डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है। यह अनिवार्य रूप से सहकर्मियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का दृष्टिकोण है।
06 Mar, 2021 निबंध लेखन -
पीएम आवास योजना के तहत सरकार ने शहरी गरीबों को किफायती आवास देने का वादा किया है। हालाँकि निरीक्षण के बाद यह पाया गया कि शहर में आवासीय भूखंडों की कमी है।
आपने ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में सरकार से इस योजना के तहत घरों के निर्माण के लिये कुछ खाली सार्वजनिक भूमि को मुक्त करने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संबंधित मंत्री ने सुझाव दिया है कि 20% मकान उनके विवेकाधीन कोटे से आवंटित किये जाने चाहिये। इस स्थिति में, आपके पास निम्नलिखित विकल्प हैं:1. केवल मंत्री के आदेश का पालन करें।
2. मंत्री को बताएँ कि प्रस्तावित विवेकाधीन आवंटन गंभीर विवाद को जन्म देगा।
3. मामले को विलंबित किया जाए।
4. निर्णय का हर तरह से विरोध करें।
इन विकल्पों का विश्लेषण कीजिये और बताइये मंत्री को क्या सलाह देंगे?
05 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के क्रम में आदर्श आचार संहिता एक उल्लेखनीय कदम रहा है। हालाँकि वर्तमान डिजिटल युग में इसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पणी कीजिये।
04 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने यह संभव बनाया कि लोग भारत में जातियों के बीच व्याप्त गहन असमानताओं को दूर करने के बारे में न केवल सोचें बल्कि इसकी शुरुआत भी करें। टिप्पणी कीजिये।
03 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैश्वीकरण विश्व के लिये वरदान है या अभिशाप, इस मुद्दे पर व्यापक रूप से चर्चा हुई है। इस संदर्भ में वैश्वीकरण की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न नैतिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
02 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाइड्रोजन को वैकल्पिक ईंधन के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, हालाँकि हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी के उपयोग में लाभ के साथ-साथ कई समस्याएँ भी संलग्न हैं। विवेचना कीजिये।
01 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
"मैं अनुभव करता हूँ कि यह ग्राम-प्रांतर मेरी वास्तविक भूमि है। मैं कहीं सूत्रों से इस भूमि से जुड़ा हूँ। उन सूत्रों में तुम हो, यह आकाश और ये मेघ हैं। यहाँ की हरियाली है, हरिणों के बच्चे हैं, पशुपाल हैं। यहाँ से जाकर मैं अपनी भूमि से उखड़ जाऊँगा।"
28 Feb, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
बिना आर्थिक समृद्धि के सामाजिक न्याय नहीं हो सकता, किंतु बिना सामाजिक न्याय के आर्थिक संवृद्धि निरर्थक है।
27 Feb, 2021 निबंध लेखन -
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, धारणीय विकास लक्ष्य- 4 (2030) के अनुरूप है। उसका ध्येय भारत में शिक्षा प्रणाली की पुनःसंरचना और पुनः स्थापना है। इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (UPSC GS-2 Mains 2020)
26 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कोविड-19 महामारी ने भारत में वर्ग असमानताओं एवं गरीबी को गति दे दी है। टिप्पणी कीजिये।
25 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में लैंगिक असमानता के लिये कौन-से मुख्य कारक उत्तरदायी हैं? इस संदर्भ में सावित्रीबाई फुले के योगदान की चर्चा कीजिये। (UPSC GS-4 Mains 2020)
24 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विज्ञान हमारे जीवन में गहराई तक कैसे गुथा हुआ है? विज्ञान-आधारित प्रौद्योगिकियों द्वारा कृषि में उत्पन्न हुए महत्त्वपूर्ण परिवर्तन क्या हैं? (UPSC GS-3 Mains 2020)
23 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
न्यायिक विधायन, भारतीय संविधान में परिकल्पित शक्ति पृथक्करण सिद्धांत का प्रतिपक्षी है। इस संदर्भ में कार्यपालक अधिकरणों को दिशा-निर्देश देने की प्रार्थना करने संबंधी, बड़ी संख्या में दायर होने वाली, लोकहित याचिकाओं का न्याय औचित्य सिद्ध कीजिये। (250 शब्द) (UPSC GS-2 Mains 2020)
22 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विचारपरक संकल्प स्वयं के शांतचित्त रहने का उत्प्रेरक है।
20 Feb, 2021 निबंध लेखन -
नगरीय अर्थतंत्र के सहायक श्रमिक बल के रूप में मूक रह कर सेवा प्रदान करते हुए, प्रवासी श्रमिक सदैव हमारे समाज के सामाजिक-आर्थिक हाशिये पर रहे हैं। महामारी ने उन्हें राष्ट्रीय केंद्र बिंदु पर ला दिया है।
देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से, प्रवासी श्रमिकों की एक बड़ी संख्या ने अपने रोज़गार स्थानों से अपने मूल गाँवों में लौटने का निर्णय लिया। आवागमन की अनुपलब्धता ने अपनी समस्याएँ खड़ी कर दीं। इसके अलावा अपने परिवारों की भुखमरी और असुविधा का डर भी उन्हें सता रहा था।
इनके चलते प्रवासी श्रमिकों ने अपने गाँवों को लौटने के लिये मजदूरी और आवागमन की सुविधाएँ मांगी। उनकी मानसिक व्यथा बहु कारणों से और भी बढ़ गई जैसे आजीविका का आकस्मिक नुक्सान, भोजन के अभाव की संभावना और समय पर घर नहीं पहुँच पाने से रवि की फसल की कटाई में मदद नहीं करने की असमर्थता। उनकी आशंकाएँ ऐसी खबरों से और भी बढ़ गईं जिनमें रास्ते में कुछ ज़िलों में रहने और खाने के अपर्याप्त प्रबंध के बारे में बताया गया था।
जब आपको अपने ज़िले के ज़िला आपदा मोचन बल की कार्यवाही का संचालन करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी तो इस परिस्थिति से आपने अनेक सबक हासिल किये। आपके मतानुसार सामयिक प्रवासी संकट में क्या नीतिपरक मुद्दे उभर कर आए? एक नीतिपरक सेवा प्रदाता राज्य से आप क्या समझते हैं? समान परिस्थितियों में प्रवासियों की पीड़ाओं को कम करने में सभी समाज क्या सहायता प्रदान कर सकता है? (250 शब्द)
19 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में लौह एवं इस्पात उद्योगों की कच्चे माल के स्रोत से दूर स्थिति का उदाहरणों सहित कारण बताइये। (150 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
18 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
विधि और नियम के बीच विभेदन कीजिये। इनके सूत्रीकरण में नीति शास्त्र की भूमिका का विवेचन कीजिये। (150 शब्द) (UPSC Mains GS-4 2020)
17 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों और इस खतरे से लड़ने के लिये आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द) (UPSC GS-3 Mains 2020)
16 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
आपके विचार में सहयोग, स्पर्द्धा एवं संघर्ष ने भारत में महासंघ को किस सीमा तक आकार दिया है? अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिये कुछ हालिया उदाहरण उद्धृत कीजिये। (UPSC GS-2 Mains 2020)
15 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जहाज़ अपने चारों तरफ के पानी की वज़ह से नहीं डूबा करते, जहाज़ पानी के अंदर समा जाने की वज़ह से डूबते हैं। (UPSC Mains 2020)
13 Feb, 2021 निबंध लेखन -
हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा? (150 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
12 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बुद्ध की कौन-सी शिक्षाएँ आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं और क्यों? विवेचना कीजिये।
11 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित जल शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? (150 शब्द) (UPSC GS-3 Mains 2020)
10 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उसका रचनात्मक-सौंदर्य प्रतिपादित कीजिये।
"अधिकार सुख कितना मादक और सारहीन है। अपने को नियामक और कर्ता समझने की बलवती स्पृहा उससे बेगार कराती है। उत्सवों में परिचारक और अस्त्रों में ढाल से भी अधिक लोलुप मनुष्य क्या अच्छे हैं?"
10 Feb, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारत में स्थानीय निकायों की सुदृढ़ता एवं संपोषिता ‘प्रकार्य, कार्यकर्त्ता व कोष' की अपनी रचनात्मक प्रावस्था से ‘प्रकार्यात्मकता’ की समकालिक अवस्था की ओर स्थानांतरित हुई है। हाल के समय प्रकार्यात्मकता की दृष्टि से स्थानीय निकायों के सामना की जा रही अहम् चुनौतियों को आलोकित कीजिये। (250 शब्द) (UPSC Mains 2020)
09 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में दशलक्षीय नगरों जिनमें हैदराबाद एवं पुणे जैसी स्मार्ट सिटीज़ भी सम्मिलित हैं, में व्यापक बाढ़ के कारण बताइये। स्थायी निराकरण के उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
08 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मौन कारक के रूप में प्रौद्योगिकी। (UPSC Mains 2020)
06 Feb, 2021 निबंध लेखन -
रामपुरा, एक सुदूर जनजाति बहुल ज़िला, अत्यधिक पिछड़ेपन और दयनीय निर्धनता से ग्रसित है। कृषि स्थानीय आबादी की आजीविका का प्रमुख साधन है लेकिन बहुत छोटे भूस्वामित्व के कारण यह मुख्यतया निर्वाह-खेती तक सीमित है। औद्योगिक या खनन गतिविधियाँ यहाँ नगण्य हैं। यहाँ तक कि लक्ष्यित कल्याणकारी कार्यक्रमों से भी जनजाति आबादी को अपर्याप्त लाभ हुआ है। इस प्रतिबंधित परिदृश्य में, पारिवारिक आय के अनुपूरण हेतु युवाओं को समीप स्थित राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। अवयस्क लड़कियों की व्यथा यह है कि श्रमिक ठेकेदार उनके माता-पिता को बहला-फुसला कर उन्हें एक नजदीक राज्य में बी.टी. कपास फार्मों में काम करने भेज देते हैं। इन अवयस्क लड़कियों की कोमल अंगुलियाँ कपास चुनने के लिये अधिक उपयुक्त होती हैं। इन फार्मों में रहने और काम करने की अपर्याप्त स्थितियों के कारण अवयस्क लड़कियों के लिये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा हो गई हैं। मूल निवास और कपास फार्मों के ज़िलों में स्वयंसेवी संगठन भी निष्प्रभावी लगते हैं और उन्होंने क्षेत्र के बालश्रम और विकास की दोहरी समस्याओं हेतु कोई ठोस प्रयास नहीं किये हैं।
आप को रामपुरा का ज़िला कलेक्टर नियुक्त किया जाता है। यहाँ निहित नीतिपरक मुद्दों की पहचान कीजिये। अपने जिले के संपूर्ण आर्थिक परिदृश्य को सुधारने और अवयस्क लड़कियों की स्थितियों में सुधार लाने के लिये आप क्या विशिष्ट कदम उठाएँगे। (250 शब्द)
05 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
निम्नलिखित पद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिये:
a. "चेतना का सुंदर इतिहास अखिल मानव भावों का सत्य;
विश्व के हृदय पटल पर दिव्य अक्षरों से अंकित हो नित्य
विधाता की कल्याणी सृष्टि सफल हो इस भूतल पर पूर्ण;
पटें सागर, बिखरे ग्रह-पुंज और ज्वालामुखी हों चूर्ण।b. शत घूर्णावर्त, तरंग – भंग उठते पहाड़,
05 Feb, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य
जल राशि – राशि जल पर चढ़ता खाता पहाड़,
तोड़ता बंध – प्रतिसंघ धरा, हो स्फीत - वक्ष
दिग्विजय – अर्थ प्रतिपल समर्थ बढ़ता समक्ष। -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence- EI) के मुख्य घटक क्या हैं? क्या उन्हें सीखा जा सकता है? विवेचना कीजिये।
04 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न


