इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    यह कहना कहाँ तक तर्क संगत होगा कि वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नए धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया था?

    30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • भूमिका

    • अर्थव्यवस्था में परिवर्तन एवं धार्मिक आंदोलन के मध्य संबंध

    • निष्कर्ष

    छठी शताब्दी ईसा पूर्व का काल धार्मिक तथा आर्थिक अशांति का काल था। 600 ई.पू. गंगा की घाटी में कई धार्मिक आंदोलनों की शुरुआत हुई। समकालीन स्रोतों से पता चलता है कि ऐसे 62 धार्मिक संगठन तत्समय अस्तित्व में थे। इन धार्मिक सम्प्रदायों के उदय में सामाजिक-आर्थिक कारकों की भूमिका निर्णायक रही। जिसे निम्नलिखित बिंदुओं के अंतर्गत समझा जा सकता है-

    • यह दौर उत्तर भारत में नई कृषि अर्थव्यवस्था का दौर था। यहाँ बड़े पैमाने पर नए शहरों का विकास हुआ; जैसे- कौशांबी, कुशीनगर, बनारस, वैशाली, राजगीर आदि। इन शहरों में व्यापारियों तथा शिलाकारों की भूमिका में वृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप वैश्य वर्ण के सामाजिक महत्त्व में वृद्धि हुई।
    • ब्राह्मणवादी समाज एवं साहित्य में वैश्य वर्ण के कार्यों को तुच्छ समझा जाता था। परिणामत: वे अन्य धर्मों के प्रति उन्मुख हुए।
    • महावीर तथा बौद्ध धर्म के उत्थान में वैश्य वर्ण का व्यापक समर्थन रहा।
    • छठी शताब्दी के धार्मिक समूहों का मुख्य बल अहिंसा पर था। परिणामस्वरूप विभिन्न साम्राज्यों के मध्य युद्ध का अहिंसा के कारण पशुबलि में कमी आईं, जिससे कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत हुई।
    • धर्म शास्त्रों में सूद पर लगाए जाने वाले धन को निकृष्ट कार्य बताया गया है, साथ ही इसमें ऐसे व्यक्तियों की भी आलोचना की गई जो सूद पर जीवित रहते हैं। यही कारण है कि वैश्यों ने नए धार्मिक आंदोलनों को समर्थन दिया।

    उपरोक्त से स्पष्ट है कि वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नए धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया, किंतु केवल आर्थिक कारण ही उन आंदोलनों के लिये उत्तरदायी नहीं थे। वस्तुत: तत्कालीन समाज में उपजे अंतविरोधों के कारण भी नए धर्म की पृष्ठभूमि तैयार हुई। प्रचलित वर्णव्यवस्था ने केवल ब्राह्मण वर्ण के वर्चस्व ने अन्य वर्णों को विरोध के लिये प्रेरित किया। यही कारण था कि बौद्ध तथा जैन धर्म के प्रणेता भी क्षत्रिय वर्ण से संबंधित थे।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2