दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV): दिसंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस देश की पहचान कीजये जो गोल्डन राइस की खेती को मंज़ूरी देने की योजना बना रहा है?

    उत्तर : बांग्लादेश। बांग्लादेश गोल्डन राइस की खेती को मंज़ूरी देने के लिये योजना बनाने वाला पहला देश है। गोल्डन राइस, धान की एक आनुवंशिक रूप से संशोधित किस्म है। इसे फिलीपींस स्थित अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र (International Rice Research Institute- IRRI) द्वारा विकसित किया गया है। चावल की इस किस्म में समुचित मात्रा में विटामिन A मौजूद होता है।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारत ने हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन-2019’ आयोजित किया?

    उत्तर : जापान। संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन-2019 का आयोजन भारत और जापान के बीच किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करना था। यह एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसका आयोजन वर्ष 2018 से भारत में किया जा रहा है।

  • 3. ‘व्हाइट आइलैंड’ जो हाल ही में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण समाचारों में था, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : न्यूज़ीलैंड। न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड पर एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। यह न्यूजीलैंड का सर्वाधिक सक्रिय शंक्वाकार ज्वालामुखी है। यह पिछले 1,50,000 वर्षों से सक्रिय है। ज्वालामुखी का लगभग 70% हिस्सा समुद्र के नीचे स्थित है तथा आइलैंड इस ज्वालामुखी के शीर्ष का निर्माण करता है। यह ज्वालामुखी, न्यूज़ीलैंड के नार्थ आइलैंड के पूर्वी तट से लगभग 48 किमी. (29 मील) की दूरी पर प्लेंटी की खाड़ी (Bay of Plenty) में स्थित है। इस द्वीप को व्हाकारी (Whakaari) नाम से भी जाना जाता है। द्वीप को यह नाम माओरी (न्यूज़ीलैंड के मूल निवासी) लोगों द्वारा दिया गया है।

  • 4. बोगेनविले द्वीप जो स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये जनमत संग्रह कराने के कारण हाल ही में समाचारों में था, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : पापुआ न्यू गिनी। 23 नवंबर, 2019 को बोगेनविले/बोगनविले/बोगनविली (दक्षिण प्रशांत में स्थित एक छोटा सा द्वीप) के लोगों ने पापुआ न्यू गिनी से स्वतंत्रता हासिल करने के लिये जनमत संग्रह हेतु मतदान किया। यदि जनमत संग्रह पारित हो जाता है, तो बोगेनविले दुनिया का सबसे नया और संभवतः सबसे छोटा स्वतंत्र देश बन जाएगा। बोगेनविले वर्तमान में पापुआ न्यू गिनी (सर्वाधिक आबादी वाले प्रशांत द्वीप राज्यों में से एक) का एक प्रांत है। यह सोलोमन द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों का भी निर्माण करता है।

  • 5. ‘ग्रीन डील’ नामक जलवायु कार्यवाही योजना किसके द्वारा प्रस्तुत की गई है?

    उत्तर : यूरोपीय संघ (EU)। हाल ही में संपन्न COP-25 में किसी भी समझौते पर पहुँचने के लिये वैश्विक समुदाय की विफलता की पृष्ठभूमि में यूरोपीय संघ (EU) ने एक जलवायु कार्यवाही योजना की घोषणा की है। यूरोपीय संघ द्वारा प्रस्तुत इस जलवायु कार्यवाही योजना को यूरोपियन ग्रीन डील नाम दिया गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow