-
11 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 23: संरचनात्मक आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे देशों को सहायता प्रदान करने में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की विस्तारित निधि सुविधा (EFF) की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। ऋण लेने वाले देशों में दीर्घकालिक राजकोषीय स्थिरता को बढ़ावा देने में EFF कितना प्रभावी है? (150 शब्द)
-
11 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 23: खनिज सुरक्षा वित्त नेटवर्क (MSFN) में भारत की भागीदारी के भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन कीजिये। इस सहयोग से जुड़े संभावित लाभों और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
11 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 23: इंडो-पैसिफिक सहयोग को आगे बढ़ाने में क्वाड पहलों, जैसे कि इंडो-पैसिफिक में प्रशिक्षण के लिये समुद्री पहल (MAITRI), डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सिद्धांत और क्वाड इन्वेस्टर्स नेटवर्क (QUIN) की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
11 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 23: बढ़ते संरक्षणवाद और मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के बढ़ते प्रभुत्व के बीच विश्व व्यापार संगठन वैधता के संकट का सामना कर रहा है। भारत के व्यापारिक हितों और बहुपक्षीय प्रतिबद्धताओं के संदर्भ में इस प्रवृत्ति का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
10 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 22: “आतंकवाद और वार्ता साथ नहीं चल सकते, लेकिन संवादहीनता से भी स्थायी शांति नहीं आ सकती।” पाकिस्तान के प्रति भारत की विकसित होती विदेश नीति इस विरोधाभास को किस प्रकार सुलझाती है? (150 शब्द)
-
10 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 22: BIMSTEC को प्रायः ‘दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच एक सेतु’ के रूप में देखा जाता है। भारत की एक्ट ईस्ट और नेबरहुड फर्स्ट नीतियों के लिये इसके रणनीतिक महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
-
10 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 22: BRICS से लेकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) तक, भारत और चीन बहुपक्षीय मंचों पर प्रायः सहयोग तो करते हैं, परंतु द्विपक्षीय स्तर पर टकराते रहते हैं। इस विरोधाभास का परीक्षण कीजिये और क्षेत्रीय स्थिरता पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
-
10 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस 22: “प्रवासी संबंधों पर जब दबाव पड़ता है, तो केवल अर्थव्यवस्थाएँ ही नहीं, बल्कि संस्कृति और पहचान भी संकट में आ जाते हैं।” हाल ही में भारतीय प्रवासी समुदायों को जिन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, उन पर चर्चा कीजिये तथा इनका भारत प्रभावी ढंग से किस प्रकार प्रतिक्रिया दे सकता है, यह भी सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
-
09 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
सामाजिक न्याय
दिवस 21: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर अधिक कर लगाने की अनुशंसा के पीछे के तर्क का परीक्षण कीजिये। यह कदम जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को दूर करने और जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में किस प्रकार योगदान दे सकता है? (150 शब्द)
-
09 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
सामाजिक न्याय
दिवस 21: प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (PGI) शिक्षा में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण की दिशा में एक कदम है। राज्यों में शिक्षण और शासन संबंधी अंतरालों की पहचान करने और उन्हें न्यूनतम करने में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
09 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
सामाजिक न्याय
दिवस 21: एक प्रमुख खाद्य उत्पादक होने के बावजूद, भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI)- 2024 में 127 देशों में से 105वें स्थान पर रहा है। भुखमरी से संबंधित विरोधाभास का विश्लेषण कीजिये, इसके प्रमुख कारणों को रेखांकित करते हुए इस समस्या के समाधान के लिये नीतिगत हस्तक्षेपों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
-
09 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
सामाजिक न्याय
दिवस 21: “बिचौलियों के बिना कल्याण आदर्श स्थिति मानी जाती है; भारत द्वारा उस आदर्श को साकार करने का प्रयास प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) है।” भारत में गरीबी कम करने और कल्याणकारी योजनाओं की लक्ष्यीकरण दक्षता में सुधार लाने में DBT तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
-
08 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 20: "भारत में जहाँ संस्थागत कमियाँ हैं, वहाँ गैर-सरकारी संगठन (NGO) मानव विकास के प्रवर्तक के रूप में दिन-प्रतिदिन अधिक महत्त्वपूर्ण होते जा रहे हैं।" भारत में NGO-प्रेरित विकासात्मक हस्तक्षेपों की प्रभावशीलता और सीमाओं का मूल्यांकन कीजिये।(250 शब्द)
-
08 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 20: “डिजिटल इंडिया केवल एक तकनीकी मिशन नहीं है; यह एक शासन परिवर्तन एजेंडा है।” डिजिटल इंडिया ने सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और समावेशिता को किस हद तक बढ़ाया है। (250 शब्द)
-
08 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 20: "सुशासन केवल नियम-आधारित प्रशासन भर नहीं है, बल्कि यह अधिकार-आधारित सेवाओं की उपलब्धता से भी संबद्ध है।" भारत में नागरिक चार्टरों (Citizens' Charters) के उद्देश्यों तथा सीमाओं के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
-
08 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 20: “SHG के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना केवल एक आर्थिक हस्तक्षेप ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति भी है।” महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और सामाजिक परिवर्तन में SHG की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
07 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 19: आयुष्मान भारत योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। भारत की वृद्ध होती आबादी के संदर्भ में सुगम्यता, सामर्थ्य और संवहनीयता पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस योजना को वरिष्ठ नागरिकों तक विस्तारित करने के निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
07 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 19: “जन सुरक्षा योजनाएँ भारत के वित्तीय समावेशन अभियान को प्रदर्शित करती हैं।” बैंक, बीमाकर्त्ता और डाकघर किस प्रकार सहयोग एवं जन जागरूकता के माध्यम से अपनी पहुँच बढ़ाते हैं, विश्वास का निर्माण करते हैं तथा नामांकन सुनिश्चित करते हैं। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
-
07 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 19: “केंद्र प्रायोजित योजनाएँ (CSS) राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और राज्य-स्तरीय कार्यान्वयन के बीच सेतु का कार्य करती हैं।” CSS की संरचना और निगरानी में सुधार से भारत में सहकारी संघवाद को किस प्रकार सुदृढ़ किया जा सकता है तथा परिणाम-आधारित शासन को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है? (250 शब्द)
-
07 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस 19: भारत में सामाजिक-आर्थिक विषमताओं को दूर करने के लिये कल्याणकारी योजनाएँ महत्त्वपूर्ण हैं, लेकिन उन्हें क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और ऐसे उपायों का सुझाव दीजिये जो कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिये इस कमी को दूर कर सकें। (150 शब्द)