डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
‘नाटो का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण और एक मज़बूत अमेरिका-यूरोप रणनीतिक साझेदारी भारत के लिये अच्छा काम करती है।’ इस कथन के बारे में आपकी क्या राय है? अपने उत्तर के समर्थन में कारण और उदाहरण दीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
02 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
1960 के दशक में शुद्ध खाद्य आयातक से भारत विश्व में एक शुद्ध खाद्य निर्यातक के रूप में उभरा। कारण दीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
01 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और/या हाशिये पर ले जाता है? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
01 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
1. नकारात्मक प्रतिक्रिया हमें कमतर या बेहतर बना सकती है।
30 Dec, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. यदि आप वही करते हैं जो आप हमेशा से करते आए हैं, तो आपको वही प्राप्त होगा जो आपको हमेशा से प्राप्त होता आया है। -
आप भारत के एक सुदूर ज़िले में ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में तैनात हैं। यह ज़िला अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति एवं विविध प्राकृतिक सुंदरता के लिये जाना जाता है। हालाँकि यह क्षेत्र गरीबी, सीमित स्वास्थ्य देखभाल एवं शिक्षा सुविधाओं सहित वनों की अवैध कटाई जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।
एक बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी (MNC) इस ज़िले में एक अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव के साथ आपके पास आती है। बहुराष्ट्रीय कंपनी का दावा है कि अनुसंधान केंद्र से ज़िले में आर्थिक विकास, रोज़गार के अवसर के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिये MNC आपको व्यक्तिगत प्रोत्साहन के रूप में मोटी रकम देने का प्रस्ताव रखती है।
हालाँकि आप जानते हैं कि इस अनुसंधान केंद्र का पर्यावरण, आदिवासी संस्कृति एवं स्थानीय लोगों के अधिकारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस बहुराष्ट्रीय कंपनी का प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, मानवाधिकारों के उल्लंघन एवं जंतुओं तथा मनुष्यों पर अवैध प्रयोग करने जैसी अनैतिक प्रथाओं का इतिहास रहा है। आपको यह भी संदेह है कि इस अनुसंधान केंद्र के पीछे इस बहुराष्ट्रीय कंपनी का कोई निहित एजेंडा है।
DM के रूप में आपको यह तय करना होगा कि प्रस्ताव को स्वीकार करना है या अस्वीकार करना है।
A. इस मामले में क्या नैतिक दुविधाएँ शामिल हैं? आप उनका समाधान किस प्रकार करेंगे?
29 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
B. आपके निर्णय के आप पर, संबंधित ज़िले एवं बहुराष्ट्रीय कंपनी पर क्या संभावित परिणाम होंगे? अपने उत्तर को उपयुक्त तर्कों एवं उदाहरणों से स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द) -
मनोवैज्ञानिक अहंकारवाद और नैतिक अहंकारवाद के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। मनोवैज्ञानिक अहंकारवाद किस प्रकार से नैतिक अहंकारवाद के समक्ष चुनौती उत्पन्न करता है? (150 शब्द)
28 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान हेतु राजनयिक, भावनात्मक बुद्धिमत्ता का लाभ किस प्रकार उठा सकते हैं? (150 शब्द)
28 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) ने वैश्विक समुद्र जलस्तर में 2100 ईस्वी तक लगभग एक मीटर की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और दूसरे देशों पर इसका क्या प्रभाव होगा? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
27 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम पर टिप्पणी कीजिये और रामसर स्थलों में शामिल अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की भारत की कुछ आर्द्रभूमियों के नाम लिखिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
27 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"वंचितों के विकास और कल्याण की योजनाएँ अपनी प्रकृति से ही दृष्टिकोण में भेदभाव करने वाली होती हैं।" क्या आप सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष के कारण दीजिये। (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
26 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधनों की आपूर्ति में वृद्धि में कौशल विकास कार्यक्रमों ने सफलता अर्जित की है। इस कथन के संदर्भ में शिक्षा, कौशल और रोज़गार के मध्य संयोजन का का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
26 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
25 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिये उत्तरदायी कारकों को पहचानिये और उनकी विवेचना कीजिये। भारत के वर्षा-वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
25 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेता है वह सबसे शक्तिशाली योद्धा है।
23 Dec, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. अच्छे लोगों को ज़िम्मेदारी से कार्य करने हेतु कानूनों की आवश्यकता नहीं होती है जबकि बुरे लोग कानूनों से बचने का रास्ता खोज लेते हैं। -
Q. एक आईएएस अधिकारी श्री शर्मा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह सरोगेसी पर एक नीतिगत मसौदा तैयार करने के लिये ज़िम्मेदार हैं, जिसका उद्देश्य सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (ART) को विनियमित करने तथा सरोगेट माताओं, इच्छित माता-पिता एवं सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए बच्चों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना है।
श्री शर्मा का विवाह श्रीमती शर्मा से हुआ है, जो एक सफल अधिवक्ता होने के साथ एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म में भागीदार हैं। वे पिछले 10 साल से बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से वह असफल रहे हैं। उन्होंने बच्चा गोद लेने के विकल्प पर भी विचार किया है, लेकिन इस प्रक्रिया में उन्हें कई बाधाओं और विलंब का सामना करना पड़ा है।
एक दिन श्रीमती शर्मा ने श्री शर्मा को सूचित किया कि उन्हें एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक सरोगेट माँ मिल गई है, जो उचित राशि के बदले उनके बच्चे को जन्म देने के लिये तैयार है। वह यह भी बताती हैं कि उन्होंने अपनी कानूनी फर्म से परामर्श किया है तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे सरोगेसी हेतु कानूनी औपचारिकताओं एवं कागजी कार्रवाई को पूरा कर सकते हैं। वह श्री शर्मा से इस विकल्प पर सहमत होने का आग्रह करती हैं क्योंकि बच्चा पैदा करने का यह उनका आखिरी मौका है। हालाँकि वर्तमान कानून व्यावसायिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाने के साथ केवल योग्य युग्लों को परोपकारी सरोगेसी की अनुमति देता है।
इस मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
इस मामले में श्री शर्मा के पास कौन से संभावित विकल्प उपलब्ध हैं?
ऐसे में शर्मा जी को क्या करना चाहिये? अपने उत्तर के पक्ष में उपयुक्त तर्क दीजिये। (250 शब्द)
22 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक पूंजी की व्याख्या कीजिये। यह सुशासन में वृद्धि कैसे करती है? (150 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
21 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"अधिकतम लोगों का अधिकतम कल्याण" मात्रात्मक उपयोगितावाद का एक मूलभूत सिद्धांत है। सार्वजनिक नीति निर्माण में व्यक्तिगत अधिकारों पर मात्रात्मक परिणामों को प्राथमिकता देने के नैतिक निहितार्थों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रहा है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने में इलेक्ट्रिक वाहन कैसे योगदान करते हैं और पारंपरिक दहन इंजन वाहनों की तुलना में वे क्या प्रमुख लाभ प्रदान करते हैं? (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
20 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन का मुख्य कार्य क्या है जिसे इसके पहले के मिशन में हासिल नहीं किया जा सका? जिन देशों ने इस कार्य को हासिल कर लिया है उनकी सूची दीजिये। प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान की उपप्रणालियों को प्रस्तुत कीजिये और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के ‘आभासी प्रक्षेपण नियंत्रण केंद्र’ की उस भूमिका का वर्णन कीजिये जिसने श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण में योगदान दिया है। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
20 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
101वें संविधान संशोधन अधिनियम का महत्त्व समझाइये। यह किस सीमा तक संघवाद की समावेशी भावना को दर्शाता है? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
19 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संसदीय समिति प्रणाली की संरचना को समझाइये। भारतीय संसद के संस्थानीकरण में वित्तीय समितियों ने कहाँ तक मदद की? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
19 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की लंबी तटरेखीय संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिये और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरे की तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
18 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
18 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. श्रेष्ठता की भावना, कल्याण की दुश्मन है।
2. जीवन के तूफानों से गुजरना, शांत मन द्वारा निर्देशित होता है।
16 Dec, 2023 निबंध लेखन निबंध -
सरकार के एक मंत्रालय में आप ज़िम्मेदार पद पर हैं। एक दिन सुबह आपके 11 साल के बेटे के स्कूल से फोन आया कि आपको प्रिंसिपल से मिलने आना है। आप जब स्कूल गए तो आपने अपने बेटे को प्रिंसिपल के कार्यालय में देखा। प्रिंसिपल ने आपको सूचित किया कि जिस समय कक्षाएँ चल रही थीं, उस समय आपका बेटा मैदान में बेमतलब घूमता हुआ पाया गया था। कक्षा शिक्षक आपको बताते हैं कि आपका बेटा इधर अकेला पड़ गया है और कक्षा में सवालों का जवाब नहीं देता है, वह हाल ही में आयोजित फुटबॉल ट्रायल में भी अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रहा है। आप अपने बेटे को स्कूल से ले आते हैं और शाम को अपनी पत्नी के साथ बेटे के बदलते व्यवहार के कारणों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। बार-बार मनाने के बाद, आपके बेटे ने साझा किया कि कुछ बच्चे कक्षा में और छात्रों के व्हाट्सअप ग्रुप में उसे बौना, मूर्ख तथा मेंढक कहकर उसका मजाक उड़ा रहे थे। वह आपको कुछ बच्चों के नाम बताता है जो मुख्य दोषी हैं लेकिन आपसे मामले को शांत रहने देने की विनती करता है।
कुछ दिनों बाद एक खेल आयोजन के दौरान, जहाँ आप और आपकी पत्नी अपने बेटे को खेलते हुए देखने गए थे, आपके एक सहकर्मी का बेटा आपको एक वीडियो दिखाता है जिसमें छात्रों ने आपके बेटे का व्यंग्यचित्र बनाया है। इसके अलावा वह उन दोषी बच्चों की ओर इशारा करता है जो स्टैंड में बैठे थे। आप जान-बूझकर अपने बेटे के साथ उनके पास से गुज़रते हैं और घर लौटते हैं। अगले दिन, सोशल मीडिया पर आपको, आपके बेटे को तथा यहाँ तक कि आपकी पत्नी को भी बदनाम करने वाला एक वीडियो मिलता है, जिसमें कहा गया है कि आप खेल के मैदान पर बच्चों को शारीरिक रूप से परेशान करने में लगे हुए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपके मित्रों और सहकर्मियों ने पूरा विवरण जानने के लिये आपको फोन करना शुरू कर दिया। आपके एक जूनियर ने आपको एक जवाबी वीडियो बनाने की सलाह दी, जिसमें पृष्ठभूमि दी जाए तथा बताया जाए कि मैदान पर कुछ भी नहीं हुआ है। बदले में आपने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे आपने खेल आयोजन के दौरान बनाया था, जिसमें संभावित गड़बड़ी करने वालों की पहचान की गई थी, जो आपके बेटे की परेशानी के लिये ज़िम्मेदार थे। आपने यह भी बताया है कि मैदान में वास्तव में क्या हुआ था एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रतिकूल प्रभावों को सामने लाने का प्रयास किया है।
(a) उपर्युक्त केस स्टडी को आधार बनाकर सोशल मीडिया के उपयोग में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
(b) अपने परिवार के खिलाफ फर्जी प्रचार का मुकाबला करने के लिये तथ्यों को सामने रखने हेतु आपके द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग करने के लाभ और हानियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
15 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
गुरु नानक की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं? समकालीन दुनिया में उनकी प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
14 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सत्यनिष्ठा प्रभावी शासन प्रणाली और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये अनिवार्य है। विवेचना कीजिये। (150 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
14 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
खपत पैटर्न और विपणन दशाओं में परिवर्तन के संदर्भ में, भारत में फसल प्रारूप (क्रॉपिंग पैटर्न) में हुए परिवर्तनों की व्याख्या कीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
13 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कृषि क्षेत्र को दी जाने वाली प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सब्सिडी क्या हैं? विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) द्वारा उठाए गए कृषि सब्सिडी संबंधी मुद्दों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
13 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संघीय सरकार द्वारा 1990 के दशक के मध्य से अनुच्छेद 356 के उपयोग की कम आवृत्ति के लिये ज़िम्मेदार विधिक एवं राजनीतिक कारकों का विवरण प्रस्तुत कीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
12 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था





