डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
कार्स्ट स्थलाकृति के अंतर्गत निर्मित विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिये।
08 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नीति संहिता और आचार संहिता के बीच अंतर पर प्रकाश डालिये।
07 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। हालाँकि, भारतीय फार्मा क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। टिप्पणी करें।
06 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के संदर्भ में भारत की प्रमुख शर्तों पर चर्चा कीजिये।
05 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
“अज्ञेय ने ‘असाध्य वीणा’ कविता में अनेक मिथकों के माध्यम से अभीष्ट एवं सार्थक बिंबों का सृजन किया है।” अज्ञेय की काव्य-कला के सदंर्भ में विचार कीजिये।
04 Apr, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भयानक गहराई के बिना कोई सतह सुंदर नहीं लगती है।
03 Apr, 2021 निबंध लेखन -
‘ऊष्मा बजट’ क्या है और यह पृथ्वी के वातावरण में तापमान को किस प्रकार प्रभावित करता है?
02 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘संवैधानिक नैतिकता’ और इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये।
01 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्रीय बजट 2021 में बैंकों की स्थिति को बहाल करने के लिये एक राष्ट्रीय बैड बैंक की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है। बैंकिंग क्षेत्र के तनाव को कम करने के लिये प्रस्तावित इस उपाय की आलोचनात्मक विवेचना कीजिये।
31 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“बजट बनाने की प्रक्रिया तथा सार्वजनिक कार्यों की निगरानी में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के चलते बेहतर परिणामों के साथ-साथ लापरवाही तथा भ्रष्टाचार के मामलों में गिरावट देखने को मिलती है।” इस कथन के आलोक में सहभागी बजट की उपयोगिता पर चर्चा कीजिये।
30 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्रांति मानव जाति का एक अपरिहार्य अधिकार है। स्वतंत्रता सभी का एक जन्मजात अधिकार है।
27 Mar, 2021 निबंध लेखन -
राष्ट्र संघ की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ और उपलब्धियाँ क्या थीं? इसकी विफलता के कारणों को भी बताइये।
26 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘साम्यवादी विचारधारा के मूलभूत सिद्धांतों की चर्चा कीजिये।
25 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जलवायु परिवर्तन वार्ताओं और सामूहिक वैश्विक कार्रवाई के संदर्भ में विकसित और विकासशील दुनिया के मध्य व्याप्त मतभेदों पर चर्चा कीजिये।
24 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
देश के विकास हेतु जनसांख्यिकीय लाभांश का उपयोग करने के लिये ग्रामीण केंद्रित नीतियों की आवश्यकता होगी। विवेचना कीजिये।
23 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
औद्योगीकरण के पूंजीवादी और समाजवादी पैटर्न का विकास किस कारण से हुआ? विवेचना कीजिये।
22 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘जयशंकर प्रसाद के नाटकों के स्त्री पात्र सदैव श्रेष्ठ रहे हैं’, इस कथन के आलोक में ‘स्कंदगुप्त’ में स्त्री पात्र परिकल्पना की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
21 Mar, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
राष्ट्रीय संप्रभुता केवल आत्म-संप्रभुता के बाद ही प्राप्त की जा सकती है।
20 Mar, 2021 निबंध लेखन -
चुलबुल अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक मंत्री का करीबी सहयोगी है। वह अपनी गुंडागर्दी के लिये जाना जाता है। एक बार वह किसी मॉल में मार-पीट के दौरान एक दुकान के मालिक के बेटे को बुरी तरह पीटता है। आम तौर पर, ऐसे मामलों से चुलबुल अपने तरीके से बच निकलता था। लेकिन इस बार दुकान के मालिक ने सख्त रुख अपनाया और चुलबुल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामले को देखने वाला प्रभारी पुलिस अधिकारी नया है और कानून के अनुसार आगे बढ़ रहा है। उस पुलिस अधिकारी ने चुलबुल के खिलाफ मामले को रफा-दफा करने से इनकार कर दिया है। चुलबुल इस मामले में मंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करता है। लेकिन मंत्री उसे बताता है कि वह संबंधित पुलिस अधिकारी को स्थानांतरित कर देगा। इसके अलावा एक अफवाह है कि मंत्री के किसी करीबी रिश्तेदार को उस पुलिस कर्मी के प्रतिस्थापन के रूप में लाया जाएगा। कल्पना कीजिये कि आप वही पुलिस अधिकारी हैं जिसे स्थानांतरित किया जाना है। आप अपने सामने उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि आप इस मामले में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
19 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
बौद्ध धर्म और जैन धर्म के मूल सिद्धांतों के बीच समानताओं तथा असमानताओं पर चर्चा कीजिये।
18 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सद्गुण के सिद्धांत के विकास में प्लेटो के योगदान का वर्णन कीजिये।
17 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘महाभोज’ उपन्यास को क्या एक सशक्त राजनीतिक उपन्यास का दर्जा दिया जा सकता है? उपन्यास में चित्रित पात्रों के आधार पर समीक्षा कीजिये।
16 Mar, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
रणनीतिक और आर्थिक विकास के लिये भारत को क्वांटम कंप्यूटिंग के दोहन की आवश्यकता है। विवेचना कीजिये।
16 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
विज्ञान तथा अनुप्रयुक्त प्रौद्योगिकियों में महिलाओं का अधिक-से-अधिक समावेशन समाज की उन्नति के लिये महत्त्वपूर्ण है। चर्चा कीजिये।
15 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मानवीय अधिकार तथा वह आधार है जिस पर लोकतंत्र का निर्माण होता है।
13 Mar, 2021 निबंध लेखन -
‘श्रेणी भूकंप’ (Earthquake Swarms) पद की व्याख्या कीजिये। ये आफ्टरशॉक् और फोरशॉक् से किस प्रकार अलग हैं।
12 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सांस्कृतिक सापेक्षतावाद और इससे जुड़ी समस्याओं की व्याख्या कीजिये।
11 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जलवायु परिवर्तन, अति दोहन और नीतिगत उपायों ने संयुक्त रूप से भारत को जल-तनाव वाली अर्थव्यवस्था में रूपांतरित कर दिया है। चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय प्रवासी वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिये अपेक्षित रणनीतिक गति प्रदान कर सकते हैं। चर्चा कीजिये।
09 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के लिये पूर्वी घाट के घाट के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये। इस क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण हेतु कौन-से उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
08 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल


