-
27 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस 11: "अरब सागर, जो कभी चक्रवातों के मामले में शांत रहता था, में अब निरंतर तूफान की घटनाएँ हो रही हैं।" हाल के वर्षों में अरब सागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बढ़ती गतिविधियों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
27 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस 11: "हालाँकि हिमालय और पश्चिमी घाट दोनों ही भू-स्खलन के प्रति सुभेद्य हैं, परंतु इनके अंतर्निहित कारणों में महत्त्वपूर्ण अंतर है।" इस कथन की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
-
27 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस 11: भारत में ताजे जल के संकट के शहरी आयामों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। अनियोजित शहरीकरण, जल निकायों का ह्रास तथा कुशासन किस प्रकार भारतीय शहरों में जल संकट को और अधिक बढ़ा रहे हैं, स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
-
27 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस 11: "ध्रुव पिघल रहे हैं, पर परिणाम समान रूप से ध्रुवीय नहीं हैं।" आर्कटिक और अंटार्कटिक हिमनदों के पिघलने से पृथ्वी की वायुमंडलीय परिसंचरण, समुद्री धाराओं एवं मानवीय आजीविका पर किस प्रकार भिन्न-भिन्न प्रभाव पड़ते हैं, इसकी विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
-
26 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस-10:"बढ़ती परिवर्तनशीलता और अप्रत्याशितता ने भारतीय मानसून की पारंपरिक लय को बदल दिया है।" जलवायु परिवर्तन किस प्रकार मानसून के पैटर्न और उनके व्यापक निहितार्थों को नया रूप दे रहा है, इसका आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
26 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस-10:"भारत में सौर और पवन ऊर्जा की प्रचुर संभावनाएँ हैं, फिर भी नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढाँचे का विकास क्षेत्रीय रूप से असंतुलित है।" इस विषमता में योगदान देने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। (250 शब्दों में)
-
26 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस-10: दुर्लभ मृदा तत्त्वों का वैश्विक वितरण रेखांकित कीजिये। वैश्विक हरित संक्रमण के लिए ये खनिज क्यों महत्त्वपूर्ण हैं? (150 शब्दों में)
-
26 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस- 10: युवा वलित पर्वतों और ब्लॉक पर्वतों के निर्माण प्रक्रिया की तुलना कीजिये। वलित पर्वत अभिसारी प्लेट सीमाओं के साथ अधिक क्यों प्रचलित हैं। चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
-
25 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -9: “भारतीय धर्मनिरपेक्षता 'सैद्धांतिक अंतर' का मॉडल है, न कि पूर्ण पृथक्करण का।” टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
25 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -9: भारत में क्षेत्रवाद स्वायत्तता की मांग और समतामूलक विकास की आकांक्षाओं से प्रभावित रहता है। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
-
25 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -9: वैश्वीकरण ने भारतीय समाज की पारंपरिक संस्थाओं को बाधित किया है, फिर भी उनकी कुछ पदानुक्रमिक नींव को मज़बूत किया है।" भारत में विवाह प्रथाओं, पारिवारिक संरचनाओं और पीढ़ीगत मूल्य परिवर्तनों के संदर्भ में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
25 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -9: “नए मीडिया के उदय ने भारत में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की प्रकृति को बदल दिया है।” सामाजिक सामंजस्य के लिये इसके निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
24 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -8: “भारत में गरीबी की निरंतरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि गहन रूप से सामाजिक भी है।” टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
24 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -8: "प्रवासन केवल एक बाह्य दबाव या आकर्षण की स्थिति नहीं है, बल्कि अस्तित्व के लिये एक राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक प्रक्रिया है।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
24 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -8: "भारत का जनांकिक लाभांश एक संकीर्ण जनांकिकीय अवधि में सिमटता जा रहा है।" क्षेत्रीय विषमताओं, कौशल-अंतराल और श्रम की अनौपचारिकता के परिप्रेक्ष्य में भारत की जनांकिकीय क्षमता एवं इसकी सीमाओं का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
24 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस -8: "भारत के शहरी क्षेत्र तीव्रता से जलवायु जोखिम के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।" नगरों के इस रूपांतरण में जल संबंधी तनाव, अपशिष्ट प्रबंधन की विफलता और मानव-जनित नगरीय ऊष्मा द्वीपों की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: भारतीय समाज एक साथ परंपराओं की विविधता वाला एक समृद्ध 'चित्रपट' है और साथ ही आधुनिकता की एक 'संवहनशाला' भी।" इस सामाजिक-सांस्कृतिक द्वैधता के प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: समकालीन भारत में महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के संदर्भ में प्रौद्योगिकी की भूमिका को ‘सशक्तीकरण’ तथा जोखिम दोनों दृष्टियों से स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: भारत जैसे बहुभाषी समाज में भाषा की गतिशीलता के प्रश्न प्रायः पहचान की अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय एकीकरण के मध्य झूलते रहते हैं। हिंदी थोपने एवं क्षेत्रीय अस्मिता के हालिया वाद-विवादों के संदर्भ में इस स्थिति का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
-
23 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
दिवस- 7: जाति आधारित जनगणना समता सुनिश्चित करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है, किंतु यह जातिगत पहचान को और अधिक दृढ़ भी कर सकती है।" भारत में जाति आधारित जनगणना कराए जाने के लाभों एवं हानियों की समालोचनात्मक समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)