डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4789
-
यह कहना कहाँ तक तर्क संगत होगा कि वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नए धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया था?
30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
डेटा के स्थानीयकरण से आप क्या समझते हैं। डेटा स्थानीयकरण से संबंधित चुनौतियों की चर्चा करें।
30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
स्वतंत्र भारत में भाषा संबंधी एक ऐसे प्रारूप को तैयार किया गया जिसमें अनेक भाषाओं को एक भाषा में मिलाकर अन्य भाषाओं को दबाने की कोशिश नहीं की गई। चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘स्वयं सहायता समूहों ने न सिर्फ ग्रामीण भारत के विकास में अपितु महिला सशक्तीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के अंतर्गत मेगा फूड पार्क स्कीम की शुरुआत की है, मेगा फूड पार्क योजना के महत्त्व को दर्शाते हुए इसकी चुनौतियों की चर्चा करें।
28 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में विदेश मंत्रालय द्वारा नई एवं उभरती हुई सामरिक प्रौद्योगिकियों (NEST) हेतु नए प्रभाग की घोषणा की है। NEST के उद्देश्यों क्या है? भारत के समक्ष इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
27 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
थार्मोहैलाइन चक्र से आप क्या समझते हैं? यह जलवायु परिवर्तन को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है?
27 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विज्ञान मस्तिष्क है और धर्म हृदय।
26 Apr, 2020 निबंध लेखन -
मौर्योत्तर काल में साहित्य के विभिन्न रूपों का विकास हुआ, टिप्पणी करें।
25 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
NASSCOM तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भविष्य की कौशल आवश्यकताओं हेतु शुरू किये गए ‘फ्यूचर स्किल्स प्राइम’ कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार द्वारा कौशल विकास हेतु प्रारंभ किये गए कार्यक्रमों की चर्चा करें।
25 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रूस तथा चीन के मध्य बढ़ती सामरिक घनिष्ठता का भारत तथा रूस के संबंध किस प्रकार संभावित होंगे? चर्चा करें।
24 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नैतिक शासन से आप क्या समझते हैं? नैतिक शासन के मापदंड संबंधित बिंदुओं को रेखांकित करें।
24 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाइजेशन) का संक्षिप्त परिचय देते हुए, वर्तमान में नाटो के समक्ष आने वाली समस्याओं की चर्चा करें।
23 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘अर्थव्यवस्था की पूर्ण क्षमता का दोहन करने के लिये व्यक्तियों की वित्त तक पहुँच अति महत्त्वपूर्ण होती हैं’, इस संदर्भ में भारत की डिज़िटल वित्तीय अवसंरचना की चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदु सुझाएँ।
23 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मौर्योत्तरकालीन कला व संस्कृति के विकास में सामाजिक तथा धार्मिक कारकों के महत्त्व का मूल्यांकन करें।
22 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल ही में चर्चा में रहे सोलर रेडिएशन मैनेजमेंट से आप क्या समझते हैं, इसके संभावित नकारात्मक परिणामों पर चर्चा कीजिये।
22 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में नि:शुल्क विधिक सहायता संवैधानिक रूप में गारंटी प्राप्त एक अनिवार्य मूल अधिकार है। भारत में विधिक सहायता सेवा तक पहुँच में जाने वाली बाधाओं की चर्चा करते हुए, इनमें सुधार हेतु उपाय सुझाइये।
21 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सुख और दुख एक सिक्के के दो पहलू हैं, किंतु सभी मनुष्य ‘सुख’ की आकांक्षा करते हैं इसलिये दुख आने पर मनुष्य उदास और अपराधबोध से भर जाता है। टिप्पणी करें।
21 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में जल संकट की गंभीर स्थिति, जल संरक्षण की दिशा में कुछ नवाचारी प्रयासों की मांग करती है। टिप्पणी करें।
20 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ में निहित प्रावधानों को भारत में स्थानीय स्वशासन पर इससे पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
20 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कोरोना; स्वास्थ्य सुविधाओं का संकट
19 Apr, 2020 निबंध लेखन -
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के पिछड़ेपन हेतु भारत की भौगोलिक तथा जलवायवीय दशाएँ किसी सीमा तक जिम्मेदार है। यह पश्चिमी देशों से किस प्रकार भिन्नता रखती है?
18 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘क्रोध तथा असहिष्णुता न सिर्फ व्यक्ति अपितु समाज दोनों की उन्नति में बाधक है।’’ टिप्पणी करें।
18 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘किसी भी काल की चित्रकला न सिर्फ तत्समय के लोगों के चित्रकला की ज्ञान को दर्शाती है अपितु यह तत्कालीन समाज का भी प्रतिबिंब होती है।’ कथन के संदर्भ में पुरापाषाणकालीन चित्रकला पर प्रकाश डालिये।
17 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान में देरी से न्याय मिलने का एक कारण न्यायालयों में विद्यमान रिक्तियाँ है। रिक्तियों के अतिरिक्त अन्य समस्याओं को स्पष्ट करते हुए समाधान के बिंदु सुझाइये।
17 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘गार्बाचोव का स्थानीय लोकतंत्रीकरण रूस के विघटन का वास्तविक कारण था।’ टिप्पणी कीजिये।
16 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या कारण है कि दक्षिण-एशिया में अंत:क्षेत्रीय व्यापार अपेक्षाकृत कम विकसित हुआ? इस क्षेत्र में व्यापार वृद्धि हेतु किन-किन उपायों को अपनाए जाने की आवश्यकता है?
16 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल के समय में विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शामिल देशों के मध्य उपजी समस्याओं को स्पष्ट करें। साथ ही अपेक्षित सुधार के बिंदुओं को भी प्रस्तुत कीजिये।
15 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘उद्योग 4.0’ की अवधारणा से आप क्या समझते हैं। इसे अपनाने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालिये।
15 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या कारण है कि पूर्वी घाट भारत के सर्वाधिक निम्नीकृत पारिस्थितिक में से एक है। निम्नीकरण के प्रभाव की चर्चा करते हुए इसे कम करने हेतु किये जाने वाले उपायों की चर्चा करें।
14 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण