डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4717
-
प्रश्न. लोकतंत्र के नॉर्डिक मॉडल से आप क्या समझते हैं तथा लोकतंत्र के नॉर्डिक मॉडल से संबंधित लाभ और हानि पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. क्वाड आधुनिक दुनिया की नई वास्तविकता है और यह भारत के लिये फायदे और नुकसान दोनों के साथ आता है। (150 शब्द)
04 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्र. क्षेत्रवाद की विभिन्न प्रकार की अभिव्यक्तियाँ होती हैं। इस कथन की व्याख्या करते हुए इससे निपटने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
03 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. सांप्रदायिकता के प्रसार के लिये कौन-से कारक ज़िम्मेदार हैं और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. हज़ारों प्रेम के बिना जीवित रह सकते हैं लेकिन जल के बिना एक भी जीवित नहीं रह सकता है ।
01 Oct, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. युद्ध शांति की समस्याओं से केवल एक कायरतापूर्ण पलायन है। -
आप एक स्टार्टअप व्यवसाय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य करते हैं जो उद्योग जगत में अपनी जगह बना रहा है। जाने-माने कर्मचारी श्री अनुज, विपणन विभाग के प्रभारी हैं। उन्होंने सिर्फ एक साल में कंपनी के राजस्व में दोगुने से अधिक का योगदान दिया है और आप इस वजह से उन्हें पदोन्नति देने पर विचार कर रहे हैं। हालाँकि, आपने विभिन्न स्रोतों से उनके संदर्भ में महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने तथा महिला सहकर्मियों के साथ उनके गलत व्यवहार के बारे में अफवाहें सुनी हैं। इसके अतिरिक्त, वह अपनी महिला सहकर्मियों सहित पूरी टीम को अक्सर भद्दे एसएमएस संदेश भेजते हैं।
एक दिन, मिस्टर अनुज की टीम की सदस्य श्रीमती अक्षिता, देर शाम आपके पास आती हैं, वह स्पष्ट रूप से परेशान दिखाई देती हैं। वह श्री अनुज के चल रहे अनुचित व्यवहार के बारे में शिकायत करती है क्योंकि वह उसके प्रति अवांछित संबंध बनाने का प्रस्ताव दे रहा है और यहाँ तक कि अपने केबिन में उसे अनुचित तरीके से छूने का प्रयास भी कर रहा है। वह अपने पद से इस्तीफा दे देती है और आपके कार्यस्थल को छोड़ देती है। (20 अंक) 250 शब्द
1. आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
30 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इनमें से प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये और कारण बताते हुए उस विकल्प को चुनिये जिसे आप सबसे ज़्यादा उपयुक्त समझते हैं। -
प्रश्न. मानवीय मूल्यों का वर्णन कीजिये और व्यक्तियों में इन मूल्यों के समावेशन में समाज की भूमिका की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
29 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. अपने जीवन में करुणा, सहानुभूति, सहिष्णुता और समानता शब्दों से आप क्या समझते हैं? वर्णन कीजिये।
29 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न . बाजरा उत्पादन स्वास्थ्य, कृषि और पोषण संबंधी बहुत से लाभों के साथ आता है। चर्चा कीजिये।
28 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भले ही आयुर्वेद वर्तमान में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है, फिर भी इसके मार्ग में कुछ बाधाएँ हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम में भारत की सहायता के परिणामस्वरूप भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में काफी सुधार हुआ लेकिन अभी भी भारत-बांग्लादेश संबंधों में कई चुनौतियाँ हैं। चर्चा कीजिये।
27 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. अफगानिस्तान में तालिबान के शासन का लगभग एक वर्ष हो गया है। तालिबान शासन के तहत अफगानिस्तान में वर्तमान परिदृश्य और भारत के लिये अफगानिस्तान के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. "नीली अर्थव्यवस्था बड़ी संभावनाओं के साथ आर्थिक गतिविधियों का एक नया क्षेत्र प्रस्तुत करती है"। इस कथन के आलोक में नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये भारत द्वारा उठाए गए कदमों तथा इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. "भारत के शहर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 66% का योगदान करते हैं और व्यक्तियों को उनके व्यक्तिगत क्षेत्र में बहुत अधिक स्वतंत्रता देते हैं"। इस कथन के आलोक में भारत में शहरीकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कीजिये और आगे की राह बताइये। (250 शब्द)
26 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. गणना केवल अंकगणित नहीं बल्कि जीवन है।
24 Sep, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. अमान्य अंधाधुंधता प्रकृति का सत्य है। -
मान लीजिये कि आप ज़िला कलेक्टर के रूप में नए नियुक्त हुए हैं और एक व्यवसायी आपके शहर में एक आधुनिक माहौल के साथ एक मॉल बनाने के संबंध में अनुमति लेने के लिये आपसे संपर्क करता है, जो एक बार बन जाने के बाद शहर के लिये एक शानदार संकलन होगा। हालाँकि मॉल के लिये अनुमानित भूमि मलिन बस्तियों से घिरी हुई है और इसलिये निर्माण शुरू होने से पहले इसे साफ किया जाना आवश्यक होगा।
आपके अधीनस्थ ने आपको सूचित किया कि झुग्गियाँं अवैध रूप से बनाई गई थीं और ड्रग डीलरों और फोन स्नैचरों के लिये प्रजनन स्थल रही हैं।
इसके अलावा, व्यवसायी का प्रस्ताव है कि यदि आप निविदा को मंज़ूरी देते हैं, तो वह आपकी पत्नी / पति के नाम पर शहर के एक प्रसिद्ध क्षेत्र में एक बड़े भूखंड की खरीद की सुविधा प्रदान करेगा।
विभिन्न हितों के टकरावों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये और एक लोक सेवक के रूप में अपनी कार्यशैली की व्याख्या कीजिये।
23 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये सामाजिक लेखा परीक्षा लोगों के हाथ में एक शक्तिशाली उपकरण है। इस कथन के आलोक में इसकी प्रमुख कमियों की विवेचना कीजिए तथा इसमें सुधार के लिये सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
22 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. दैनिक प्रशासन में सिटीजन चार्टर पर ज़ोर देने के बावजूद इसमें कई कमियाँ हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
22 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र कई समस्याओं का सामना कर रहा है। इस कथन के प्रकाश में भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. हाइड्रोजन फ्यूल सेल (एचएफसी) के कई फायदे होने के बावजूद, कुछ चिंताएँ भी हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. डिजिटल डिवाइड से समाज में असमानता और विषमता उत्पन्न होती है तथा इससे शिक्षा तक असमान पहुँच की समस्या भी पैदा होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. नौकरशाहों पर भ्रष्टाचार के आरोप तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. इस संदर्भ में सिविल सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारणों और लोगों तथा सार्वजनिक जीवन पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. 1857 के विद्रोह को सिपाही विद्रोह भी कहा जाता है। इस कथन पर विचार करते हुए 1857 के विद्रोह के कारणों के साथ-साथ इसकी विफलता पर भी चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. मंदिर वास्तुकला की नागर शैली अधिकतर उत्तरी भारत में प्रचलित थी। इस संदर्भ में नागर शैली की स्थापत्य कला की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. इतिहास युद्ध में विजेताओं द्वारा निर्धारित किया जाता है न कि पराजितों द्वारा।
17 Sep, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. तकनीकी परिवर्तन और बढ़ते घरेलू बोझ ने निजी पितृसत्ता को सार्वजनिक पितृसत्ता में बदल दिया है। -
रोहित ने, सरकार को उपलब्ध कराए गए सामान के बिलों का तेज़ी से भुगतान करके एक व्यापारी की मदद की है। चूँकि भुगतान बड़ा था ऐसे में रोहित की मदद ने व्यापारी को नकदी की कमी से बचने में सक्षम बनाया। व्यापारी इतना प्रभावित हुआ कि उसने रोहित को अपनी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में उपहार भेजे। रोहित ने उन्हें लेने से मना कर दिया। इसके तुरंत बाद, रोहित अपने परिवार के साथ एक हिल स्टेशन जाता है जहाँ उस व्यवसायी का एक होटल है। वह व्यापारी को पहले ही बता देता है कि वह उसके होटल में रुकना चाहता है और उसी होटल में चेक इन भी करता है। होटल प्रबंधन, व्यवसायी के निर्देश पर, रोहित और उसके परिवार के साथ मेहमानों जैसा व्यवहार करता है और रोहित से भुगतान स्वीकार करने से भी इनकार कर देता है। यहाँ तक कि रोहित भी भुगतान करने की बहुत ज़िद नहीं करता है।
प्रश्न 1. मामले में शामिल नैतिक मुद्दों एवं दुविधाओं पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 2. यदि आप रोहित के स्थान पर होते तो आप कैसा व्यवहार करते? उन उपायों का सुझाव दीजिये जो आप अपनाते।
16 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. "अभिवृत्ति एक छोटी सी चीज है लेकिन इससे बहुत फर्क पड़ता है।" अभिवृत्ति के निर्माण में योगदान देने वाले कारकों और अभिवृत्ति के विभिन्न कार्यों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भावनात्मक बुद्धिमत्ता व्यक्ति को जीवन में विभिन्न कठिन परिस्थितियों से निपटने में मदद करती है। इस कथन के आलोक में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विभिन्न घटकों और सिविल सेवाओं में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. हाल के वर्षों में क्वांटम कंप्यूटिंग बहुत प्रसिद्ध हो गई है। इस कथन के आलोक में क्वांटम कंप्यूटिंग के विभिन्न उपयोगों की चर्चा कीजिये।
14 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. बेरोजगारी को परिभाषित कीजिये और बेरोजगारी के विभिन्न रूपों बताते हुए भारत में बेरोजगारी के विभिन्न कारणों पर चर्चा कीजिये।
14 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था