(a) संयुक्त राज्य अमेरिका और 5(b) रूस। नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (Strategic Arms Reduction Treaty-START) संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच सामरिक हथियारों में कमी लाने तथा उन्हें सीमित करने संबंधी एक संधि है। यह नई स्टार्ट संधि शीत युद्ध के अंत में वर्ष 1991 में हुई स्टार्ट संधि की अनुवर्ती है। 1991 की संधि दोनों पक्षों के लिये परमाणु हथियारों में सक्षम की संख्या को 1,600 और वारहेड्स की संख्या को 6,000 तक सीमित करती है। यह संधि 5 फरवरी, 2011 को लागू हुई थी। यदि इस संधि को पाँच वर्ष की अवधि के लिये विस्तारित नहीं किया जाता है तो यह संधि फरवरी 2021 में व्यपगत हो जाएगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2