डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
फियाॅर्ड कैसे बनते हैं? वे दुनिया के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण क्यों करते हैं?
20 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आज विश्व ताज़े जल के संसाधनों की उपलब्धता और पहुँच के संकट से क्यों जूझ रहा है?
20 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. सभी भटकने वाले गुम नहीं होते।
18 Nov, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. रचनात्मकता की प्रेरणा लौकिकता में चमत्कार ढूँढने के प्रयास से उपजती है। -
उत्तरकाशी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर सुदूर पहाड़ी बस्ती में 20 जुलाई, 2023 की मध्यरात्रि में एक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन मूसलाधार बारिश के कारण हुआ और नतीजतन जान-माल की हानि बड़े पैमाने पर हुई। आप उस क्षेत्र के ज़िला मजिस्ट्रेट होने के नाते डॉक्टरों के दल, एन.जी.ओ., मीडिया और पुलिस के साथ बहुत से सहायक स्टाफ को लेकर घटनास्थल पर बचाव अभियान के लिये तुरंत पहुँचे।
एक आदमी अपनी गर्भवती पत्नी की अत्यावश्यक चिकित्सा सहायता के लिये आपके पास भागता हुआ आया, जो प्रसव में है और उन्हें रक्तस्राव हो रहा है। आपने अपने चिकित्सक दल को उसकी पत्नी की जाँच करने का निर्देश दिया। उन्होंने वापस आकर आपको बताया कि उस महिला को तुरंत खून चढ़ाने की आवश्यकता है। पूछताछ करने पर आपको पता चला कि कुछ रक्त संग्रह बैग और रक्त समूह परीक्षण किट एम्बुलेंस में आपकी टीम के पास मौजूद हैं। आपकी टीम के कुछ सदस्य स्वेच्छा से अपना रक्तदान करने के लिये पहले से ही तैयार हैं।
एम्स से स्नातक चिकित्सक होने के नाते आप जानते हैं कि खून चढ़ाने के लिये मान्यता-प्राप्त ब्लड बैंक से ही रक्त के इंतजाम की आवश्यकता है। आपकी टीम के सदस्य इस मुद्दे पर बँटे हुए हैं, कुछ खून चढ़ाने के हक में हैं, जबकि कुछ इसके विरोध में हैं। यदि उन्हें खून चढ़ाने के लिये दंडित नहीं किया जाएगा तो टीम में शामिल डॉक्टर प्रसव कराने के लिये तैयार हैं। अब आप दुविधा में हैं। आपका पेशेवर प्रशिक्षण मानवता और लोगों का जीवन बचाने को प्राथमिकता देने पर ज़ोर देता है।
(a) इस मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
17 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) क्षेत्र के ज़िला मजिस्ट्रेट होने के नाते आपके पास उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन कीजिये। -
उपयुक्त उदाहरण सहित कार्य परिवेश के संदर्भ में, 'ज़बरदस्ती' और 'अनुचित प्रभाव' में अंतर स्पष्ट कीजिये।
16 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"भ्रष्टाचार समाज में बुनियादी मूल्यों की असफलता की अभिव्यक्ति है।" आपके विचार में समाज में बुनियादी मूल्यों के उत्थान के लिये क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं?
16 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) की अवधारणा का परिचय दीजिये। ए.आई. क्लिनिकल निदान में कैसे मदद करता है? क्या आप स्वास्थ्य सेवा में ए.आई. के उपयोग में व्यक्ति की निजता को कोई खतरा महसूस करते हैं? (150 शब्द, यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा 2023)
15 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
उन विभिन्न तरीकों पर चर्चा कीजिये जिनसे सूक्ष्मजीवी इस समय में हो रही ईंधन की कमी से पार पाने में मदद कर सकते हैं। (150 शब्द, यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा 2023)
15 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
विधायी कार्यों के संचालन में व्यवस्था एवं निष्पक्षता बनाए रखने में और सर्वोत्तम लोकतांत्रिक परंपराओं को सुगम बनाने में राज्य विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों की भूमिका की विवेचना कीजिये। (10)
14 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मानव संसाधन विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाना भारत की विकास प्रक्रिया का एक कठोर पक्ष रहा है। ऐसे उपाय सुझाइए जो इस अपर्याप्तता को दूर कर सकें।
14 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विश्व के विभिन्न देशों में रेलवे के आगमन से होने वाले सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर कीजिये। (150 शब्द, यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा 2023)
13 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उष्णकटिबंधीय देशों में खाद्य सुरक्षा पर जलवायु परिवर्तन के परिणामों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द, यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा 2023)
13 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. सोचना एक खेल की तरह है, यह तब तक शुरू नहीं होता जब तक सामने वाली टीम न हो।
11 Nov, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. दूरदर्शी निर्णय अंतर्ज्ञान और तर्क के अंतर्संबंध पर होता है। -
कई मामलों में आप एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कार्यवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। एक दिन आपकी एक नजदीकी सहकर्मी ने आपको बताया कि उसके पिताजी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें बचाने के लिये तुरन्त ऑपेरशन की जरूरत है। उसने आपको यह भी बताया कि उसके पास कोई बीमा नहीं है और ऑपेरशन की लागत 10 लाख होगी। आप यह भी जानते हैं कि उनके पति नहीं रहे और वह निम्न-मध्यम-वर्ग परिवार से है। आप उसके हालात से सहानुभूति रखते हैं। हालाँकि सहानुभूति के अलावा आपके पास रकम देने के लिये संसाधन नहीं हैं।
कुछ सप्ताह बाद, आप उसके पिताजी की कुशलता के बारे में पूछते हैं और वह आपको उनके ऑपरेशन की सफलता के बारे में सूचित करती है कि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। फिर उसने आपको गुप्त रूप से बताया कि बैंक मैनेजर इतने दयालु थे कि उन्होंने 10 लाख किसी के निष्क्रिय खाते से ऑपरेशन के लिये जारी कर दिए, इस वायदे के साथ कि यह गोपनीय होना चाहिये और जल्द-से-जल्द चुकाया जाए। उसने पहले ही रकम चुकाना शुरू कर दिया है और जब तक पूरी रकम चुकता नहीं हो जाती तब तक वह रकम भरती रहेगी।
A. इसमें कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
10 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
B. नैतिकता के नजरिये से बैंक मैनेजर के व्यवहार का मूल्यांकन कीजिये।
C. इस हालात में आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? -
'संसाधन के अभाव से ग्रस्त’ राष्ट्रों की मदद के लिये ‘अंतर्राष्ट्रीय सहायता’ एक स्वीकृत व्यवस्था है। 'समसामयिक अंतर्राष्ट्रीय सहायता में नैतिकता' पर टिप्पणी कीजिये। अपने उत्तर को उचित उदाहरणों द्वारा पुष्ट कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
09 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में कॉर्पोरेट प्रशासन के संदर्भ में "नैतिक ईमानदारी" और "पेशेवर दक्षता" से आप क्या समझते हैं? उपयुक्त उदहारण देकर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
09 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कृषि उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन में ई- तकनीक किसानों की किस प्रकार मदद कर सकती है? इसे समझाइए। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
08 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में भूमि सुधार के उद्देश्य एवं उपाय बताइए। आर्थिक मानदंडों के अंतर्गत, भूमि जोत पर भूमि सीमा नीति को कैसे एक प्रभावी सुधार माना जा सकता है, विवेचना कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
08 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संसदीय संप्रभुता के प्रति ब्रिटिश और भारतीय दृष्टिकोणों की तुलना करें और अंतर बताएँ। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
07 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
'भारत में राज्य शहरी स्थानीय निकायों को कार्यात्मक एवं वित्तीय दोनों ही रूप से सशक्त बनाने के प्रति अनिच्छुक प्रतीत होते हैं।'' टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
07 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
06 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था? (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
06 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. विज्ञान के अभाव में मानवता कमज़ोर है तथा मानवता के अभाव में विज्ञान घातक है।
04 Nov, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. हमारे ग्रह के लिये सबसे बड़ा खतरा यह हैं कि कोई आएगा और इसे बचाएगा। -
आप मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। आपको हाल ही में पता चलता है कि आपके एक अधीनस्थ ने एक वर्चुअल क्रिकेट टीम बनाकर एक फैंटेसी स्पोर्ट्स एप पर 2 करोड़ रुपए जीते हैं। उसने आपसे अनुमति लिये बिना (वर्दी पहनकर) मीडिया में साक्षात्कार भी दिया है और रातोंरात एक सेलिब्रिटी बन गया है। हालाँकि, आप यह भी जानते हैं कि ऐसे गेम खेलना कई लोगों द्वारा अनैतिक एवं सामाजिक रूप से अस्वीकार्य माना जाता है, तथा ऐसे एप की वैधता और नैतिकता के बारे में पहले से ही बहस चल रही है। आपको चिंता है कि उसके कृत्य से पुलिस बल की छवि एवं प्रतिष्ठा खराब हो सकती है, जो अन्य अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिये भी एक बुरा उदाहरण बन सकता है।
(a) इस मामले से संबंधित नैतिक मुद्दे कौन-से हैं?
(b) उसके वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आप कौन से संभावित कदम उठा सकते हैं?
(c) प्रत्येक कार्यवाही से जुड़े लाभ और हानि क्या हैं?
(d) आप कार्रवाई का कौन सा तरीका चुनेंगे और क्यों?
03 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सार्वजनिक क्षेत्र में अनुकंपा नियुक्तियों में शामिल नैतिक मुद्दे क्या हैं? वे सिविल सेवा की दक्षता और जवाबदेहिता को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संज्ञानात्मक विसंगति क्या है और यह नैतिक निर्णय लेने को कैसे प्रभावित करती है? आप संज्ञानात्मक विसंगति को कैसे दूर कर सकते हैं और अपने नैतिक मूल्यों के अनुसार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में मेथनॉल आधारित अर्थव्यवस्था के संभावित लाभों और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। देश में ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिये मेथनॉल अर्थव्यवस्था के सफल कार्यान्वयन हेतु किन प्रमुख कारकों पर विचार करने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
01 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के संदर्भ में शीतकालीन धुँध (स्मॉग) की उत्पत्ति और विशेषताओं की व्याख्या कीजिये। भारतीय महानगरीय क्षेत्रों में शीतकालीन धुँध को कम और नियंत्रित करने के लिये आप क्या रणनीतियाँ सुझाएंगे? (250 शब्द)
01 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
संयुक्त राष्ट्र (UN) की उसके सराहनीय कार्यों के बावजूद विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विफलता के लिये अक्सर आलोचना की जाती है। इसके सामने आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा 21वीं सदी में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका एवं प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिये कुछ सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
31 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संसदीय समितियाँ भारतीय लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, जबकि उन्हें अपने कामकाज में कई चुनौतियों और सीमाओं का सामना करना पड़ता है। भारतीय संसदीय समितियों की भूमिका और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था





