डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
“भारत का कानून धर्मांतरण को प्रतिबंधित नहीं करता जब तक यह स्वैच्छिक है।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चर्चा करें कि नैतिक शासन और जवाबदेही कैसे जुड़े हैं। इसके अलावा प्रशासन में नैतिक जवाबदेही के लिये बाधाओं पर भी चर्चा करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूरे विश्व इतिहास में जब भी पुराने और नए विचारों के बीच द्वंद्व की स्थिति आई है, हमेशा नए विचार विजेता के रूप में उभरे हैं। फ्राँसीसी और अमेरिकी क्रांति के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"वायुमंडलीय प्रक्रमों तथा मौसमों एवं जलवायु के तत्त्वों ने जीवमंडल में विभिन्न पौधों तथा जंतुओं के उद्भव, विकास तथा संवर्द्धन को प्रभावित तथा नियंत्रित किया है।" उक्त कथन के संदर्भ में जीवमंडल में सौर्यिक ऊर्जा के निवेश और उसके महत्त्व की चर्चा करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"पुनर्जागरण के बिना कोई भी सुधार संभव नहीं है।" 19वीं शताब्दी में भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक जागरण के संदर्भ में उक्त कथन की चर्चा कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में की गई, जबकि नाटो की स्थापना एक क्षेत्रीय संगठन के रूप में की गई। किंतु इसके बावजूद अंतराष्ट्रीय संदर्भ में शांति स्थापना हेतु नाटो की भूमिका यू.एन. के समानांतर दिखती है।" कथन का तार्किक परीक्षण कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बजट 2017-2018 में सरकार द्वारा राजनीतिक वित्त पोषण (फंडिंग) से संबंधित किये गए उपायों का विश्लेषण करें। क्या ये उपाय राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लाने में सक्षम हैं?
06 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनय (डिप्लोमेसी) में नैतिकता की क्या आवश्यकता है? उन सिद्धांतों का उल्लेख करें जो वैश्विक कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रशासित करते हैं।
06 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बेरोज़गारी के मापकों का परिचय दें। भारत में पाई जाने वाली बेरोज़गारी की प्रवृत्तियों का वर्णन करें।
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विभिन्न प्रकार के उद्योगों का परिचय देते हुए भारत में उद्योगों की स्थापना हेतु उत्तरदायी कारकों की पहचान कीजिये।
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मेडिकल एथिक्स से क्या अभिप्राय है? इससे जुड़े नैतिक पहलू कौन-कौन से हैं?
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के पूर्व बने राजनीतिक संगठनों में मुख्यतः संपन्न तथा कुलीन वर्ग के लोगों का वर्चस्व था, जिन्होंने प्रशासनिक सुधार तथा शिक्षा के प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। चर्चा करें।
04 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया में स्वयं सहायता समूहों ने एक प्रमुख भूमिका निभाई है। वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के मार्गदर्शक सिद्धांतों की जाँच करें।
28 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
रोबोट कर क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है? इससे होने वाले लाभों का उल्लेख करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में अनुसूचित एवं जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन संबंधी प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल हो पाए हैं?
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“एक सिविल सेवक को राजनीतिक रूप से असंबद्ध होना चाहिये, लेकिन यह उसके लिये संभव नहीं है।” विश्लेषण करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम पारित हुए एक दशक से भी अधिक समय बीत गया है, किंतु इसके अप्रभावी क्रियान्वयन के कारण पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता खतरे में हैं।” मूल्यांकन करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जेनेरिक दवाओं से क्या तात्पर्य है? भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच को समावेशी बनाने के लिये किन मानदंडों को अपनाने की आवश्यकता है? अपना मत प्रकट करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
समावेशी विकास लक्ष्यों में एक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में “समावेशी शहर और समुदाय” की संकल्पना की गई है। समावेशी शहर और समुदाय की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए इसकी प्राप्ति के उपायों की चर्चा करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“चिपको उत्तर औपनिवेशिक भारत में प्रथम वृहत् पर्यावरणीय आंदोलन के रूप में प्रसिद्ध हुआ और इसने इस समझ को जन्म दिया कि पर्यावरणीय मुद्दे अक्सर महिलाओं से संबंधित होते हैं, क्योंकि वे ही इसकी अवनति से सबसे ज्यादा दुःख भोगती हैं।” स्पष्ट करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत को डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा की भी ज़रूरत है। टिप्पणी करें। डिजिटल सुरक्षा के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तापमान व्युत्क्रमण (प्रतिलोम अथवा विलोम ) से क्या अभिप्राय है? इसके लिये कौन-सी भौगोलिक परिस्थितियाँ सहयोग देती हैं?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अभिरुचि और रुचि में क्या संबंध है? एक सिविल सेवक में कौन-सी अभिरुचियों का होना वांछनीय है ?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत को परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (NSG) की सदस्यता की आवश्यकता क्यों है? भारत अब तक इस समूह में अपनी जगह बना पाने में सफल क्यों नहीं हो पाया है? टिप्पणी करें।
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय जेलों में सुधार की आवश्यकता क्यों है ? जेलों में सुधार के लिये किये जा सकने वाले उपाय सुझाइये।
22 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप किसी ज़िले में ज़िला आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि आपके ज़िले में मिड-डे-मील का खाना खाकर सैकड़ों बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। ज़िले के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहाँ का स्थानीय राजनेता, जो सत्तापक्ष का बाहुबली नेता है, आप पर संबंधित विद्यालय के बारे में कोई भी नकारात्मक रिपोर्ट न बनाने के लिये दबाव डालता है। ऐसी स्थिति में आप क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे?
22 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंद महासागर के क्षेत्र की महत्ता पर टिप्पणी करें। भारत के लिये यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? इस क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ कौन-सी हैं ?
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसी कर्म को नैतिक या अनैतिक सिद्ध करने वाले निर्धारक तत्त्व कौन-से हैं ?
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम 1904 राष्ट्रीय शिक्षा को पीछे की ओर ले जाने वाला अधिनियम था। इस कथन का परीक्षण करें।
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास





