इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (III): मार्च 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हिंद महासागर आयोग (IOC) का मुख्यालय स्थित है:

    उत्तर : पोर्ट लुईस, मॉरिशस। हिंद महासागर आयोग एक अंतर-सरकारी संगठन है जो दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में बेहतर सागरीय-अभिशासन (Maritime Governance) की दिशा में कार्य करता है तथा यह आयोग पश्चिमी हिंद महासागर के द्वीपीय राष्ट्रों को सामूहिक रूप से कार्य करने हेतु मंच प्रदान करता है। इसका मुख्यालय पोर्ट लुईस, मॉरिशस में है। हाल ही में भारत ‘पर्यवेक्षक’ के रूप में इस आयोग में शामिल हुआ। वर्तमान में भारत के अलावा इस आयोग के चार पर्यवेक्षक- चीन, यूरोपीय संघ, माल्टा तथा इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ ला फ्रांसोफोनी (International Organisation of La Francophonie- OIF) हैं। कोमोरोस, मेडागास्कर, मॉरीशस, रियूनियन (फ्राँस के नियंत्रण में) और सेशल्स इस आयोग के सदस्य देश हैं।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जो हाल ही में शिकारियों द्वारा दो अत्यंत दुर्लभ और सुभेद्य श्रेणी के सफेद ज़िराफों को मारे जाने के कारण समाचारों में था:

    उत्तर : केन्या। केन्या (Kenya) में शिकारियों द्वारा दो बेहद दुर्लभ और सुभेद्य सफेद ज़िराफों को मारे जाने के बाद विश्व में इस प्रकार का केवल एक ही जिराफ़ बचा है। जिराफ़ का सफेद रूप ल्यूसीज़्म नामक आनुवंशिक स्थिति के कारण होता है, जिससे त्वचा की कोशिकाओं में रंजकता (Pigmentation) नहीं होती है। ज़िराफ को IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है जबकि CITES के अंतर्गत इन्हें परिशिष्ट II में शामिल किया गया है।

  • 3. ‘बोको हराम’ नामक आतंकवादी समूह जो प्रायः समाचारों में रहता है, कहाँ सक्रिय है?

    उत्तर : नाइजीरिया। बोको हराम (Boko Haram) उत्तरी नाइजीरिया में एक आतंकवादी समूह है जो मुख्य रूप से नाइजीरिया के उत्तरी राज्यों योब, कानो, बाउची, बोर्नो और कडूना में सक्रिय हैं। इस समूह की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी तथा बोको हराम का अर्थ है ‘पश्चिमी शिक्षा निषिद्ध’ (western education is forbidden)।

  • 4. 'भारत स्मार्ट उपयोगिता सप्ताह 2020' के दौरान भारत ने यूरोपीय संघ के किस देश के साथ संयुक्त रूप से ‘औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम' की घोषणा की?

    उत्तर : स्वीडन। भारत-स्वीडन सहयोगात्मक औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम (India-Sweden Collaborative Industrial Research & Development Programme) स्मार्ट ग्रिड पर एक सहयोगी कार्यक्रम है जो स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को एक सुरक्षित, अनुकूल, संवहनीय तथा डिजिटल रूप से सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने और सभी के लिये विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण ऊर्जा प्रदान करने में मदद करेगा। यह एक संयुक्त कार्यक्रम है, जो भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और स्वीडिश ऊर्जा एजेंसी द्वारा सह-वित्त पोषित है।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये?

    उत्तर : दोहा (क़तर)। अमेरिका ने तालिबान विद्रोहियों के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जो अफगानिस्तान में 18वर्षों से चल रहे युद्ध को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। इस समझौते पर दोहा (कतर) में हस्ताक्षर किये गए थे इसलिये इसे ‘दोहा समझौता’ भी कहा गया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow