इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (II): मार्च 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में वार्षिक अट्टुकल पोंगल, जो कि महिलाओं की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक है, का आयोजन किया गया। यह अट्टुकल भगवती मंदिर, जिसे महिलाओं का सबरीमाला भी कहा जाता है, में मनाया जाने वाला दस दिवसीय त्योहार है। मानचित्र पर इस मंदिर की अवस्थिति को दर्शाएँ:

    उत्तर : तिरुवनंतपुरम, केरल। अट्टुकल पोंगल महोत्सव, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अवस्थित अट्टुकल भगवती मंदिर में मनाया जाता है।

  • 2. रेड-क्राउन रूफ टर्टल की पर्याप्त आबादी वाले एकमात्र क्षेत्र को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : राष्ट्रीय चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य, मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहाँ रेड-क्राउन रूफ टर्टल की पर्याप्त आबादी है। रेड-क्राउन रूफ टर्टल भारत में पाए जाने वाले कछुओं की 24 स्थानिक प्रजातियों में से एक है। नर कछुओं की प्रमुख विशेषता इनके चेहरे तथा गर्दन पर पाए जाने वाले लाल, पीले, सफेद और नीले रंग हैं। इसे IUCN की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से लुप्तप्राय (Critically Endangered), वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची I और CITES के परिशिष्ट II में सूचीबद्ध किया गया है।

  • 3. यह भारत के आठ शास्त्रीय नृत्यों में से एक है। इस नृत्य का उद्भव भरत मुनि के नाट्यशास्त्र से हुआ है। इस नृत्य में भावनाओं को व्यक्त करने के लिये पैर, कूल्हे और हाथ के अंतर्वर्ती झुकाव, अभिव्यक्ति करती नेत्र मुद्राओं तथा हाथ के इशारों का उपयोग किया जाता है। भरतनाट्यम नृत्य के संगीत वाद्य मंडल में एक गायक, एक बाँसुरी वादक, एक मृदंगम वादक, एक वीणा वादक और एक करताल वादक होता है। उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ नृत्य के इस रूप की उत्पत्ति हुई थी।

    उत्तर : तमिलनाडु। दिये गए प्रश्न में भरतनाट्यम नृत्य का उल्लेख किया गया है जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई थी।

  • 4. हाल ही में समाचारों में रही क्यासानूर फॉरेस्ट डिज़ीज़ की पहचान सर्वप्रथम कहाँ की गई थी?

    उत्तर : क्यासानूर फॉरेस्ट, कर्नाटक। क्यासानूर फॉरेस्ट डिज़ीज़ की पहचान सर्वप्रथम वर्ष 1957 में कर्नाटक के क्यासानूर वन के एक बीमार बंदर में की गई थी। यह बीमारी कर्नाटक के लिये स्थानिक है और इसे मंकी फीवर भी कहा जाता है। यह बीमारी Flaviviridae नामक वायरस संघ के एक सदस्य क्यासानूर फॉरेस्ट डिज़ीज़ वायरस (KFDV) के कारण होती है।

  • 5. पाक जलडमरूमध्य में स्थित उस विवादित निर्जन अपतटीय द्वीप की पहचान कीजिये जिसका उपयोग मछुआरों द्वारा अपने जाल को सुखाने के लिये किया जाता है।

    उत्तर : कच्चतीवु/कच्चातीवु द्वीप। कच्चतीवु/कच्चातीवु पाक जलडमरूमध्य में स्थित एक विवादित और निर्जन द्वीप है। ब्रिटिश शासन के दौरान भारत और श्रीलंका दोनों द्वारा संयुक्त रूप से इसे प्रशासित किया गया था। वर्ष 1974 में भारत ने एक संयुक्त समझौते के माध्यम से यह द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया तथा दो साल बाद भारत ने इस क्षेत्र में मछली पकड़ने के अधिकार को भी छोड़ दिया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2