डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
प्रश्न. "भूमि, समुद्र, वायु और अंतरिक्ष के अलावा साइबर को अक्सर युद्ध के पाँचवे आयाम के रूप में जाना जाता है । हालाँकि, अगर साइबर युद्ध एक आदर्श बन जाता है, तो भारत को साइबर युद्ध पर आधारित द्विपक्षीय संघर्षों के लिये और अधिक तैयारी करनी होगी। टिप्पणी कीजिये।
19 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) करने में शामिल विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिये। सामरिक पर्यावरण आकलन के महत्त्व पर भी प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. उन संवैधानिक प्रावधानों की व्याख्या कीजिये जिनके तहत विधान परिषदों की स्थापना की जाती है। उपयुक्त दृष्टांतों के साथ विधान परिषदों के कामकाज और वर्तमान स्थिति की समीक्षा कीजिये। ( 250 शब्द)
18 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत- प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन की महत्त्वाकांक्षाओं का मुकाबला करना नई त्रि - राष्ट्र साझेदारी AUKUS का उद्देश्य है । क्या यह इस क्षेत्र में मौजूदा साझेदारी का स्थान लेने जा रहा है ? वर्तमान परिदृश्य में , AUKUS की शक्ति और प्रभाव की विवेचना कीजिये ।
18 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत को उपमहाद्वीप क्यों माना जाता है? विस्तृत वर्णन कीजिये । (150 शब्द)
17 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. उदारवादियों की भूमिका ने किस हद तक व्यापक स्वतंत्रता आंदोलन के लिए आधार तैयार किया? टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
17 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. शोध क्या है, ज्ञान के साथ एकअजनबी मुलाकात !
15 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल
2. लोगों की केवल धन के माध्यम से सहायता कर हम गरीबी से छुटकारा नहीं पा सकते। -
प्रश्न. 'आज़ादी के 75 साल बाद भी, लोकसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।' इसके कारणों पर चर्चा कीजिये और संसद में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उपायों का सुझाइये।
14 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. ‘‘अभिवृत्ति एक छोटी-सी चीज़ है जो एक बड़ा अंतर बनाती है।’’ उन कारकों की चर्चा कीजिये जो किसी व्यक्ति के जीवन में अभिवृत्ति के निर्माण में योगदान करते हैं। (150 शब्द)
14 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिये परमाणु ऊर्जा बेहतर समाधानों में से एक है। आलोचनात्मक वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
13 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरणों का वर्तमान में आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
13 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
‘‘व्यक्तिगत नैतिकता को सही काम करने के रास्ते में ना आने दीजिये।’’ -इसाक असिमोव (150 शब्द) -
'वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार है।' युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विनियमित करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
12 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
विमानन क्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार विकास देखा है, हालांकि इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
12 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पूर्व नौकरशाहों को कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शामिल करने से भारत में नीति निर्माण और कार्यान्वयन को प्रभावी और कुशल बनने में मदद मिल सकती है। मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
11 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसी भी पद के विवेकाधिकारों के प्रयोग पर नैतिक दायित्वों का निर्धारण वस्तुनिष्ठता एवं निष्पक्षता के द्वारा किया जाता है, जबकि राज्यपाल के कार्यालय में निहित शक्तियाँ प्राय: विवादों में रहती हैं। विश्लेषित कीजिये। (250 शब्द)
11 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्र. वेलेज़ली की विस्तार नीति के अंतर्निहित कारक एवं शक्तियाँ कौन-सी थीं? (150 शब्द)
10 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. आपकी मेरे बारे में धारणा, आपकी सोच दर्शाती है; आपके प्रति मेरी प्रतिक्रिया, मेरे संस्कार हैं।
08 Jan, 2022 निबंध लेखन
2. ज्ञान स्वयमेव वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है। -
प्रश्न. डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों को असंख्य तरीकों से बदल रही हैं। चर्चा कीजिये कि यह भारतीय कृषि प्रणाली की वर्तमान स्थिति में किस हद तक परिवर्तन ला सकता है। (250 शब्द)
07 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. आप एक सिविल सेवा प्रतियोगी हैं और आपने इस परीक्षा के प्रथम दो चरण उत्तीर्ण कर लिये हैं और हाल ही में आपको साक्षात्कार हेतु कॉल लेटर मिला है। आपने इस अवसर पर परमात्मा के प्रति अपना आभार जताने हेतु अपने निवास के पास के पवित्र तीर्थस्थल पर जाने का फैसला किया। तीर्थस्थल में प्रवेश करते ही आप एक भूत भगाने की क्रिया को देखते हैं। जहाँ एक दबंग धार्मिक व्यक्ति दो महिलाओं पर चिल्लाते हुए लगातार थप्पड़ मार रहा है तथा उसके पास ही उनका परिवार मूक-दर्शक बनकर खड़ा है। आप इस बात से आश्वस्त हैं कि महिलाएँ मनोवैज्ञानिक रूप से पीड़ित हैं किंतु इनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनकी इस स्थिति को उनके शरीर में बुरी आत्मा की उपस्थिति के लक्षण के रूप में पेश किया जा रहा है। आप इन महिलाओं की दुर्दशा से गहराई से प्रभावित हैं तथा उनके प्रति समानुभूति रखते हैं।
(a) आपके पास इस स्थिति में कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं तथा आप इस स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
07 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) भूत भगाने की प्रथा में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? (250 शब्द) 20 -
प्रश्न. भारत को, समग्र तौर पर विभिन्न आपदाओं से मुकाबला करने हेतु अपनी तैयारियों को अपनी मूल प्रणाली में एकीकृत करना चाहिये। इस कथन के प्रकाश में, प्रभावी आपदा प्रबंधन में पंचायती राज संस्था (पीआरआई) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. परिवार न केवल हमारी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये एक सामाजिक संस्था है बल्कि यह नागरिकता की पहली पाठशाला भी है। समझाइये। (150 शब्द)
06 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. नई वैश्विक व्यवस्था भारत के लिये विभिन्न राष्ट्रों के बीच अपनी भूमिका की वृद्धि और एक उभरती हुई शक्ति के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की परिकल्पना करती है। चर्चा कीजिये।(250 शब्द)
05 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में सोशल नेटवर्किंग साइटों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
बाहरी अंतरिक्ष किसी भी देश की रक्षा व्यवस्था की संभावित चौथी शाखा के रूप में उभर रहा है। बाह्य अंतरिक्ष भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कीजिये और आगे की राह बताइये। (250 शब्द)
04 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारतीय राजनीति में दबाव समूहों की भूमिका और महत्त्व पर प्रकाश डालिये, साथ ही उनकी प्रमुख कमियों का भी उल्लेख कीजिये। (150 शब्द)
04 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
खाद्य की भारी कमी से लेकर अधिशेष खाद्य उत्पादक तक की भारत की लंबी यात्रा विश्व के अन्य विकासशील देशों के लिये कई महत्त्वपूर्ण सबक प्रदान करती है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कई देशों में उच्च तकनीक वाले उद्योगों के प्रमुख महानगरीय केंद्रों के परिधीय क्षेत्रों की ओर आकर्षित होने के कारणों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय
1. हमारा आत्म-विश्वास जैसा होता है वैसी ही हमारी क्षमता होती है।
01 Jan, 2022 निबंध लेखन
2. यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के धर्मग्रंथों की संप्रभुता का अंत होना चाहिये! -
किसी भी महामारी के सफल प्रबंधन में सामाजिक प्रभाव एवं अनुनय की भूमिका का परीक्षण कीजिये।
31 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सत्यनिष्ठा के विभिन्न प्रकार कौन-से हैं? प्रशासन में इनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
31 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न


