डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
प्रश्न. हमारी सबसे गरीब और सबसे कमज़ोर आबादी के हितों को केंद्र में रखते हुए शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की प्रतिज्ञा ली जानी चाहिये। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
30 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. क्षमता उपागम उपयोगितावाद से किस प्रकार भिन्न है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये ऊर्जा सुरक्षा महत्त्वपूर्ण है। ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा कीजिये और इसे सुनिश्चित करने के उपाय सुझाइये।
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा कीजिये जो भारतीय शहरों में बढ़ती अपशिष्ट समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। (150 शब्द)
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. 'इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन क्षेत्र का भविष्य हैं।' इस कथन के आलोक में भारतीय बाज़ार में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ बढ़ाने से संबद्ध चुनौतियों और उपायों पर चर्चा कीजिये।
28 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. जहाँ केंद्र एवं राज्य सरकारें, दोनों ही संविधान से अपने प्राधिकारों की प्राप्ति करती हैं, वहीं भारतीय संविधान में संघीय प्रणाली का झुकाव एकात्मकता की ओर है। स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
28 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: बालिका विवाह के उन्मूलन के संबंध में शिक्षा, कानूनी प्रावधान और जागरूकता पहलों जैसे सामाजिक परिवर्तन के प्रेरकों को अभी भी लंबा रास्ता तय करना होगा। टिप्पणी कीजिये।
27 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के दौरान दुनिया के लोगों के लिये फ्राँसीसी क्रांति की विरासत का वर्णन कीजिये। (150 शब्द)
27 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. विशाल और अलंकृत भारतीय मंदिरों के उद्भव को सरल रॉक-कट गुफा मंदिरों से चिन्हित किया जा सकता है। प्राचीन काल के भारतीय मंदिरों की स्थापत्य शैली के विकास का वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
24 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. मूल्य संघर्षों के उन प्रकारों की जाँच कीजिये जो सार्वजनिक सेवा में मौजूद हो सकते हैं। (250 शब्द)
23 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. विश्व भर में भारत से संबद्ध प्रसिद्ध प्रौद्योगिकीविदों की उपस्थिति के बावजूद भारत अभी भी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी नहीं बन सका है। विश्लेषण कीजिये।
22 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
जहाज़ अपने चारों तरफ के पानी की वज़ह से नहीं डूबा करते, जहाज़ पानी के अंदर समा जाने की वज़ह से डूबते हैं।
06 Nov, 2021 निबंध लेखन -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस क्या है? भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के साथ जुड़े नैतिकमुद्दों की चर्चा कीजिये? भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस में सुधार हेतु उपाय सुझाइये। (250 शब्द
05 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नोवल कोरोनावायरस का प्रकोप विश्वव्यापी आपदा बन गया है। यह कहना कहाँ तक सही है कि इस तरह के लगातार वायरल प्रकोप मानव निर्मित आपदाएँ हैं? (250 शब्द)
03 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत की रैंकिंग भूख और खाद्य असुरक्षा के गंभीर स्तर को दर्शाती है। इस संदर्भ में, यह अनिवार्य है कि भारत खाद्य सुरक्षा के मुद्दे से निपटने के लिये समग्र उपाय करे। (250 शब्द)।
02 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में 'विविधता में एकता' को बनाए रखने में क्षेत्रवाद एक खतरा है।" दिये गए कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
व्यक्ति के लिये जो सर्वश्रेष्ठ है, वह आवश्यक नहीं कि समाज के लिए भी हो।
30 Oct, 2021 निबंध लेखन -
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से आप क्या समझते हैं और इनका निर्माण कैसे होता है? भारत पर इन चक्रवातों का क्या प्रभाव पड़ता है? परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
29 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आज की जटिल दुनिया में एक प्रशासक के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका का परीक्षण कीजिये। उदाहरण के साथ उन प्रमुख विशेषताओं का भी उल्लेख कीजिये जिन्हें एक भावनात्मक रूप से बुद्धिमान प्रशासक द्वारा आत्मसात की जानी चाहिये। (250 शब्द)
28 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप संभावित साइबर हमलों के खिलाफ भारत की तैयारी का मूल्यांकन कैसे करते हैं? इस खतरे को रोकने के लिये कुछ उपाय सुझाएं।
27 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
21वीं सदी में खाड़ी देशों के साथ भारत को न केवल आर्थिक बल्कि सामरिक महत्त्व के आधार पर भी संबंधों को समझना होगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सोशल मीडिया के आगमन का भारतीय समाज पर पड़ने वाले प्रभाव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
25 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध का विषय
अनुशासन ही उद्देश्य और उपलब्धि के बीच का सेतु है।
23 Oct, 2021 निबंध लेखन -
क्या संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति के लिये प्रतिबद्ध एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता सुनिश्चित करने में सक्षम है? उदहारण सहित समझाइये। (250 शब्द)
22 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
व्यक्तिगत नैतिकता और व्यावसायिक नैतिकता के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। उदाहरण भी बताइये।
21 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वाटरशेड प्रबंधन का तात्पर्य एक वाटरशेड के भीतर जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता की रक्षा तथा सुधार के लिये भूमि उपयोग प्रथाओं एवं जल प्रबंधन प्रथाओं को लागू करने से है। स्पष्ट कीजिये कि वाटरशेड प्रबंधन किस प्रकार सतत् और समावेशी विकास के लिये महत्त्वपूर्ण है।
20 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
देश के लोकतांत्रिक ढाँचे को मज़बूत करने के लिये भारत में चुनाव आयोग की भूमिका को कैसे सशक्त किया जा सकता है?
19 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सूफीवाद से आप क्या समझते हैं? वर्तमान समय में सूफीवाद कैसे प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
18 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध का विषय
"दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।"
16 Oct, 2021 निबंध लेखन -
प्र. अंतर्राष्ट्रीय कानून और संधियाँ समकालीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कार्य करती हैं। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
14 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न


