दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    महासागरीय जल की लवणता को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं? विश्व में उच्च लवणता वाले क्षेत्रों का उल्लेख भी करें।

    31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    उत्तर :

    लवणता समुद्री जल का महत्त्वपूर्ण गुण है। प्रकृति में उपस्थित जल के सभी रूपों में न्यूनाधिक लवणता पाई जाती है। महासागरीय लवणता का परिकलन 1000 ग्राम समुद्री जल में घुले नमक(ग्राम में) की मात्रा के द्वारा किया जाता है। 

    महासागरीय जल की लवणता को प्रभावित करने वाले कारक –

    • महासागरों के सतही जल की लवणता मुख्यतः वाष्पीकरण की दर और वर्षण की मात्रा पर निर्भर करती है। 
    • तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्री सतह के जल की लवणता विभिन्न नदियों द्वारा बहाकर लाए गए ताज़े जल द्वारा प्रभावित होती है। 
    • ध्रुवीय क्षेत्रों में महासागरीय लवणता बर्फ के जमने और पिघलने की प्रक्रिया के अनुसार परिवर्तित होती रहती है।
    • महासागरीय जलराशि के पवनों द्वारा स्थानांतरण से भी विभिन्न क्षेत्रों के मध्य लवणता में अंतर पाया जाता है।
    • महासागरीय धाराएँ भी लवणता को परिवर्तित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 
    • महासागरीय लवणता, महासागरीय जल और उसके घनत्व के साथ अंतर्संबंधित होती है। जल के ताप या घनत्व में परिवर्तन जल की लवणता को प्रभावित करता है।

    मृत सागर, टर्की की वॉन झील और अमेरिका की ग्रेट साल्ट झील विश्व में उच्च लवणता वाले क्षेत्र हैं। महासागरीय जल की लवणता मछलियों और अन्य समुद्री संसाधनों के वितरण को प्रभावित करती है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow