ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 May 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

गोमती नदी

चर्चा में क्यों?

गोमती नदी में ऑक्सीजन की कमी, फेकल कोलीफॉर्म की अधिकता और अनुपचारित सीवेज की बढ़ती मात्रा को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों और नागरिकों ने गंभीर चिंता जताई है।

मुख्य बिंदु

  • गोमती नदी: 
    • गोमती गंगा नदी की 960 किमी. लंबी सहायक नदी है।
    • यह पीलीभीत ज़िले के माधो टांडा से निकलती है और ग़ाज़ीपुर के कैथी में गंगा में मिल जाती है।
    • लखनऊ में नदी को शहरीकरण के कारण बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें निम्न ऑक्सीजन स्तर और बढ़ता मल प्रदूषण शामिल है।
  • शहरीकरण दबाव और सीवेज बोझ:
    • तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और शहर का विस्तार गोमती के पारिस्थितिक संतुलन को बिगाड़ रहा है।
    • शहर में वर्तमान में 730 MLD की आवश्यकता में से 450 MLD का उपचार किया जाता है; लगभग 280 MLD अनुपचारित सीवेज सीधे नदी में प्रवाहित हो जाता है।
    • मेगा टाउनशिप परियोजनाएँ: 
      • लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) चार प्रमुख परियोजनाओं की योजना बना रहा है: वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, एजुकेशनल सिटी और प्रबंध नगर।
      • अन्य प्रमुख विकासों में अनंत नगर (मोहन रोड) और एयरो सिटी (अमौसी हवाई अड्डा) शामिल हैं।
      • ये टाउनशिप प्रमुख गलियारों के किनारे स्थित हैं और इससे गोमती पर जनसंख्या घनत्व और सीवेज का भार और बढ़ जाएगा।
  • टिकाऊ शहरी नियोजन की आवश्यकता:
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ:
  • नदी में मल कोलीफॉर्म के स्तर में तीव्र वृद्धि और ऑक्सीजन में गिरावट से गंभीर स्वास्थ्य और पारिस्थितिकीय खतरा उत्पन्न हो रहा है।
  • नालों से अनुपचारित जल का निर्वहन तथा अपर्याप्त बुनियादी संरचना जलीय जीवन और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिये खतरा उत्पन्न करते हैं।


उत्तर प्रदेश Switch to English

एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप 2025

चर्चा में क्यों?

एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप 2025 में मध्य प्रदेश के प्रिंस गोस्वामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मुख्य बिंदु

  • प्रिंस गोस्वामी का प्रदर्शन:

 

  • प्रिंस गोस्वामी, मध्य प्रदेश राज्य कयाकिंग-केनोइंग अकादमी से जुड़े खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने सी-1 श्रेणी की 1000 मीटर पुरुष स्पर्द्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • प्रतियोगिता का आयोजन स्थल
    • यह प्रतियोगिता 9 से 11 मई, 2025 तक जापान के इशिकावा ज़िले के कोमात्सु स्थित किबा झील में आयोजित की गई।
    • यह जलक्रीड़ा की कयाकिंग-केनोइंग श्रेणी में एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2