डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4699
-
राजनीतिक दलों की फंडिंग के संबंध में केंद्रीय बजट 2017 में प्रस्तावित चुनावी बॉन्ड क्या है तथा यह इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है? विवेचना करें।
22 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘व्हॉलसेल एंड लोंग-टर्म फाइनेंस बैंक (WLTF Bank)’ क्या है तथा भारत में इसकी स्थापना से क्या लाभ होंगे? WLTF बैंकों को लाइसेंस प्रदान करने से पहले किन-किन मुद्दों पर गौर करना आवश्यक हैं?
22 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"ब्रिटिश काल में घटी कुछ घटनाओं ने ऐसा राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण तैयार किया कि जाति प्रथा को न्यायसंगत कहना असंभव हो गया।" इस कथन की पुष्टि करते हुए ब्रिटिश भारत के प्रमुख निम्नजातीय आंदोलनों की चर्चा करें।
22 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मानव जीवन के लिये जल की उपयोगिता एवं जल संकट की संभावित आशंका को देखते हुए भारत जैसे देशों में ‘जलापूर्ति का निजीकरण’ उपयुक्त कदम नहीं कहा जा सकता। उचित तर्क देकर सिद्ध करें।
21 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अंग्रेजी शासन के विरूद्ध हुए विभिन्न किसान आंदोलनों में ‘नील विद्रोह’ पहला सर्वाधिक जुझारू एवं संगठित विद्रोह था, जिसने न केवल किसानों के प्रतिरोध की एक मिसाल कायम की बल्कि अपने उद्देश्य में सफलता भी पायी। विवेचना करें।
21 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्षेत्रीय संयोजकता बढ़ाने के लिय लाई गई उड़ान (UDAN) योजना के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इस योजना से संबंधित ‘व्यवहार्यता अंतराल अनुदान (Viability Gap Funding)’ पर टिप्पणी करें।
20 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1945 में आजाद हिन्द फौज के युद्धबंदियों के समर्थन में चलाया गया आंदोलन अपने स्वरूप में राष्ट्रव्यापी होने के साथ-साथ भारतीयों के मध्य ‘एकता’ की पुष्टि का प्रतीक भी बना। चर्चा कीजिये।
20 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के समान चीन भी वर्षों से आतंकवाद से प्रभावित रहा है लेकिन दोनों देशों में आतंकवाद के विरोध को लेकर कुछ बिंदुओं पर असहमति है। पाकिस्तान व अफगानिस्तान के विशेष संदर्भ में आतंकवाद के विरोध को लेकर असहमति के इन बिंदुओं पर चर्चा कीजिये।
20 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
आपके विचार से अनुपालन एवं आज्ञापालन में क्या अंतर है? साथ ही, उन कारकों का उल्लेख करें जो किसी व्यक्ति के ‘आज्ञापालन’ को प्रभावित करते हैं।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रस्तावित स्थायी जमा सुविधा '(Standing Deposit Facility)' क्या है? इस ‘सुविधा’ को वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में प्रस्तावित करने के क्या कारण हैं? समझाइए।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सम्प्रदायवाद और धर्मनिरपेक्षता पर नेहरू की विचारधारा एवं प्रतिक्रिया ने ही आधुनिक ‘सेक्यूलर’ भारत की नींव को मजबूत किया। विवेचना करें।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यूरोपीय संघ से ब्रिटेन का बाहर निकलना (Brexit) ब्रिटेन के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण फैसला है जो न केवल ब्रिटेन, बल्कि अन्य अर्थव्यवस्थाओं को भी प्रभावित करेगा। ब्रेक्सिट के कारणों का उल्लेख करते हुए इसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
आप एक बेहद ईमानदार तथा सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि आपके छोटे भाई को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। उसे खून की सख्त ज़रूरत है लेकिन उसका ब्लड ग्रुप ‘ओ निगेटिव’ (O-) है जो बहुत दुर्लभ होने के कारण अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं है। संयोग से आपका ब्लड ग्रुप ही ‘ओ निगेटिव’ है। चूँकि अत्यधिक आपातकालीन स्थिति है, ऐसे में आप पास से गुजर रहे एक पड़ोसी की मोटरसाइकिल लेते हैं और उसे तेज़ गति से चलाते हुए अस्पताल पहुँचने की कोशिश करते हैं इस ज़ल्दबाजी में आप बिना हेल्मेट पहने ही मोटरसाइकिल चला रहे होते हैं और आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी घर पर ही रह जाता है। रास्ते में चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल आपको रोक लेता है। तेज़ गति से मोटरसाकिल चलाने, हेल्मेट न पहनने तथा ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण वह आपकी मोटरसाइकिल एक तरफ खड़ी करवाकर आपका चालान बनाने लगता है। आप उसे पूरी घटना बताकर विनती करते हैं कि यह सब जल्दबाजी में हुआ है और स्थिति गंभीर है इसलिये वह आपको जाने दे। परंतु, कांस्टेबल आपके तर्कों से सहमत नहीं होता। आपको मालूम है कि आप गलती पर हैं। कांस्टेबल ने यह भी कह दिया कि अब वह बिना हेल्मेट आपको मोटरसाइकिल लेकर आगे जान नहीं देगा। परंतु कांस्टेबल की बातों से आपको लगता है कि यदि इसे रिश्वत दे दी जाती तो वह आपको जाने देगा। इसी दौरान अस्पताल से दोबार फोन आ जाता है कि आप जल्दी पहुँचें आपके भाई की स्थिति जटिल होती जा रही है। ऐसी स्थिति में आप क्या कदम उठाएंगे?
18 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वित्त विधेयक, 2017 द्वारा प्रस्तावित संशोधनों में एक महत्त्वपूर्ण संशोधन भारत में न्यायाधिकरणों (Tribunals) का पुनर्गठन करना है। न्यायाधिकरणों के पुनर्गठन की आवश्यकता क्यों है और इससे क्या प्रभाव पड़ेगा?
18 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘वैश्विक प्रसन्नता रिपोर्ट, 2017’ के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए बताएँ कि भारत इस रिपोर्ट की वैश्विक प्रसन्नता सूची में इतना पिछड़ा हुआ क्यों है?
18 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पोर्ट्समाउथ की संधि (Treaty of Portsmouth) ने जापान को तो एक बड़ी साम्राज्यवादी ताकत के रूप में पहचान दिलाई ही, चीन की राजनीति में भी नये युग के बीज बोये। चर्चा कीजिये।
18 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘अनुपालन’ से आपका क्या अभिप्राय है? अनुपालन की विविध प्रविधियों की चर्चा करें।
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संसद द्वारा पारित 'HIV विधेयक, 2017' के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए भारत में HIV कानून की प्रासंगिकता बताएँ।
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘किसानों की ऋण माफी जैसे लोकलुभावन फैसले भविष्य में आर्थिक जोख़िम पैदा करेगें।" इस कथन का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि कृषि को एक लाभप्रद पेशा बनाने के लिये क्या किया जाना चाहिये?
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्रिटिश भारत में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के संबंध में हुए ‘आंग्ल-प्राच्य विवाद’ की चर्चा करें एवं बताएँ कि इस विवाद के समाधान के पश्चात् भारतीय शिक्षा के विकास की स्थिति क्या रही?
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एन. के. सिंह की अध्यक्षता में गठित FRBM पैनल की सिफारिशों का उल्लेख करें एवं यह भी बताएँ कि मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इन सिफारिशों से असहमति क्यों दिखाई है?
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्य न्यायालय का ‘इंटरनेट तक पहुँच का अधिकार बनाम PCPNDT एक्ट की धारा 22’ के संबंध में क्या मत है? स्पष्ट करें। साथ ही यह भी बताएँ कि वर्तमान में इंटरनेट के माध्यम से लिंग चयन के लिये किये जाने वाले विज्ञापनों की रोकथाम के क्या प्रयास किये जा रहे हैं?
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में प्रचलित पुरानी भू-राजस्व व्यवस्था को बदलकर नए प्रकार के भू-राजस्व बंदोबस्त कायम करने की जरूरत क्यों पड़ी? कंपनी द्वारा अपनायी गई विभिन्न भू-धृति पद्धतियों (Land Tenure System) का संक्षेप में परिचय भी दें।
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कार्य संस्कृति किसी भी संगठन ही प्रगति या अवसान में सबसे महत्त्वपूर्ण कारक होती है। एक अच्छी कार्य संस्कृति की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इस विषय पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वित्त विधेयक 2017 के द्वारा आयकर अधिनियम, 1961 मेंकिए गए प्रमुख संशोधनों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि क्या इससे ‘कर आतंकवाद’ (Tax Terrorism) को बढ़ावा मिलेगा?
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘भारत का विभाजन एक अत्यन्त त्रासदीपूर्ण लेकिन अवश्यंभावी घटना थी जिसका बीजारोपण बहुत पहले हो चुका था। प्रारम्भ से ही कांग्रेस व गांधी द्वारा ऐसे गंभीर कदम नहीं उठाये गये थे जिससे संभावित विभाजन को रोका जा सकता।’’ इस कथन का परीक्षण करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के लिए बांग्लादेश की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए बांग्लादेश प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का महत्त्व स्पष्ट करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राजनीतिक दलों के वित्तपोषण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संघीय बजट 2017-18 में किए गए सुधारों की चर्चा करें एवं यह बताएँ कि अपने उद्देश्यों को पूरा करने में इन सुधारों की सफलता की क्या संभावनाएँ हैं?
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत द्वारा इस्पात आयात पर आरोपित न्यूनतम आयात शुल्क की युक्तियुक्तता की भारत-जापान इस्पात विवाद के संदर्भ में चर्चा करें।
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
थम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में प्रतिक्रियात्मक राजनीति के नये स्वरूप के रूप में शुरू हुआ होमरूल लीग आंदोलन 1919 तक आते-आते कमजोर व धीमा पड़ गया था। उन कारणों का उल्लेख कीजिये जिनके चलते इस आंदोलन का अवसान हुआ। साथ ही, उस आंदोलन की उपलब्धियों पर भी चर्चा कीजिये।
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास