दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): सितम्बर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. विश्व का एकमात्र तैरता परमाणु रिएक्टर ‘अकादमिक लोमोनोसोव’ (Akademik Lomonosov) किस देश से संबंधित है?

    उत्तर : रूस। पर्यावरणविदों की चेतावनियों के बावजूद रूस ने आर्कटिक महासागर में पहला तैरता परमाणु रिएक्टर अकादमिक लोमोनोसोव (Akademik Lomonosov) लॉन्च किया है। इसने आर्कटिक बंदरगाह मरमंस्क (Murmansk) से उत्तर-पूर्वी साइबेरिया के पेवेक (Pevek) के लिये 5,000 किमी. की यात्रा प्रारंभ की है।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ‘#FridayForFuture’ नामक अभियान की शुरुआत की गई थी:

    उत्तर : स्वीडन। #FridayForFuture एक आंदोलन है जो जलवायु संकट की स्थिति पर कार्रवाई में कमी के विरुद्ध शुरू हुआ। इसकी शुरुआत अगस्त 2018 में स्वीडन में हुई थी। #FridaysForFuture और #Climatestrike इतने लोकप्रिय हो गए है कि इनके समर्थन में कई छात्रों और वयस्कों ने दुनिया भर में अपनी संसदों और स्थानीय सिटी हॉल के बाहर विरोध करना शुरू कर दिया है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसने पूर्वी कालीमंतन प्रांत (East Kalimantan province) को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया है:

    उत्तर : इंडोनेशिया। हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति द्वारा की गई एक घोषणा के अनुसार, बोर्नियो द्वीप के पूर्वी कालीमंतन प्रांत (East Kalimantan province) को देश की नई राजधानी बनाया जाएगा। वर्तमान में इंडोनेशिया की राजधानी ज़कार्ता है।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री को अपने उच्च नागरिक सम्मान ‘ज़ायद मेडल’ से सम्मानित किया है:

    उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और संयुक्त रणनीतिक सहयोग को मज़बूत करने के लिये भारत के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ज़ायद मेडल से सम्मानित किया है।

  • 5. उन देशों की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति ने भारत की ओर से पहली बार उच्च-स्तरीय यात्रा की?

    उत्तर : 5(A)-लिथुआनिया 5(B)- लातविया 5(C)- एस्टोनिया (बाल्टिक देश)। भारत के उपराष्ट्रपति ने 17-21 अगस्त तक लिथुआनिया (Lithuania), लातविया (Latvia) और एस्टोनिया (Estonia) की यात्रा की जो भारत की ओर से इन तीन बाल्टिक देशों की पहली उच्च स्तरीय यात्रा थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow