इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (I): मार्च 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचारों में रहा लेस्बोस द्वीप कहाँ अवस्थित है?

    उत्तर : एजियन सागर। लेस्बोस जिसे मितिलनी भी कहा जाता है, ग्रीक क्षेत्र में स्थित एक द्वीप है। एजियन सागर में क्रीत (Crete ) और योबिया (Euboea) द्वीपों के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। एजियन सागर ग्रीस और तुर्की के बीच स्थित भूमध्य सागर का एक विस्तृत तटबंध है। इसमें क्रीत सागर (Sea of Crete) और थ्रेसियन सागर (Thracian Sea) शामिल हैं।

  • 2. वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा पिछले कुछ हफ्तों में रेड स्नो की परिघटना का अवलोकन किया गया है। इस परिघटना का अवलोकन किस स्थान पर किया गया है?

    उत्तर : अंटार्कटिक। अंटार्कटिका के सबसे उत्तरी प्रायद्वीप के तट से दूर स्थित यूक्रेन के वर्नाडस्की रिसर्च बेस (Vernadsky Research Base) के आस-पास ‘रेड-स्नो’ (Red Snow) की परिघटना का अवलोकन किया गया। लाल वर्णक युक्त सूक्ष्म शैवाल, जो बर्फ के पिघलने के कारण निर्मित ठंडे जल में पनपते हैं, के कारण बर्फ का रंग लाल हो जाता है।

  • 3. क्रैसेपोट्रोपिस ग्रेटाथुनबेर्गे नामक घोंघे की नई प्रजाति की खोज कहाँ की गई है?

    उत्तर : ब्रुनेई, मलेशिया। हाल ही में वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसे क्रैसेपोट्रोपिस ग्रेटाथुनबेर्गे (Craspedotropis Gretathunbergae) नाम दिया गया है। यह प्रजाति मुख्यतः तापमान-संवेदनशील प्रजातियों के परिवार का हिस्सा है। इसका नामकरण पर्यावरण कार्यकर्त्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर किया गया है। घोंघे की यह प्रजाति कैनेओगैस्ट्रोपोडा (Caenogastropoda) समूह से संबंधित है।

  • 4. सड़क सुरक्षा पर तीसरे उच्च स्तरीय वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा किया गया। उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ इस सम्मेलन का आयोजन किया गया:

    उत्तर : स्टॉकहोम, स्वीडन। स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित सड़क सुरक्षा पर तीसरे उच्च स्तरीय वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने किया। यह सम्मेलन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व बैंक और 80 से अधिक देशों के मंत्रियों के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के सहयोग से आयोजित किया गया था।

  • 5. हाल ही में समाचारों में रहा अरब जगत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र, बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है?

    उत्तर : अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात। बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र,फारस की खाड़ी के तट पर रेगिस्तान की एक घनी आबादी वाली पट्टी -अबू धाबी में स्थित है। यह अरब जगत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है जो इस वर्ष यानी वर्ष 2020 में उत्पादन शुरू कर देगा। इसका निर्माण कोरिया इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (KEPCO) द्वारा किया जा रहा है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow