इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (I): जुलाई 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. भारत में अवस्थित उस झील की पहचान कीजिये, जिसका निर्माण उल्कापिंड टकराव द्वारा हुआ था:

    उत्तर : लोनार झील (Lonar Lake)। लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले के लोनार में स्थित एक क्रेटर झील (Crater-Lake) है और इसका निर्माण प्लीस्टोसिन काल (Pleistocene Epoch) में उल्कापिंड के गिरने से हुआ था जो 1.85 किमी. के व्यास एवं 500 फीट की गहराई के साथ बेसाल्टिक चट्टानों से निर्मित है। यह एक अधिसूचित राष्ट्रीय भू-विरासत स्मारक (National Geo-heritage Monument) भी है। इस झील का पानी खारा एवं क्षारीय दोनों है। इस झील में गैर-सहजीवी नाइट्रोजन-फिक्सिंग रोगाणुओं (Non-Symbiotic Nitrogen-Fixing Microbes) जैसे- स्लैकिया एसपी (Slackia SP), एक्टिनोपॉलीस्पोरा एसपी (Actinopolyspora SP) और प्रवासी पक्षी जैसे- शेल्डक, ग्रेब, रूडी शेल्डक के रूप में समृद्ध जैविक विविधता पाई जाती है। यह दक्कन के पठार में स्थित है जो कि ज्वालामुखी विस्फोट से निकले अवसादी चट्टानों से निर्मित एक विशाल मैदान है।

  • 2. एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : रीवा सौर ऊर्जा परियोजना, मध्यप्रदेश। हाल ही में रीवा, मध्यप्रदेश में 750 मेगावाट की एक सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। यह एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। साथ ही स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष (Clean Technology Fund- CTF) से वित्तीयन प्राप्त करने वाली भी यह भारत की पहली सौर परियोजना है। CTF के तहत विश्व बैंक 40 साल की अवधि के लिये 0.25% की दर पर वित्त उपलब्ध कराता है। रीवा में स्थापित यह परियोजना वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जिसमें 100 GW की सौर ऊर्जा आधारित क्षमता शामिल है, के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

  • 3. भारत और श्रीलंका को विभाजित करने वाले जलडमरूमध्य को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : पाक जलडमरूमध्य। पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के ज़ाफना ज़िले के बीच स्थित है। भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादित द्वीप काछाथीवू द्वीप भी पाक जलडमरूमध्य में ही स्थित है। पाक जलडमरूमध्य उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी को पाक खाड़ी से जोड़ता है और दक्षिण पश्चिम में मन्नार की खाड़ी को पाक खाड़ी से जोड़ता है। निम्न द्वीपों और प्रवालों की एक शृंखला जिसे एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है और रामसेतु भी कहा जाता है, मन्नार की खाड़ी को पाक जलडमरूमध्य से अलग करता है।

  • 4. भारत, चीन और भूटान की सीमा पर घाटी का को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : चुम्बी घाटी। चुम्बी घाटी चीन तथा भूटान के साथ भारतीय राज्य सिक्किम की सीमा के निकट हिमालयी अपवाह विभाजन के दक्षिण की ओर स्थित है। चुम्बी घाटी सिक्किम से दक्षिण पश्चिम में नाथू ला और जेलेप ला के पहाड़ी दर्रे के साथ जुड़ी हुई है। यह चीन तथा भूटान के बीच एक विवादित क्षेत्र है। सिलीगुड़ी गलियारा जो उत्तरी पूर्वी राज्यों के लिये भारत का एकमात्र भूमि मार्ग है, से निकटता के कारण यह रणनीतिक रूप से अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है।

  • 5. भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : कॉर्बेट नेशनल पार्क। कॉर्बेट नेशनल पार्क, जिसे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी कहा जाता है, उत्तराखंड के दक्षिणी भाग में अवस्थित है। वर्ष 1936 में इसे हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। रामगंगा नदी इससे होकर बहती है। इस पार्क की स्थापना मुख्य रूप से बंगाल टाइगर के संरक्षण के लिये की गई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow