डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
"ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड" (GLOF) से आप क्या समझते हैं? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
09 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
18वीं और 19वीं शताब्दी में यूरोप के औद्योगीकरण में योगदान देने वाले कारकों पर चर्चा कीजिये। इस अवधि के दौरान औद्योगीकरण ने यूरोपीय समाज को किस प्रकार प्रभावित किया? (250 शब्द)
09 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध
1. लोगों को विकास प्रक्रिया के केंद्र में रखने का नाम ही सुशासन है।
07 Oct, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. कम संसाधनों में संतुष्ट रह पाना ही, सबसे बड़ा धन है। -
आप एक सुदूर एवं पिछड़े ज़िले के ज़िलाधिकारी हैं। आप विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को लागू करके लोगों की जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपके द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं में से एक स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN) का निर्माण है जिसमें ज़िले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायतों को जोड़ना शामिल है। इससे सार्वजनिक सेवाओं का बेहतर संचार, समन्वय और वितरण संभव हो सकेगा। आपने इस नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीणों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान करने की भी योजना बनाई है।
हालाँकि, इस परियोजना को क्रियान्वित करने में आपको कई चुनौतियों और नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
स्थानीय विधायक आपके प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे लोगों पर उनका प्रभाव और नियंत्रण कम हो जाएगा। वह आप पर इस परियोजना को रोकने के साथ अपने वोट बैंक को लक्षित करने वाली किसी अन्य योजना के लिये धन का उपयोग करने का दबाव डाल रहे हैं।
जिन ठेकेदारों को केबल बिछाने और उपकरण स्थापित करने का टेंडर दिया गया है, वे भ्रष्ट और अक्षम माने जाते हैं। वे कार्य में देरी कर रहे थे और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। वे घटिया सामग्री का भी उपयोग कर रहे हैं तथा नेटवर्क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं।
कुछ ग्रामीण आपके प्रोजेक्ट के प्रति संदेहास्पद और प्रतिरोधी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनकी जासूसी करने और उनका निजी डेटा एकत्र करने की एक चाल है। वे अपने स्वास्थ्य और संस्कृति पर नेटवर्क के हानिकारक प्रभावों के बारे में अफवाहें और गलत सूचना फैला रहे हैं। वे नेटवर्क के बुनियादी ढाँचे में भी तोड़-फोड़ कर रहे हैं।
कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आपके प्रोजेक्ट के प्रति अनिच्छुक और उदासीन हैं क्योंकि उनके पास नेटवर्क का उपयोग करने के लिये कौशल और प्रेरणा की कमी है। वे उन प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं से बच रहे हैं जो आपने उन्हें नेटवर्क से परिचित कराने के लिये आयोजित किये हैं। वे अपने व्यक्तिगत और अवैध उद्देश्यों के लिये नेटवर्क का दुरुपयोग भी कर रहे हैं।
ज़िला कलेक्टर के रूप में आप इन चुनौतियों और दुविधाओं से कैसे निपटेंगे? इस संदर्भ में कौन से मूल्य और सिद्धांत आपके कार्यों और निर्णयों का मार्गदर्शन करेंगे? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता, लोक प्रशासन में नैतिक दुविधाओं और हितों के टकराव को हल करने में किस प्रकार सहायता कर सकती है? (150 शब्द)
05 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चरित्र एक पेड़ की तरह होता है और प्रतिष्ठा उसकी छाया की तरह होती है।" - अब्राहम लिंकन। नैतिक नेतृत्व में चरित्र के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विशेषकर पराली जलाने के संदर्भ में, वायु प्रदूषण के कारकों पर चर्चा कीजिये? इसके प्रभावों को कम करने हेतु कौन से उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
04 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए FDI में आई हालिया गिरावट के कारणों का विश्लेषण कीजिये। भारत में FDI बढ़ाने हेतु उपचारात्मक सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
04 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में कई राज्यों के राज्यपालों के आचरण पर सवाल उठाए गए हैं, जिससे उनके कार्यों के संवैधानिक औचित्य के संदर्भ में संदेह पैदा हो गया है। इस संबंध में भारत में राज्यपाल के पद की आवश्यकता का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
03 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उन प्रणालियों पर चर्चा कीजिये जिनके माध्यम से भारतीय संविधान द्वारा कार्यकारी, विधायी एवं न्यायिक शाखाओं के बीच शक्तियों के पृथक्करण की व्यवस्था की गई है। मूल्यांकन कीजिये कि यह पृथक्करण भारतीय संदर्भ में संसदीय संप्रभुता पर नियंत्रण के रूप में किस प्रकार कार्य करता है। (150 शब्द)
03 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
1. आगे बढ़ने का रहस्य, सफर की शुरुआत करना है।
30 Sep, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. हजारों मील की यात्रा, पहले कदम से शुरू होती है। -
रमेश एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय निगम में कर्मचारी है जो अपनी मेहनती कार्यनीति के लिये जाना जाता है। वह लगातार समय पर कार्यालय पहुँचता है, समय पर कार्य करता है और कभी-कभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधिक समय तक कार्य करता है।
रमेश के रिपोर्टिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत राजेश,विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता है जो पचास व्यक्तियों की टीम के लिये ज़िम्मेदार है। संगठन के अंदर उनकी प्रतिष्ठा एक ईमानदार और परिणाम-उन्मुख प्रबंधक के रूप में है जो दबाव में कार्य करने में उत्कृष्टता रखते हैं। एक दशक की अटूट सेवा के साथ, राजेश ने शीर्ष प्रबंधन में बढ़त हासिल की है, जिन्हें संकट या उच्च कार्यभार की अवधि के दौरान पसंदीदा व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। नतीजतन वह कंपनी में उच्च पद हेतु योग्य उम्मीदवार के रूप में हैं।
हालाँकि इस बीच कंपनी के समक्ष एक अप्रत्याशित चुनौती सामने आती है। कर्मचारियों के बीच प्रसारित एक फीडबैक फॉर्म में राजेश एवं रमेश से संबंधित काफी अधिक नकारात्मक टिप्पणियाँ प्राप्त होती हैं। इन समीक्षाओं में उन पर दुर्व्यवहार, कदाचार और यहाँ तक कि मानसिक शोषण के आरोप भी लगाए गए हैं। यह घटनाक्रम कंपनी के CEO (अंतिम निर्णयकर्ता) को राजेश की आसन्न पदोन्नति के संबंध में एक उलझन भरी स्थिति में डाल देता है।
(a) इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
29 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) उपर्युक्त स्थिति में कंपनी के CEO के लिये उपलब्ध विकल्पों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
(c) उपर्युक्त में से CEO के लिये सबसे उपयुक्त विकल्प कौन सा होगा और क्यों? -
आप इस उद्धरण से क्या समझते हैं: "किसी की निगरानी न होने पर भी, सत्यनिष्ठा जैसे मूल्य से सकारात्मक कार्य की प्रेरणा मिलती है।" - सी.एस. लुईस (150 शब्द)
28 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतरिक्ष अन्वेषण और इसके व्यावसायीकरण से संबंधित नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिये। खगोलीय पिंडों और अंतर-ग्रहीय जीवन पर इसके संभावित प्रभावों पर विचार करते हुए बताइये कि सरकारें एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन ज़िम्मेदार अंतरिक्ष गतिविधियों को किस प्रकार बढ़ावा दे सकते हैं? (150 शब्द)
28 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानव जीनोम परियोजना ने आनुवंशिक रोगों की हमारी समझ और इसके लक्षित उपचारों के विकास में किस प्रकार योगदान दिया है? (150 शब्द)
27 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभप्रदता और स्थिरता को बढ़ावा देने के क्रम में कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की क्षमता का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
27 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संविधान की व्याख्या करने में और इसके उद्भव को निर्देशित करने में, विशेषकर ऐतिहासिक न्यायिक निर्णयों के संदर्भ में, प्रस्तावना की क्या भूमिका है? (150 शब्द)
26 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारतीय संविधान का निर्माण इस आधार पर नहीं हुआ था कि लोग कैसे हैं बल्कि इस आधार पर हुआ था कि उन्हें कैसा होना चाहिये"। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
26 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्ष 1857 का विद्रोह किस प्रकार से भारत में शासन परिवर्तन का निर्णायक मोड़ था? इस विद्रोह के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
25 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्वतंत्रता पश्चात भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. विश्व स्तर पर महिलाएँ, अप्रयुक्त प्रतिभा के सबसे बड़े समूह के रूप में हैं।
23 Sep, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. न्याय परायणता, शांति और सुशासन की आधारशिला है। -
लंबे समय से सूखे के कारण राज्य गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। इसके साथ ही भू-जल स्तर में भारी गिरावट आई है तथा कई कुएँ और बोरवेल सूख गए हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिये संघर्ष कर रहे हैं और लोग जल की व्यापक कमी का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति के कारण प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक विरोध प्रदर्शन और अशांति फैल गई है। मुख्यमंत्री को चिंता है कि इससे आगामी चुनावों में पार्टी नकारात्मक रूप से प्रभावित होगी। हालाँकि राज्य के पास बाँधों, नहरों या पाइपलाइनों के निर्माण के रूप में किसी भी दीर्घकालिक उपाय को लागू करने के लिये धन का अभाव है। इस संदर्भ में एकमात्र विकल्प, टैंकरों एवं ट्रेनों के माध्यम से जल की आपूर्ति करके अस्थायी राहत प्रदान करना है लेकिन इसके लिये बहुत अधिक समन्वय और लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ बड़ी मात्रा में धन की आवश्यकता है। राज्य इसे केवल अन्य विकास योजनाओं के लिये आवंटित धन के उपयोग या केंद्र सरकार तथा बाहरी एजेंसियों से उधार लेकर ही वहन कर सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव रमेश कुमार को इस संकट के समाधान हेतु उपाय खोजने को कहा है।
स्वयं की मुख्य सचिव के रूप में कल्पना करते हुए इस संदर्भ में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि इस मामले में आपकी प्रतिक्रिया क्या रहेगी?
22 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
ऐसा माना जाता है कि सरकारी गोपनीयता अधिनियम सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में बाधा है। क्या आप इस दृष्टिकोण से सहमत हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक नेतृत्त्व सुशासन की आधारशिला है, क्योंकि यह सार्वजनिक विश्वास को प्रेरित करता है और सरकारी संस्थानों के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता को बढ़ावा देता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटलीकरण की स्थिति क्या है? इस संबंध में आने वाली समस्याओं का परीक्षण कीजिये और सुधार के लिये सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र, विशेषकर एमएसएमई की बढ़ी हुई हिस्सेदारी तीव्र आर्थिक विकास के लिये आवश्यक है। इस संबंध में सरकार की वर्तमान नीतियों पर टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
''संवैधानिक रूप से न्यायिक स्वतंत्रता की गारंटी लोकतंत्र की एक पूर्व शर्त है।'' टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के हकदार कौन हैं? निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रतिपादन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की भूमिका का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. लोक कलाओं के विभिन्न कला रूपों के माध्यम से संस्कृति की विविधता और प्रकृति के सामंजस्य को किस प्रकार प्रतिबिंबित किया जाता है? व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
18 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वीर सावरकर और महात्मा गांधी के राजनीतिक एवं वैचारिक दृष्टिकोण के बीच समानताओं और अंतरों पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
18 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास





