दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    संवर्द्धित वास्तविकता (Augmented Reality) से आप क्या समझते हैं? यह आभासी वास्तविकता (Virutal Reality) से किस प्रकार भिन्न है। इन दोनों तकनीकों के उपयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करें।

    07 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • संवर्द्धित वास्तविकता से अभिप्राय

    • संवर्द्धित वास्तविकता एवं आभासी वास्तविकता में अंतर

    • दोनों तकनीकों के उपयोग के क्षेत्र

    • निष्कर्ष

    संवर्द्धित वास्तविकता से आशय एक प्रत्यक्ष भौतिक वास्तविक दुनिया के वातावरण के जीवंत दृश्य के प्रदर्शन से है। इसे कंप्यूटर द्वारा 30 मॉडल, एनिमेशन वीडियो के माध्यम से निर्मित किया जाता है। यह तकनीक उपयोगकर्त्ता के वास्तविकता की वर्तमान धारणा को बढ़ाती है। इसमें मुख्यत: तीन तत्त्वों को समाहित किया जाता है-

    • बैक कैमरा के साथ एंड्रॉयड फोन या अन्य उपकरण
    • संवर्द्धित वास्तविकता एप्लीकेशन
    • संवर्द्धित वास्तविकता चिह्न (Marks)

    वहीं दूसरी ओर आभासी वास्तविकता के माध्यम से हम किसी भी स्थान को ठीक वैसा ही देख सकते हैं जैसे कि जब हम उस स्थान पर मौजूद होते हैं। दोनों में निम्नलिखित अंतर देखा जाता है-

    • एक ओर जहाँ आभासी वास्तविकता असल दुनिया में होने का अहसास दिलाती है, वहीं दूसरी ओर संवर्द्धित वास्तविकता में अनुभवों को बढ़त देने के लिये कुछ आभासी तत्त्वों को जोड़ा जाता है।
    • आभासी वास्तविकता को महसूस करने के लिये 3-0 चश्मे की आवश्यकता होती है जबकि संवर्द्धित वास्तविकता का प्रयोग केवल कंप्यूटर, स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट की मदद से कर सकते हैं।

    उपयोग के क्षेत्र:

    • विडियो गेम
    • सिनेमा तथा मनोरंजन
    • शिक्षा एवं प्रशिक्षण
    • स्वास्थ्य एवं थेरेपी के क्षेत्र में
    • ब्रान्ड कॉस्ट एवं लाइव इवेंट
    • रिटेल के क्षेत्र में यह ऑनलाइन प्रचार का माध्यम बन चुका है।
    • औद्योगिक डिजाइन के निर्माण में
    • पुरातत्त्व एवं विरासत को सहेजने में
    • सैन्य एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow