डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
शक्ति को लोगों के पास अंतरित करने के लिये क्या किया जाना चाहिये, जिससे निर्णय लेने का शक्ति-बिंदु (power point) लोगों के नज़दीक हो सके ? क्या इससे जवाबदेही बढ़ेगी?
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोकतांत्रिक राजनीति में दबाव समूहों का औचित्य क्या प्रश्नगत है? उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से जांच करें।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘नैतिक चिंता’ और ‘नैतिक दुविधा’ में क्या अंतर है? सार्वजनिक तथा निजी संस्थाओं से जुड़ी कुछ नैतिक चिंताओं का उल्लेख करते हुए उनके समाधान के उपायों पर विचार कीजिये।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“प्रथम विश्व युद्ध और रूसी क्रांति से हुए अर्थव्यवस्था के विनाश की भरपाई में लेनिन की नई आर्थिक नीति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।” चर्चा करें।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में बागवानी फसलों से जुड़ी संभावनाएँ और चुनौतियाँ कौन सी हैं? पर्यावरण सुरक्षा में बागवानी फसलें किस प्रकार सहयोग करती हैं?
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
लघु वित्त बैंकों के गठन के उद्देश्य और उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डालें। इनकी क्या सीमाएँ हैं ? ये भुगतान बैंकों से किस प्रकार भिन्न हैं ?
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आप के पड़ोस में एक व्यक्ति ओम प्रकाश रहता है। आप उसकी गतिविधियों को देखते हैं तो यह पाते हैं कि कुछ दिनों से वह अक्सर ही अपने 11 वर्षीय बेटे हर्ष से भारत में लोकतंत्र के बदले अधिनायकवादी व्यवस्था की स्थापना की वकालत करता रहता है। वह व्यक्ति कुछ धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं के भी विरोध में है। उसका मानना है कि वे लोग इस देश के निवासी नहीं हैं और उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें उनके अपने देशों में वापस भेज दिया जाना चाहिये ताकि भारत में शांति व्यवस्था कायम हो सके। उपर्युक्त परिस्थिति में हर्ष के पिताजी के दृष्टिकोण पर टिप्पणी कीजिये।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कर्नाटक संगीत की प्रमुख विधाओं पर चर्चा करें। क्या हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत में कुछ समानताएँ भी हैं?
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाए जाने के लिये कई महिला समूहों का दबाव बढ़ा है। इस संबंध में समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
1991 के आर्थिक सुधारों के बाद 25 वर्षों का समय बीत चुका है। भारत की आर्थिक नीति में हुए इस परिवर्तन की समीक्षा करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता से संबंधित डेनियल गोलमेन के मॉडल पर टिप्पणी करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय समाज में विभिन्न डेरों और आश्रमों के प्रति अंधश्रद्धा और आकर्षण बढ़ता जा रहा है। समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वित्तीय सुधार के लिये गठित विभिन्न समितियों ने बैंकों के विलय का सुझाव दिया है। बैंकों के विलय के क्या लाभ हैं ? विलय के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी रेखांकित करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय राजव्यवस्था में कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की क्या भूमिका है? कैबिनेट और मंत्रिपरिषद में अंतर स्पष्ट करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अहिंसा की धारणा महावीर के दर्शन में है और गांधी के चिंतन में भी। दोनों की धारणाओं में अंतर स्पष्ट करते हुए बताइए कि आप स्वयं को किसके नज़दीक पाते हैं?
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
दादाभाई नौरोजी की भूमिका को मात्र उनके राजनीतिक योगदान की परिधि में नहीं बाँधा जा सकता। टिप्पणी करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिये भारत के संविधान में कौन-से प्रावधान किये गए हैं? इससे संबंधित कानून में हुए हालिया परिवर्तन से जुड़ी चिंताएँ क्या हैं? टिप्पणी करें।
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मैंगनीज़ के उपयोगों का उल्लेख करते हुए इसके वैश्विक वितरण पर प्रकाश डालें। भारत के मैंगनीज़ निर्यात में कमी आने के क्या कारण हैं ?
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नदियों से रेत-खनन के क्या नुकसान हैं? कृत्रिम रूप से तैयार की गई क्रश्ड सैंड (बारीक महीन रेत) , नदी की रेत की तुलना में कैसे एक उत्तम विकल्प है?
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अस्पृश्यता क्या है ? भारतीय संविधान में इससे संबंधित कौन-से प्रावधान हैं ? इसके लिये किये गए विधिक उपायों के उल्लेख के साथ-साथ इसके उन्मूलन के अन्य उपाय भी सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मूल्यों के विकास में परिवार, समाज और शिक्षण संस्थाओं की क्या भूमिका होती है?
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रवृत्ति से धार्मिक देश के लोगों पर धर्मनिरपेक्षता को थोपा जाना कहीं उनमें सांप्रदायिकता को तो जन्म नहीं देता? टिप्पणी करें।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
पिछले 3 वर्षों में भारत में बाघों की मृत्यु दर में अचानक वृद्धि देखी गई है। इसके कारणों का उल्लेख करते हुए इसे नियंत्रित किये जाने के लिये उपाय सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में सरकार ने छ: दशकों से चली आ रही पंचवर्षीय योजनाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के द्वारा प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया है। नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय विकास एजेंडा योजना आयोग की पंचवर्षीय योजना से किस प्रकार बेहतर निष्पादन करने में सक्षम है? आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या अभिवृत्तियों के निर्माण में आनुवंशिक कारकों की कोई भूमिका होती है? चर्चा करें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
म्युनिसिपल बॉण्ड क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है ? इससे होने वाले लाभ और चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विजयनगर राज्य की स्थापत्य कला को द्रविड़ कला कहा गया, परंतु इसकी वास्तुकला में कुछ भिन्न तत्त्व भी पाए जाते हैं। चर्चा करें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
महासागरीय जल की लवणता को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं? विश्व में उच्च लवणता वाले क्षेत्रों का उल्लेख भी करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता के अभाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। टिप्पणी करें। वित्तीय शिक्षा और जागरूकता के लिये आर्थिक सहयोग और विकास संगठन(OECD) की अनुशंसाओं का भी उल्लेख करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मैला ढोने या हाथ से सीवर या शुष्क शौचालयों की सफाई को अमानवीय प्रथा के रूप में शुमार किया जाता है। हाल ही भारत के दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों में सीवरों की सफाई के क्रम में काफी संख्या में मज़दूरों को अपनी जान गवाँनी पड़ी है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में सिर पर मैला ढोने जैसी प्रथा अब भी समाज में विद्यमान है। इस क्रम में एक विरोधाभास सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से भी दिखाई देता है। उपर्युक्त प्रकरण के सन्दर्भ से संबद्ध नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय





