डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
निबंध के विषय
1. आज के समय में भारतीय संस्कृति: एक मिथक या एक वास्तविकता?
19 Mar, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. आधुनिकतावाद और हमारे पारंपरिक सामाजिक-नैतिक मूल्य। -
उन दस आधारभूत मूल्यों की पहचान कीजिये, जो एक प्रभावी लोक सेवक होने के लिये आवश्यक हैं। लोक सेवकों में गैर - नैतिक व्यवहार के निवारण के तरीकों और साधनों का वर्णन कीजिये। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
17 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उन पाँच नैतिक लक्षणों की पहचान कीजिये, जिनके आधार पर लोक सेवक के कार्य - निष्पादन का आकलन किया जा सकता है।मेट्रिक्स में उनके समावेश का औचित्य सिद्ध कीजिये। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
17 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूंजीगत बजट और राजस्व बजट के बीच अंतर बताइये। इन दोनों बजटों के घटकों की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
16 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्ष 2015 से पहले और वर्ष 2015 के बाद भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की गणना पद्धति के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
16 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘सार्वजनिक स्थान धार्मिक पहचान के किसी भी सार्वजनिक प्रदर्शन से मुक्त होने चाहिये।’’ स्कूल यूनिफाॅर्म के संबंध में कर्नाटक सरकार द्वारा हाल ही में दिये गए आदेशों के संदर्भ में इस कथन की आलोचनात्मक विवेचन कीजिये। (250 शब्द)
15 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण के लिये कॉलेजियम प्रणाली के उद्भव की व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
15 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्राकृतिक खेती के महत्त्व पर चर्चा कीजिये और वे उपाय सुझाइए जो पारंपरिक खेती से रसायन-मुक्त खेती की ओर सुचारु ट्रांजीशन हेतु किये जा सकते हैं।
14 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘STEM क्षेत्र में लैंगिक असमानता को तभी समाप्त किया जा सकता है जब समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थान और सरकार की ओर से इसके विरुद्ध सामूहिक प्रयास किये जाएँ।’’ टिप्पणी कीजिये।
14 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. बुद्धिमान व्यक्ति एक बार करता है जो मूर्ख अंततः करता है।
12 Mar, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. जहाँ चाह बड़ी होती है वहाँ मुश्किलें बड़ी नहीं हो सकतीं। -
डिजिटल विश्वविद्यालय’ की स्थापना से उत्पन्न अवसरों की चर्चा कीजिये, विशेष रूप से जबकि कोविड-19 महामारी ने संपूर्ण शिक्षा प्रणाली के कार्यकरण को प्रभावित किया है। (250 शब्द)
11 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वर्ष 2021 से UNSC में शुरू हुए भारत के दो वर्ष का कार्यकाल भारत की बहुपक्षीय स्थिति को बढ़ाने और इसके पारंपरिक दृष्टिकोण को फिर से आकार देने की अपार संभावनाएँ प्रदान करता है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
11 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: भारत के बेरोज़गारी के परिदृश्य और बेरोज़गारी की इस लहर से निपटने हेतु किये जा सकने वाले उपायों के संबंध में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भावनाएँ परिस्थितियों को अर्थ देती हैं। भावनाओं के बिना, अनुक्रिया पर बिना किसी नियंत्रण के कोई भी घटनाओं पर अनायास और रोबोटिक रूप से प्रतिक्रिया करेगा। कथन के आलोक में, भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कीजिये और सिविल सेवकों के लिये इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
10 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "सस्ते और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोतों को तब तक नहीं छोड़ा जाना चाहिये जब तक कि विकल्पों (यानी नवीकरणीय स्रोत) का सही ढंग से परीक्षण न हो जाए।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. विरोध करने का नागरिकों का अधिकार भारतीय लोकतंत्र का एक स्तंभ है। हालाँकि, विरोध और प्रदर्शन अक्सर कानून-व्यवस्था की समस्या और आंतरिक सुरक्षा के लिये एक चुनौती बन जाते हैं। ऐसा क्यों है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
उन प्रमुख चुनौतियों की चर्चा कीजिये जो शहरी स्थानीय सरकारों के कुशल कार्यकलाप में अवरोध उत्पन्न करती हैं और इस दिशा में किये जा सकने वाले आवश्यक उपायों पर विचार कीजिये। (250 शब्द)
08 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान व्यापक अर्थों में एक सार्वभौमिक संविधान है। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
08 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं के संरेखण का संक्षेप में उल्लेख कीजिये तथा उनके स्थानीय मौसम पर पड़े प्रभावों का सोदाहरण वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
07 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया में 'गिग इकॉनमी' की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
07 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
- ज्ञान एकमात्र अच्छाई है और अज्ञानता एकमात्र बुराई है।
- हम वह हैं जो हम बार-बार करते हैं। इसलिये उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।
-
महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस अपने तरीके एवं पद्धति में तथा अपनी राजनीतिक एवं आर्थिक विचारधाराओं में व्यापक रूप से भिन्न थे। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक महिला अपने पुरुष साथी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। उसने अपने साथी द्वारा शादी का झाँसा देकर पिछले पाँच सालों से लगातार यौन उत्पीड़न एवं बलात्कार किये जाने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जाँच में यह पाया गया कि ये आरोप झूठे हैं तथा ये दंपत्ति आपसी मतभेद होने से पूर्व खुशहाल जीवन जी रहे थे, जिससे पुलिस को ये आरोप निराधार लगे। ऐसे में उस महिला ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाते हुए यह आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसे न्याय नहीं मिला, उल्टा पितृसत्तात्मक मानसिकता के वशीभूत होकर पुलिस ने उसके प्रति भेदभाव किया है। उसने महिला आयोग से न्याय की अपील की है। आप राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन हैं।
(a) ऐसी परिस्थिति में आप कौन से कदम उठाएंगे?
04 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) क्या आपको लगता है कि लिव इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ है? (250 शब्द) 20 -
प्रश्न. भारत के शहर उत्पादन और उपभोग के उल्लेखनीय स्तर के साथ देश के आर्थिक विकास के चालक हैं, लेकिन इस विकास कथा को जलवायु परिवर्तन के युग में असंवहनीय शहरी विकास से खतरा है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
03 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. नैतिक अंतः प्रज्ञा शब्द को परिभाषित कीजिये तथा उपयुक्त उदाहरणों के साथ अंतः प्रज्ञा एवं तर्कशक्ति में अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
03 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. ‘‘निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान प्रणाली में व्याप्त कमियों को दूर करने की आवश्यकता है और यह सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त सुरक्षा उपाय किये जाने चाहिये कि नैतिक और सक्षम लोग ही संबंधित पदों पर आसीन हों।’’ टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
02 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. निर्धनता उन्मूलन एवं पर्यावरणीय स्थिरता के मध्य कथित समझौताकारी समन्वय को आप किस प्रकार विश्लेषित कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय संविधान विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच एक 'कार्यात्मक अतिव्यापन' करता है। स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
01 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक व्यापक अंतरिक्ष रणनीति की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये जिसे भारत प्रमुख अंतरिक्ष शक्तियों में से एक बनने के लिये अपना सकता है। (250 शब्द)
01 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
गोंडवानालैंड के देशों में से एक होने के बावजूद भारत के खनन उद्योग प्रतिशत अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बहुत कम प्रतिशत का योगदान देते हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल


