इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (V): दिसंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचारों में रहा रोहतांग दर्रा कहाँ स्थित है?

    उत्तर : हिमाचल प्रदेश। रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी और लाहौल तथा स्पीति घाटियों को जोड़ता है।

  • 2. सबरीमाला मंदिर किस भारतीय राज्य में स्थित है?

    उत्तर : केरल। सबरीमाला हिंदू देवता भगवान अयप्पा को समर्पित मंदिर है। यह मंदिर केरल के पठानमथिट्टा ज़िले में सबरीमाला नामक एक पहाड़ी (लगभग 480 मीटर की ऊँचाई) पर स्थित है। इस मंदिर का परिसर पेरियार टाइगर रिज़र्व के अंदर स्थित है।

  • 3. हाल ही में समाचारों में रहा यक्षगान किस राज्य की सांस्कृतिक कला का रूप है?

    उत्तर : कर्नाटक। यक्षगान कर्नाटक का पारंपरिक रंगमंच है। यह पौराणिक कथाओं, महाभारत और पुराणों पर आधारित है।

  • 4. हाल ही में समाचारों में देखा गया बीरभूम कोयला क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

    उत्तर : पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल स्थित बीरभूम कोयला क्षेत्र का देउचा पंचमी कोयला ब्लॉक (Deaucha Panchami Coal Block) विश्व का दूसरा सबसे बड़ा तथा एशिया का सबसे बड़ा कोल ब्लॉक है।

  • 5. वार्षिक फ्लेमिंगो उत्सव का आयोजन कहाँ किया जाता है?

    उत्तर : पुलीकट झील। यह झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। झील का प्रमुख हिस्सा आंध्र प्रदेश में है। यह चिलिका झील (ओडिशा) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा खारे पानी का पारिस्थितिकी तंत्र है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2