डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
गोंडवानालैंड के देशों में से एक होने के बावजूद भारत के खनन उद्योग प्रतिशत अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बहुत कम प्रतिशत का योगदान देते हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय
1. मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान होता है।
26 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल
2. अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तब जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है। -
‘‘भारत द्वारा अपनाई गई नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन यह सुनिश्चित करेगा कि जनसांख्यिकीय लाभांश, जो एक समय-सीमित अवसर है, भारत के लिये वरदान बन जाए।’’ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में आर्द्रभूमियों के समक्ष प्रमुख खतरों का विस्तृत विवरण दीजिये। इन खतरों को कम करने में ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग दृष्टिकोण’ कैसे मदद कर सकता है? (150 शब्द)
25 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्र. ‘‘यदि हम दूसरों के लिये ग्रहीय दबाव बनाना जारी रखते हैं तो मानव विकास को आगे बढ़ाना असंभव है।’’ ग्रहीय दबाव समायोजित मानव विकास सूचकांक (PHDI) के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
24 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्र. क्या कानूनों, नियमों और विनियमों की तुलना में अंतारात्मा नैतिक निर्णय लेने के लिये अधिक विश्वसनीय मार्गदर्शक है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने तर्कों की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
24 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"हालाँकि महिलाओं की शादी के लिये कानूनी उम्र बढ़ाना लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है, लेकिन मौजूदा नीतिगत ढाँचे और कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन पर ध्यान देना अधिक महत्त्वपूर्ण है"। चर्चा कीजिये।
23 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वायु प्रदूषण एक सीमापारीय समस्या है, यह ग्रामीण और शहरी सीमाओं का अतिक्रमण करता है। लेकिन ग्रामीण भारत में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर शायद ही कभी चर्चा होती है और इसकी कार्य योजनाएँ अनम्य होती हैं। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
23 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में संविधान की आधारभूत संरचना का सिद्धांत कैसे उभरा और विकसित हुआ? (150 शब्द)
22 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विवेकहीन मानव विकास ने पश्चिमी घाट के पारिस्थितिक रूप से कमज़ोर क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभावों को बढ़ा दिया है। इस कथन के आलोक में नाजुक पारितंत्र के संरक्षण के लिये आवश्यक उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
22 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वर्ष 2021 में घटित प्रमुख ज्वालामुखी विस्फोट की वैश्विक घटनाओं को बताते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण पर उनके प्रभावों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
21 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
शहरी भूमि उपयोग के लिये जल निकायों से भूमि उद्धार के पर्यावरणीय प्रभाव क्या हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
21 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय
19 Feb, 2022 निबंध लेखन भूगोल
1. स्वप्न विचारों में बदल जाते हैं और विचार कर्म में परिणत होते हैं।
2. पक्षपाती मीडिया भारतीय लोकतंत्र के लिये एक वास्तविक खतरा है। -
प्रश्न. शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में भारत के योगदान पर चर्चा कीजिये और वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत और क्या कर सकता है, यह भी बताइये। (250 शब्द)
18 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. सिद्धांत और उसका परिवार उसके विवाह समारोह को लेकर बेहद उत्साहित थे, क्योंकि बहुत लंबे समय के बाद उनके परिवार में कोई विवाह हो रहा था। लेकिन जैसे ही सिद्धांत विवाह स्थल पर पहुँचा, उसने देखा कि वधु पक्ष द्वारा बुलाए गए बैंड में कई बाल मज़दूर शामिल थे। उत्साहित सिद्धांत अचानक एक अंतर्द्वंद्व झेलते सिद्धांत में बदल गया, क्योंकि एक श्रम आयुक्त होने के नाते यह उसका कर्तव्य था कि वह विधि के इस उल्लंघन को रोके। उसने इस पर मनन किया और एक नए बैंड की व्यवस्था करने, बैंड के मालिक को इस तरह के आचरण में संलग्न होने के लिये नोटिस देने और उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराने, जैसे कई विकल्पों पर विचार किया। परंतु सिद्धांत यह सोचते हुए अंतत: विवाह के लिये आगे बढ़ गया कि यह उसके जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण दिन को बर्बाद कर देगा।
(a) क्या सिद्धांत अपने आचरण में सही था?
18 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(b) यदि आप सिद्धांत की जगह होते तो उसके द्वारा विचारित विकल्पों में से आपने किसका चयन किया होता? (250 शब्द) -
प्रश्न. भारत की कुल जनसंख्या का लगभग पाँचवाँ (20%) हिस्सा वर्ष 2050 तक वृद्ध लोगों का होगा। इस संदर्भ में चर्चा कीजिये कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बुज़ुर्गों को सक्रिय प्रतिभागियों में किस प्रकार बदला जा सकता है।
17 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. बी.आर. अंबेडकर के जीवन से मिले कौन-से सबक आपके लिये सबसे अधिक प्रासंगिक हैं और क्यों? (150 शब्द)
17 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जलवायु संकट और बढ़ती खाद्य असुरक्षा के बीच अंतर्संबंध की व्याख्या कीजिये और इन मुद्दों से एक साथ निपटने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
16 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. पुरुष-प्रधान व्यवसायों में महिला उद्यमियों द्वारा सामना किये जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. जलवायु परिवर्तन हमारे ग्रह के भविष्य के लिये खतरा है, लेकिन हमारे पास अभी भी इसे ‘अनुकूल’ बनाने और इसके ‘प्रभावों को कम करने’ का समय है। जलवायु परिवर्तन समाधान की दोनों रणनीतियों के बीच अंतर पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
16 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम एक पथ-प्रदर्शक कानून है जो गोपनीयता के अंधेरे से पारदर्शिता की ओर बढ़ने का संकेत देता है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
15 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय समाज पारंपरिक सामाजिक मूल्यों में निरंतरता कैसे बनाए रखता है? इसमें होने वाले परिवर्तनों का विस्तृत विवरण दीजिये। (250 शब्द)
14 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय रियासतों की एकीकरण प्रक्रिया में मुख्य प्रशासनिक मुद्दों और सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
14 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
- एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है।
- यदि आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।
-
प्रश्न. श्वेत क्रांति की सफलता से सीखे गए सबकों को हरित क्रांति को फिर से शुरू करने के लिये उपयोग किया जाना चाहिये। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. ‘‘अभिवृत्ति एक छोटी-सी चीज़ है जो एक बड़ा अंतर बनाती है।’’ उन कारकों की चर्चा करें जो किसी व्यक्ति के जीवन में अभिवृत्ति के निर्माण में योगदान करते हैं। (150 शब्द)
11 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के बीच की कड़ी को स्पष्ट करते हुए अवैध मादक पदार्थों द्वारा समाज के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों को बताइये। इसके खतरों को रोकने के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
10 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
निम्नलिखित में से इस उद्धरण का वर्तमान में आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
10 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
‘‘लगभग सभी लोग विपत्ति का सामना कर सकते हैं पर यदि किसी के चरित्र का परीक्षण करना है तो उसे शक्ति/अधिकार दे दो।’’- अब्राहम लिंकन (150 शब्द) -
प्र. आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में सोशल नेटवर्किंग साइटों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्र. चर्चा कीजिये कि भारतीय रेलवे के विभिन्न मुद्दों को हल करने में रेलवे की संपत्ति का मुद्रीकरण कैसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (250 शब्द)
09 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था


