दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): नवंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचार्रों में रहा ‘माउंट पेक्तु’ स्थित है:

    उत्तर : डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) और चीन के बीच। माउंट पेक्तु या चंगबाई (चीनी भाषा में) को कोरियाई लोगों द्वारा पवित्र माना जाता है क्योंकि उनका मानना है कि आध्यात्मिक रूप से कोरियाई राज्य की उत्पत्ति इसी पहाड़ से हुई है। यही पर किम इल सुंग का जन्म हुआ था। यह एक ज्वालामुखी पर्वत है जिसमें पिछली बार 1,000 वर्ष पहले वर्ष पहले विस्फोट हुआ था। यह डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (Democratic People’s Republic of Korea- DPRK) और चीन के बीच की सीमा पर स्थित है। लगभग 9,000 फीट की ऊँचाई वाली कोरियाई प्रायद्वीप की सबसे ऊँची चोटी भी यहीं पर है।

  • 2. ‘कमीशन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ अंटार्कटिक मरीन लिविंग रिसोर्सेज़’ का सचिवालय स्थित है:

    उत्तर : होबार्ट, तस्मानिया (ऑस्ट्रेलिया) में। ‘कमीशन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ अंटार्कटिक मरीन लिविंग रिसोर्सेज़’ (CCAMLR) का सचिवालय ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में स्थित है। अंटार्कटिक के समुद्री जीवों के संरक्षण हेतु CCAMLR की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी।

  • 3. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ 18वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया?

    उत्तर : बाकू, अज़रबैजान। 18वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन का आयोजन बाकू में किया गया जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति ने भाग लिया। 18वें NAM शिखर सम्मेलन की थीम “समकालीन दुनिया की चुनौतियों के प्रति ठोस और पर्याप्त प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिये बांडुंग सिद्धांतों का पालन करना” थी और यह बांडुंग सिद्धांत की आगामी 65वीं वर्षगांठ (वर्ष 2020) तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन के स्थापना की 60वीं वर्षगांठ (वर्ष 2021) से संबंधित है।

  • 4. मैप में ‘सखालिन आयल फील्ड’ को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : रूस। हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने रूस में सखालिन तेल क्षेत्र का दौरा किया। एक्सॉन मोबिल (अमेरिका), रोसनेफ्ट (रूस), जापान की कंपनी SODECO और ONGC विदेश इस क्षेत्र में भागीदार हैं जो वर्ष 2055 तक इस क्षेत्र में तेल एवं गैस का उत्पादन जारी रखेंगे।

  • 5. ‘उलुरु’ जिसे हाल ही में ट्रैकिंग के लिये स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : सेंट्रल डेजर्ट, ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया की विशाल लाल एकाश्मक (Monolith) उलुरु चट्टान को सरकार द्वारा ट्रैकिंग के लिये स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस चट्टान को आयर्स रॉक (Ayers Rock) के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्य ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तान में स्थित एक विशाल लाल एकाश्मिक चट्टान है। आयर्स रॉक को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। वर्ष 1993 में इसका नाम परिवर्तित कर उलुरु-काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान (Uluru-Kata Tjuta National Park) कर दिया गया। उलुरु-काटा तजुता राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सूचीबद्ध एक प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थल है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow