इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (III): जनवरी, 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ स्थायी मध्यस्थता न्यायाधिकरण (PCA) का मुख्यालय स्थित है:

    उत्तर : हेग, नीदरलैंड। वर्ष 1899 में स्थापित PCA का मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में है। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो विवाद समाधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सेवा करने और राज्यों के बीच विवादों की स्थिति में मध्यस्थता के लिये समर्पित है।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये जिसने संयुक्त कार्रवाई व्यापक योजना (JCPoA) पर हस्ताक्षर किये हैं:

    उत्तर : ईरान। ईरान ने वर्ष 2015 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, जर्मनी, रूस और चीन के साथ JCPoA पर हस्ताक्षर किये थे। इस समझौते ने ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रमों पर प्रतिबंधों को स्वीकार करने के बदले इसे वैश्विक व्यापार तक पहुँच का प्रस्ताव किया गया था। हाल ही में ईरान ने यह चेतावनी दी है कि यदि यूरोपीय देश इसके परमाणु कार्यक्रमों से संबंधित विवादों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संदर्भित करते हैं तो यह परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से अलग हो जाएगा। ध्यातव्य है कि वर्ष 2018 में अमेरिका ने इस समझौते से अलग होते हुए ईरान पर एक-तरफा प्रतिबंध लगा दिये थे।

  • 3. ‘ज़ेनोबोट्स’, विश्व के प्रथम ‘जीवित रोबोट’ का निर्माण किस देश के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है?

    उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका। संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला ‘जीवित रोबोट’ बनाया है जिसका नाम ‘ज़ेनोबोट्स’ है। इस रोबोट का निर्माण नोकदार पंजे वाले अफ्रीकी मेंढक की कोशिकाओं से किया गया है। वैज्ञानिकों ने मेंढक के भ्रूण से स्क्रैप की गई जीवित कोशिकाओं को फिर से तैयार कर उन्हें पूरी तरह से नया रूप दिया है। इस रोबोट का नाम नाइजीरिया एवं सूडान से दक्षिण अफ्रीका तक के उप-सहारा अफ्रीकी क्षेत्र में पाए जाने वाले जलीय मेंढक की प्रजाति ज़ेनोपस लाविस (Xenopus laevis) के नाम पर रखा गया है।

  • 4. उस द्वीपसमूह की पहचान कीजिये जहाँ विश्व का सबसे बड़ा लैगून है:

    उत्तर : न्यू कैलेडोनिया। न्यू कैलेडोनिया प्रशांत महासागर में स्थित है तथा फ्राँस का विदेशी क्षेत्र है। न्यू कैलेडोनिया में विश्व का सबसे बड़ा लैगून और दूसरा सबसे ग्रेट बैरियर रीफ है। लैगून समुद्री कछुओं के लिये नीडन स्थल (Nesting Sites) और ड्यूगोंग, हंपबैक व्हेल और सी बर्ड के प्रजनन वाले क्षेत्रों के रूप में प्रसिद्ध है। इस लैगून के आधे से अधिक क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

  • 5. उस जलडमरूमध्य की पहचान कीजिये जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है:

    उत्तर : बाब-अल-मंदेब। बाब-अल-मंदेब अरब प्रायद्वीप में यमन तथा हॉर्न ऑफ अफ्रीका पर स्थित जिबूती और इरिट्रिया के बीच स्थित एक जलडमरूमध्य है। यह लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2