इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV): नवंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में चर्चा में रहा ‘वेस्ट बैंक’ किन दो देशों के बीच एक विवादित क्षेत्र है?

    उत्तर : 1(a) इज़रायल तथा 1(b) फिलिस्तीन। वेस्ट बैंक पश्चिम एशिया में एक स्थलबद्ध क्षेत्र है। इसमें पश्चिमी मृत सागर का एक महत्त्वपूर्ण खंड भी शामिल है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषित किया है कि वह वेस्ट बैंक पर इज़राइल की बस्तियों को अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं मानता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वर्ष 1978 से वेस्ट बैंक की बस्तियों को अवैधानिक माना जाता था लेकिन वर्ष 2016 में अमेरिका ने उस प्रस्ताव पर वीटो करने से इनकार कर दिया जो इज़राइल की बस्तियों को समाप्त करने का आह्वान करता था।

  • 2. समुद्री अभ्यास ज़ायर-अल-बह्र (Za’ir-Al-Bahr) का आयोजन किन दो देशों के बीच किया गया?

    उत्तर : 2(a) भारत तथा 2 (b) कतर। भारत और कतर की नौसेनाओं के बीच 17 से 21 नवंबर, 2019 तक पाँच दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ज़ायर-अल-बह्र (Za’ir-Al-Bahr) का आयोजन किया गया। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को मज़बूती प्रदान करना और दोनों देशों की परिचालन क्षमता में वृद्धि करना है। यह अभ्‍यास आतंकवाद, समुद्री डाकुओं के आतंक का मुकाबला करने तथा समुद्री सुरक्षा में वृद्धि करने पर केंद्रित था।

  • 3. हाल ही में समाचारों में रहे ‘उईघर जातीय समूह’ का संबंध किस क्षेत्र से है?

    उत्तर : शिनजियांग क्षेत्र, चीन उइघुर मुख्यतः तुर्क-भाषी जातीय समूह है। ये विशेष रूप से चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में निवास करते हैं और उस क्षेत्र के सबसे बड़े मुस्लिम समूह में से एक हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और कार्यकर्त्ताओं के अनुसार, शिनजियांग के शिविरों से कम-से-कम 1 मिलियन उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

  • 4. दक्षिण अमेरिका के उस स्थलबद्ध देश की पहचान कीजिये जो एंडियन समुदाय (CAN) का हिस्सा है:

    उत्तर : बोलीविया बोलीविया को आधिकारिक तौर पर प्लुरिनेशनल स्टेट ऑफ बोलीविया के रूप में जाना जाता है। यह पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलबद्ध देश है। बोलीविया की राजधानी सुक्रे है, जबकि सरकारी परिसर और वित्तीय केंद्र ला पाज़ में स्थित है। कोलम्बिया, इक्वाडोर और पेरू के साथ-साथ बोलीविया मुक्त व्यापार गुट का एक सदस्य है जिसे एंडियन कम्युनिटी (CAN) के नाम से जाना जाता है।

  • 5. ‘खुज़ेस्तान’ जो हाल ही में तेल क्षेत्र की खोज के कारण चर्चा में था, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : ईरान ईरान ने अपने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुज़ेस्तान में एक नए तेल क्षेत्र की खोज की है। यह क्षेत्र 2,400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है और यहाँ 50 बिलियन बैरल से अधिक क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) उपलब्ध है।अहवाज़ (खुज़ेस्तान प्रांत की राजधानी) में 65 बिलियन बैरल वाले क्षेत्र के बाद यह ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल क्षेत्र बन सकता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2